SBI PO Mains Result 2025 Out
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 6 नवंबर 2025 को SBI PO Mains Result अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जारी कर दिया है। SBI ने यह परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें केवल उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जो SBI PO इंटरव्यू 2025 में भाग लेने के लिए योग्य है।
SBI PO Mains Result 2025 Out Overview
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI PO Mains Result 2025 को 6 नवंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जारी कर दिया है। इस वर्ष आयोजित SBI PO Mains Exam 2025 देशभर में 13 सितंबर 2025 को एक ही दिन एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों बैंकिंग अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब SBI ने फेज 2 परीक्षा के परिणाम को PDF फॉर्मेट में जारी कर दिया है, जिसमें केवल योग्य अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं। इस परिणाम के अनुसार 1485 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो अब इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड में शामिल होंगे। यह परीक्षा SBI PO भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण है, जो कि तीन चरणों – प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू – में आयोजित की जाती है। कुल 541 रिक्तियों के लिए आयोजित इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाए जाएंगे जिन्होंने कट ऑफ को पार किया है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद SBI फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा जिसमें उम्मीदवारों के प्रीलिम्स और मेन के अंकों के साथ इंटरव्यू मार्क्स जोड़े जाएंगे।
|
बैंक का नाम |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
|
पोस्ट का नाम |
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
|
कुल रिक्तियां |
541 |
|
परीक्षा का चरण |
फेज 2 (मेन परीक्षा) |
|
परीक्षा तिथि |
13 सितंबर 2025 |
|
रिजल्ट जारी तिथि |
6 नवंबर 2025 |
|
इंटरव्यू तिथि |
जल्द घोषित होगी |
|
चयन प्रक्रिया |
प्रीलिम्स, मेन, इंटरव्यू |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
SBI PO Mains Result 2025 Download Link
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI PO Mains Result 2025 PDF को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आज जारी रिजल्ट PDF में केवल क्वालिफाइड उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि (D.O.B) की आवश्यकता होगी।
SBI PO Mains Result 2025 Download Steps
SBI PO Mains Result 2025 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा 6 नवंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 13 सितंबर 2025 को आयोजित मेन परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप SBI PO Mains Result 2025 को आस आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
|
1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/web/careers पर जाएं। |
|
2. होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और “Current Openings” सेक्शन पर क्लिक करें। |
|
3. एक नया पेज खुलेगा जिसमें सभी चल रही भर्ती सूचनाएं दिखाई देंगी। इसमें “Recruitment of Probationary Officers (ADVERTISEMENT NO: CRPD/PO/2025-26/04)” लिंक खोजें। |
|
4. उस लिंक के अंतर्गत “Download Mains Exam Result for Exam held on 13th September 2025” पर क्लिक करें। |
|
5. SBI PO Mains Result 2025 की PDF फाइल आपके डिवाइस पर खुल जाएगी। |
|
6. अब “Ctrl + F” दबाएं और अपना रोल नंबर डालकर खोजें। यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप इंटरव्यू राउंड के लिए योग्य हैं। |
|
7. भविष्य के संदर्भ के लिए PDF को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें। |
What Next After SBI PO Mains Result 2025?
SBI PO Mains Result 2025 जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण यानी SBI PO Interview 2025 आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों की पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल्स और बैंकिंग नॉलेज का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही इंटरव्यू की तिथियां और एडमिट कार्ड लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जारी करेगा। अंतिम चयन मेन परीक्षा और इंटरव्यू अंकों के संयोजन के आधार पर किया जाएगा।
FAQs: SBI PO Mains Result 2025
प्रश्न 1. SBI PO Mains Result 2025 कब जारी किया गया है?
SBI PO Mains Result 2025 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 6 नवंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जारी किया है। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपने रोल नंबर से अपना चयन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
प्रश्न 2. SBI PO Mains Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in/web/careers पर जाकर SBI PO Mains Result 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। “Recruitment of Probationary Officers” सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें और सूची में अपना रोल नंबर खोजें।
प्रश्न 3. SBI PO Mains Result 2025 के बाद क्या प्रक्रिया होगी?
SBI PO Mains Result 2025 जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को SBI PO Interview 2025 राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की तिथि और एडमिट कार्ड SBI की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किए जाएंगे। अंतिम चयन उम्मीदवार के मेन परीक्षा और इंटरव्यू के कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
