Sejjil ballistic missile

संदर्भ:
हाल ही में, ईरान की ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अपनी सबसे उन्नत और मारक सेज्जिल बैलिस्टिक मिसाइल को पहली बार ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत इजरायली और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए सक्रिय युद्ध में तैनात किया।
सेज्जिल बैलेस्टिक मिसाइल के बारे में:
- सेज्जिल बैलेस्टिक मिसाइल ईरान की पहली स्वदेशी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है जो पूरी तरह से ठोस ईंधन (Solid-fuel) तकनीक पर आधारित है।
- प्रकार: दो-चरणीय (Two-stage) मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है।
- ईंधन: ठोस प्रणोदक (Solid Propellant)। यह इसे ईरान की पुरानी ‘शहाब’ (तरल ईंधन) मिसाइलों से अलग बनाता है।
- मारक क्षमता (Range): लगभग 2,000 किलोमीटर। इस रेंज के साथ यह पूरे इजरायल, खाड़ी देशों और दक्षिण-पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों तक पहुँचने में सक्षम है।
- पेलोड: यह लगभग 700 किलोग्राम वजन का वारहेड (परमाणु क्षमता संपन्न होने की संभावना सहित) ले जा सकती है।
- गति: इसकी अधिकतम गति Mach 12 से Mach 14 के बीच आंकी गई है।
-
- त्वरित लॉन्च: तरल ईंधन वाली मिसाइलों को लॉन्च से पहले ईंधन भरने में घंटों लगते हैं, जिससे वे उपग्रहों की नजर में आ जाती हैं। सेजिल को पहले से ईंधन भरकर रखा जा सकता है और इसे मात्र चंद मिनटों में लॉन्च किया जा सकता है।
- गतिशीलता (Mobility): ठोस ईंधन के कारण इसे ट्रकों या मोबाइल लॉन्चरों पर ले जाना आसान और सुरक्षित है, जिससे इसकी उत्तरजीविता (Survivability) बढ़ जाती है।
- डांसिंग मिसाइल: सेजिल मिसाइल वायुमंडल में पुनः प्रवेश (Re-entry) के दौरान Manoeuvrable (दिशा बदलने में सक्षम) है। अपनी तेज गति और प्रक्षेपवक्र (Trajectory) बदलने की क्षमता के कारण, इसे इजरायल के ‘एरो-3’ या अमेरिका के ‘पैट्रियट’ जैसे मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए इंटरसेप्ट करना बहुत कठिन है।
विकास:
- Sejjil-1: इसका पहला सफल परीक्षण 2008 में किया गया था।
- Sejjil-2: यह अधिक उन्नत संस्करण है जिसमें बेहतर नेविगेशन और कम रडार सिग्नेचर (Stealth features) हैं। इसे 2009-2010 में प्रदर्शित किया गया था।
- Sejjil-3: हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान इसके तीसरे चरण पर काम कर रहा है ताकि इसकी रेंज और सटीकता को और बढ़ाया जा सके।