Apni Pathshala

सिक्किम भारत का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य बना

सिक्किम भारत का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य बना

Sikkim becomes the fifth fully literate state in India

 

संदर्भ: 

सिक्किम आधिकारिक तौर पर उल्लास (ULLAS) पहल के तहत भारत का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हो चुका है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने गंगटोक के मनान केंद्र में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान यह ऐतिहासिक घोषणा की। 

प्रमुख सांख्यिकीय आंकड़े एवं कारक: 

    • दर्ज साक्षरता दर: सिक्किम ने उल्लास फ्रेमवर्क के तहत 99.82% साक्षरता हासिल की है। 
      • शिक्षा मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, जब 15 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के वयस्कों की साक्षरता दर 95% या उससे अधिक हो जाती है, तो उसे ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ माना जाता है। 
    • समय सीमा से पूर्व लक्ष्य: सिक्किम ने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित 2027 की समय सीमा से पहले ही यह मुकाम पा लिया है।
    • अग्रणी राज्यों की सूची: सिक्किम अब मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश के बाद देश का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। केंद्र शासित प्रदेशों सहित यह भारत का 8वां पूर्ण साक्षर क्षेत्र है। 
  • सफ़लता के प्रमुख कारक:

  1. जनभागीदारी और स्वैच्छिक नेटवर्क: इस अभियान में 4,000 से अधिक स्वयंसेवी शिक्षकों (स्कूली छात्रों, शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों) ने बिना किसी मानदेय (Honorarium) के योगदान दिया, जिससे यह एक जन-आंदोलन बन गया।
  2. सघन सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन: राज्य ने कुल 15,361 निरक्षर वयस्कों की पहचान की। इसके बाद मार्च 2024 से फरवरी 2026 के बीच पांच चरणों में ‘फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी असेसमेंट टेस्ट’ (FLNAT) आयोजित किया गया, जिसमें 14,447 नागरिकों को प्रमाणित किया गया।
  3. स्थानीयकृत शिक्षण सामग्री: एससीईआरटी (SCERT) गंगटोक ने स्थानीय आवश्यकताओं के अनुकूल विशेष शिक्षण मॉड्यूल तैयार किए।
  4. महिला सशक्तिकरण: इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी सर्वाधिक रही, जिसे राष्ट्रपति मुर्मू ने सामाजिक परिवर्तन का आधार बताया।

महत्व:

समावेशी विकास

दूरदराज के हिमालयी गांवों और ग्राम पंचायतों तक साक्षरता पहुंचने से हाशिए पर मौजूद वृद्धों और महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है।

डिजिटल और वित्तीय समावेशन

उल्लास के माध्यम से साक्षर हुए नागरिक अब बैंकिंग सेवाओं, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) और डिजिटल गवर्नेंस का लाभ उठाने में सक्षम होंगे।

सतत विकास लक्ष्य (SDG)

यह उपलब्धि SDG 4 (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा) और SDG 5 (लैंगिक समानता) को प्राप्त करने की दिशा में भारत के नीतिगत प्रयासों को सुदृढ़ करती है।

पूर्वोत्तर का विकास

जैविक कृषि (First Organic State) के बाद शिक्षा क्षेत्र में सिक्किम का यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री के ‘विकसित पूर्वोत्तर’ के विजन को मजबूती देता है।

उल्लास (ULLAS) योजना के बारे मे:

  • पूरा नाम: Understanding of Lifelong Learning for All in Society (समाज में सभी के लिए आजीवन शिक्षा की समझ)। 
  • मूल कार्यक्रम: इसे ‘नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ भी कहा जाता है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप केंद्र प्रायोजित योजना है। 
  • लक्षित समूह: 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के वे नागरिक जो औपचारिक स्कूली शिक्षा का लाभ नहीं उठा सके। 
  • क्रियान्वयन अवधि: यह योजना 2022 से 2027 तक लागू है।
  • मूल स्तंभ: इसके तहत केवल बुनियादी साक्षरता (पढ़ना-लिखना) ही नहीं, बल्कि अंकगणितीय ज्ञान (Numeracy), डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाए जाते हैं।
  • स्वयंसेवा पर आधारित: यह कार्यक्रम ‘कर्तव्य बोध’ की भावना पर काम करता है।
    • इसमें स्कूली और कॉलेज के छात्र, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अन्य इच्छुक नागरिक ‘स्वयंसेवी शिक्षक’ के रूप में मुफ्त शिक्षा प्रदान करते हैं।
  • तकनीक का उपयोग: पढ़ाई और शिक्षण सामग्री दीक्षा (DIKSHA) पोर्टल और उल्लास मोबाइल ऐप (ULLAS Mobile App) के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध कराई जाती है।
  • मूल्यांकन और प्रमाणन: शिक्षार्थियों के बुनियादी साक्षरता स्तर का आकलन करने के लिए समय-समय पर परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं और उत्तीर्ण होने पर प्रमाण पत्र दिए जाते हैं।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top