Apni Pathshala

SSB Constable & Head Constable Recruitment 2026 Out

SSB Constable & Head Constable Recruitment 2026 Out

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 16 मार्च 2026 को रोजगार समाचार पत्र के माध्यम से 1060 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पदों के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर विस्तृत अधिसूचना 21 मार्च 2026 को जारी की जाएगी, जिसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 21 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी।

Overview: SSB Constable & Head Constable Recruitment 2026

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 16 मार्च 2026 को रोजगार समाचार पत्र के माध्यम से 1060 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पदों के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। SSB Head Constable में इलेक्ट्रीशियन, स्टीवर्ड और पशु चिकित्सा जैसे पदों को शामिल किया गया है, जबकि SSB Constable भर्ती में ड्राइवर, नाई, धोबी और दर्जी जैसे ट्रेडों को शामिल किया गया है। 16 मार्च 2026 के नवीनतम अपडेट के अनुसार, कुल 1060 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना 21 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया उसी दिन यानी 21 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी, जो 20 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहेगी। यह भर्ती गृह मंत्रालय के तहत प्रतिष्ठित बल में शामिल होने का मौका है, जहाँ उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर लेवे।

भर्ती निकाय

सशस्त्र सीमा बल (SSB)

पद का नाम

कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल

कुल रिक्तियां

1,060 पद

अधिसूचना तिथि

16 मार्च 2026 (संक्षिप्त)

आवेदन प्रारंभ तिथि

21 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

20 अप्रैल 2026

नौकरी का स्थान

अखिल भारतीय (All India)

आधिकारिक वेबसाइट

ssb.gov.in

SSB Constable & Head Constable Recruitment 2026: Vacancies Detail 

SSB द्वारा निर्धारित कुल 1060 पदों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है। रिक्तियों का वर्ग-वार वितरण अधिसूचना के अनुसार नीचे साझा किया गया है:

पद का नाम

रिक्तियों की संख्या

हेड कांस्टेबल (विभिन्न ट्रेड)

233

कांस्टेबल (ट्रेड्समैन/ड्राइवर)

827

कुल रिक्तियां

1,060

 

SSB Head Constable Vacancies Detail 2026

पदों के नाम

कुल

हेड कांस्टेबल (स्टुअर्ड)

2

हेड कांस्टेबल (संचार)

197

हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन)

29

प्रधान कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)

5

कुल

233

 

SSB Constable Vacancies Detail 2026

पदों के नाम

कुल

कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)

34

कांस्टेबल (ड्राइवर) – केवल पुरुषों के लिए

553

कांस्टेबल (माली)

41

कांस्टेबल (पानी ढोने वाला)

5

कांस्टेबल (मोची)

25

कांस्टेबल (दर्जी)

41

कांस्टेबल (धोबी)

74

कांस्टेबल (नाई)

43

कांस्टेबल (वेटर)

3

कांस्टेबल (बढ़ई)

7

कांस्टेबल (नर्सिंग ऑर्डरली)

1

कुल

827

SSB Constable & Head Constable Recruitment 2026: Eligibility Criteria 

सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा 16 मार्च 2026 को जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के 1060 पदों के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं। SSB ने विभिन्न ट्रेडों के लिए विशिष्ट तकनीकी योग्यताएं निर्धारित की हैं।

पोस्ट नाम

आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता

हेड कांस्टेबल (स्टुअर्ड)

18-27 वर्ष

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता, साथ ही किचन मैनेजमेंट/होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी/हाउसकीपिंग में डिप्लोमा।

हेड कांस्टेबल (संचार)

18-27 वर्ष

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान (भौतिकी और रसायन विज्ञान) और गणित विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/ दूरसंचार/ रेडियो इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग/ सूचना प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा।

हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन)

18-25 वर्ष

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं पास), साथ ही किसी आईटीआई या मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिशियन में डिप्लोमा।

प्रधान कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)

18-27 वर्ष

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) में 12वीं उत्तीर्ण, साथ ही पशु चिकित्सा/पशुपालन/पशुपालन में डिप्लोमा।

कांस्टेबल (चालक)

21-27 वर्ष

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) और वैध हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) ड्राइविंग लाइसेंस

कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)

18-25 वर्ष

विज्ञान विषय से 10वीं उत्तीर्ण; पशु चिकित्सालय में पशुओं के उपचार का अनुभव वांछनीय है।

कांस्टेबल (बढ़ई / लोहार / चित्रकार)

18-25 वर्ष

10वीं उत्तीर्ण + संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र/व्यावसायिक प्रशिक्षण या संबंधित अनुभव

कांस्टेबल (धोबी, नाई, दर्जी, माली, मोची, रसोइया, पानी ढोने वाला, सफाईवाला आदि)

18-23 वर्ष

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण और संबंधित व्यापार में दक्षता

नोट: आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है। साथ ही पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। 

SSB Constable & Head Constable Recruitment 2026: Selection Process 

चयन प्रक्रिया के सभी चरणों का विस्तृत विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है:

चरण-1

शारीरिक दक्षता (PET) और मानक परीक्षण (PST)

इसमें दौड़ (Running), ऊंचाई, वजन और सीने की माप शामिल है। यह केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का है।

चरण-2

लिखित परीक्षा (Written Exam)

PET/PST पास करने वालों के लिए 100 अंकों की CBT या OMR आधारित परीक्षा होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और रीजनिंग शामिल हैं।

चरण-3

ट्रेड टेस्ट

संबंधित पदों (जैसे ड्राइवर, कुक, मैकेनिक) के लिए तकनीकी कौशल परीक्षण (Trade Test) लिया जाएगा।

चरण-4

दस्तावेज़ सत्यापन/विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME)

अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों का पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण और री-मेडिकल (यदि आवश्यक हो) किया जाएगा।

 

SSB Constable & Head Constable 2026: Application Fee

श्रेणी

शुल्क

सामान्य / OBC / EWS

₹100

SC / ST / महिला / भूतपूर्व सैनिक

निःशुल्क

How to Apply Online for SSB Constable & Head Constable Recruitment 2026?

सशस्त्र सीमा बल भर्ती के लिए उम्मीदवार 21 मार्च 2026 से नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:

आधिकारिक पोर्टल: सबसे पहले SSB की भर्ती वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाएं।

​पंजीकरण: ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें और ‘Register’ बटन दबाकर अपनी बुनियादी जानकारी भरें।

​लॉगिन: पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

​विवरण भरें: अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और पते की जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

​दस्तावेज़ अपलोड: अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद पृष्ठभूमि) और स्पष्ट हस्ताक्षर अपलोड करें।

​शुल्क भुगतान: यदि लागू हो, तो नेट बैंकिंग या कार्ड के माध्यम से ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करें।

​सबमिट: आवेदन पत्र की समीक्षा करें, इसे अंतिम रूप से सबमिट करें और ‘Application Form’ का प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।

FAQs: SSB Constable & Head Constable Recruitment 2026

  1. SSB कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

उत्तर: SSB कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू होगी।

  1. SSB हेड कांस्टेबल अधिसूचना के तहत कुल कितनी रिक्तियां हैं?

उत्तर: नवीनतम SSB हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल अधिसूचना के अनुसार कुल 1,060 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं।

  1. क्या SSB भर्ती 2026 के लिए महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर: हाँ, SSB भर्ती 2026 के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर आवेदन कर सकते हैं।

  1. SSB ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: SSB ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top