SSC CGL Exam Date 2025 OUT
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा 2025 की संशोधित तिथियों की घोषणा कर दी है, आधिकारिक सूचना के अनुसार यह परीक्षा अब 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। आयोग का यह निर्णय उन लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से नई तिथियों की प्रतीक्षा कर रहे थे।
SSC CGL Exam Date 2025 OUT Overview
संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा 2025 के संबंध में कर्मचारी चयन आयोग ने विस्तृत अपडेट जारी कर दिया है और अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि यह परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक देशभर में आयोजित की जाएगी। पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा अगस्त माह में आयोजित होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों और प्रशासनिक तैयारियों को ध्यान में रखते हुए तिथियों को आगे बढ़ाया गया। इस वर्ष कुल 14582 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसके लिए 20 लाख से अधिक उम्मीदवारो ने आवेदन किए हैं। आयोग ने इस बार परीक्षा से संबंधित कई बड़े बदलाव भी लागू किए हैं, जिनमें प्रमुख है टियर-2 परीक्षा को पूरे देश में केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित करना है। यह कदम न केवल उम्मीदवारों को सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया गया है बल्कि परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। आयोग के अनुसार, प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे और उम्मीदवार इन्हें SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा का नाम |
|
आयोजन संस्था |
Staff Selection Commission (SSC) |
पद |
14582 |
परीक्षा स्तर |
राष्ट्रीय (National Level) |
परीक्षा तिथियां |
12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 (लगातार) |
परीक्षा मोड |
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
सिटी स्लिप जारी होने की तिथि |
6 सितंबर 2025 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि |
9 सितंबर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट |
https://ssc.gov.in |
SSC CGL 2025 में SSC बोर्ड द्वारा अपनाए गए नए सुधार
सुधार का क्षेत्र |
लागू किए गए बदलाव |
परीक्षा शिफ्ट (Tier-2) |
पूरे देश में केवल एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी। |
परीक्षा केंद्र आवंटन |
उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान से अधिकतम 100 किलोमीटर के भीतर केंद्र मिलेगा। |
तकनीकी प्रबंधन |
चार-एजेंसी मॉडल लागू किया गया है जिसमें अलग-अलग एजेंसियां प्रश्नपत्र निर्माण, परीक्षा संचालन और तकनीकी आधारभूत संरचना की जिम्मेदारी संभालेंगी। |
पारदर्शिता और निष्पक्षता |
हाल ही में कैश-फॉर-जॉब विवाद के बाद निगरानी और सत्यापन प्रक्रियाओं को और मजबूत किया गया है। |
नई स्लाइडिंग स्कीम |
रिक्तियों को तेजी से भरने के लिए स्लाइडिंग स्कीम लागू की गई है। |
FAQs: SSC CGL Exam Date 2025
Q1. SSC CGL Exam 2025 कब आयोजित की जाएगी?
SSC CGL Exam Date 2025 को आयोग ने संशोधित करते हुए 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक तय किया है। पहले परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे आगे बढ़ाया गया।
Q2. SSC CGL Exam 2025 के लिए Admit Card कब जारी होंगे?
SSC CGL Exam Date 2025 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इन्हें SSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
Q3. SSC CGL Exam 2025 में क्या नए बदलाव लागू किए गए हैं?
SSC CGL Exam Date 2025 के साथ कई सुधार लागू किए गए हैं, जैसे टियर-2 परीक्षा को पूरे देश में एक ही शिफ्ट में कराना। परीक्षा केंद्र अब उम्मीदवार के घर से 100 किलोमीटर के भीतर होंगे और चार-एजेंसी मॉडल से तकनीकी गड़बड़ियों पर नियंत्रण रहेगा।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/