Apni Pathshala

SSC CHSL 2025 Slot Selection Link Active

SSC CHSL 2025 Slot Selection Link Active

Staff Selection Commission (SSC) ने 22 अक्टूबर 2025 को SSC CHSL 2025 Slot Booking की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार Combined Higher Secondary Level Examination 2025 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं, वे अब 28 अक्टूबर 2025 तक अपनी पसंद अनुसार परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट का चयन कर सकते हैं।

Overview of SSC CHSL 2025 Slot Selection Link Active

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पहली बार Self Slot Selection System शुरू किया है, जिसके तहत अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट का चयन स्वयं कर सकते हैं। यह सुविधा 22 अक्टूबर 2025 से सक्रिय की गई है और उम्मीदवारों को अपने विकल्प 28 अक्टूबर 2025 रात 11 बजे तक तय करने का अवसर दिया गया है। इस नई व्यवस्था से उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र निर्धारण की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। जो अभ्यर्थी निर्धारित समय में स्लॉट नहीं चुनेंगे, उन्हें SSC की ओर से उपलब्धता के अनुसार केंद्र और शिफ्ट आवंटित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से स्लॉट चयन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में OTP सत्यापन के बाद ही अंतिम सबमिशन स्वीकार किया जाएगा। एक बार स्लॉट, शहर या शिफ्ट की पुष्टि होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। गौरतलब है कि SSC CHSL 2025 Tier-1 परीक्षा 12 नवंबर 2025 से देशभर के 125 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसके लिए आयोग द्वारा शहर की जानकारी 3 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। 

संगठन का नाम

Staff Selection Commission (SSC)

परीक्षा का नाम

Combined Higher Secondary Level Examination (CHSL) 2025

स्लॉट चयन प्रारंभिक तिथि 

22 अक्टूबर 2025

स्लॉट चयन अंतिम तिथि 

28 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक)

City Intimation Slip 

3 नवंबर 2025

एडमिट कार्ड

परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले

परीक्षा प्रारंभ तिथि

12 नवंबर 2025 से शुरू

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC CHSL 2025 Slot Selection Link Active 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 22 अक्टूबर 2025 से SSC CHSL के लिए Slot Selection लिंक सक्रिय कर दिया है। इसमें उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से पोर्टल पर जाकर परीक्षा की तारीख, शहर और शिफ्ट का चयन कर सकते हैं। ध्यान रहे, एक बार सबमिट करने के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा। यह सुविधा केवल 28 अक्टूबर 2025 रात 11 बजे तक उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से सीधे अपने स्लॉट का चयन कर सकते हैं।

SSC CHSL 2025 Slot Selection

SSC CHSL 2025 Slot Selection Process

नीचे दी गई तालिका में SSC CHSL Slot Booking 2025 की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल और स्पष्ट रूप में समझाया गया है, जिसे अपनाकर उम्मीदवार आसानी से स्लॉट चयन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

प्रक्रिया

1. उम्मीदवार सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं।

2. पंजीकृत User ID और Password का उपयोग करके अपने खाते में लॉगिन करें।

3. “My Application” विकल्प पर क्लिक करें और Select City, Exam Date & Shift टैब खोलें।

4. अपनी सुविधा के अनुसार पसंदीदा परीक्षा तिथि का चयन करें और “Get Slot Details” पर क्लिक करें।

5. उपलब्ध स्लॉट्स में से एक उपयुक्त शहर, तारीख और शिफ्ट चुनें।

6. पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेजे गए OTP को दर्ज करें और सत्यापन करें।

7. सभी विवरण जांचने के बाद “Validate & Submit” बटन पर क्लिक करें।

Note: उम्मीदवारों को अपने स्लॉट, शहर और शिफ्ट का चयन 28 अक्टूबर 2025 रात 11 बजे तक ही करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय में स्लॉट नहीं चुनता है, तो SSC स्वयं परीक्षा केंद्र और शिफ्ट आवंटित करेगा। परीक्षा केंद्र का चयन सबमिट करने के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

FAQs: SSC CHSL 2025 Slot Selection

Q1. SSC CHSL 2025 Slot Selection क्या है?

SSC CHSL 2025 Slot Selection एक नई सुविधा है जिसे कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शुरू किया है ताकि उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तारीख, शहर और शिफ्ट स्वयं चुन सकें। इससे परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और उम्मीदवार-अनुकूल बनती है। 

Q2. SSC CHSL 2025 Slot Selection कब शुरू हुआ और अंतिम तिथि क्या है?

SSC CHSL 2025 Slot Selection प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई है और उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2025 रात 11 बजे तक अपने स्लॉट का चयन कर सकते हैं। 

Q3. SSC CHSL 2025 Slot Selection कैसे करें?

उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाकर अपने User ID और Password से लॉगिन करना होगा। “My Application” सेक्शन में जाकर Select City, Exam Date & Shift विकल्प पर क्लिक करें। अपनी पसंद की तारीख, शहर और शिफ्ट चुनें, फिर OTP सत्यापन के बाद “Validate & Submit” करें। एक बार सबमिट करने के बाद बदलाव संभव नहीं है।

Q4. अगर उम्मीदवार SSC CHSL 2025 Slot Selection नहीं करते तो क्या होगा?

यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय में SSC CHSL 2025 Slot Selection नहीं करता, तो आयोग अपने अनुसार उपलब्धता के आधार पर परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट आवंटित करेगा। इस स्थिति में बाद में किसी भी प्रकार का परिवर्तन या अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

Q5. SSC CHSL 2025 Slot Selection के बाद एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

SSC CHSL 2025 Slot Selection प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, आयोग 3 नवंबर 2025 को शहर और परीक्षा केंद्र की जानकारी जारी करेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले SSC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 

Trending Articles

RPSC RAS Mains Result 2025 Out

RPSC RAS 2023 Final Result Out

RRB ALP CBAT Result 2025 Out

RRB NTPC Graduate CBT 2 Answer Key 2025 Out

RRB NTPC 2025-26 Vacancy Out

RRB JE Recruitment 2025 OUT

Delhi Police Constable Recruitment 2025

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025

DSSSB Primary Assistant Teacher Vacancy 2025 OUT

DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025

MP Police ASI and Subedar Recruitment 2025

SSC GD Physical Result 2025 OUT

MP SET Notification 2025 Out

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 Out

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top