SSC CPO 2025 Exam Date Out
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा 5308 पदों पर होने वाली SSC CPO Exam 2025 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
Overview of SSC CPO 2025 Exam Date Out
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा जारी SSC CPO 2025 भर्ती अधिसूचना के तहत इस वर्ष आयोग ने Sub-Inspector (Executive) – Delhi Police तथा Sub-Inspector (General Duty) – CAPFs के पदों के लिए कुल 5308 रिक्तियों की घोषणा की थी, जिसके लिए आज 10 नवंबर 2025 को परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा के तहत Paper 1 में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की तिथि 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400 (Pay Level-6) के बीच मिलेगा, साथ ही भत्ते जैसे HRA, DA, और TA भी शामिल हैं। कार्य स्थान दिल्ली पुलिस के लिए दिल्ली तथा अन्य CAPFs के लिए अखिल भारतीय स्तर पर रहेगा। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
|
संगठन का नाम |
Staff Selection Commission (SSC) |
|
परीक्षा का नाम |
SSC CPO 2025 |
|
पदों के नाम |
Sub-Inspector (Executive) in Delhi Police & Sub-Inspector (GD) in CAPFs |
|
कुल रिक्तियां |
5308 |
|
परीक्षा तिथि |
9 से 12 दिसंबर 2025 |
|
परीक्षा मोड |
ऑनलाइन (Computer Based Test) |
|
चयन प्रक्रिया |
CBT 1 → PET/PST → DME |
|
वेतनमान |
₹35,400 – ₹1,12,400/- (Pay Level-6) |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
SSC CPO 2025 Self Slot Selection
SSC CPO Self Slot Selection 2025 प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 21 नवंबर 2025 तक सक्रिय रहेगी। इस सुविधा के माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर (City), तिथि (Date) और शिफ्ट (Shift) स्वयं चुन सकते हैं। यह प्रक्रिया केवल एक बार उपलब्ध होगी, और एक बार चयन के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसलिए आवश्यक ही की उम्मीदवार सावधानीपूर्वक अपने परीक्षा केंद्र और समय का चयन करें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। आपकी सुविधा के लिए नीचे SSC CPO Self Slot Selection की संपूर्ण प्रक्रिया दी गई है, जिसे अपनाकर आप आसानी से अपने स्लॉट का चयन कर सकते हैं।
|
1. सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर विजिट करे। |
|
2. होमपेज पर “Candidate’s Login” विकल्प पर क्लिक करें और अपने Registration ID व Password से लॉगिन करें। |
|
3. लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर “My Application” टैब पर जाएं, जहां आपके आवेदन से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। |
|
4. अब “Select City, Exam Date & Shift” विकल्प पर क्लिक करें ताकि आप अपनी परीक्षा की सिटी, तिथि और शिफ्ट चुन सकें। |
|
5. उम्मीदवार को आवेदन के समय चुने गए तीन शहरों में से किसी एक के लिए उपलब्ध स्लॉट (Date & Shift) दिखाए जाएंगे। |
|
6. अपने सुविधा अनुसार सबसे उपयुक्त परीक्षा तिथि और शिफ्ट का चयन करें और “Get Slot Details” पर क्लिक करें। |
|
7. चयन की पुष्टि के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेजे गए OTP को दर्ज करें। |
|
8. सभी चयन सही होने के बाद “Validate & Submit” बटन पर क्लिक करें ताकि आपका चयन अंतिम रूप से सबमिट हो जाए। |
SSC CPO 2025: City Intimation & Admit Card
SSC CPO 2025 City Intimation और Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी City Intimation Slip के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे, जो Slot Selection प्रक्रिया (17 से 21 नवंबर 2025) पूरी होने के बाद परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी होगी। यह स्लिप परीक्षा केंद्र (Exam City) की पुष्टि के लिए होती है, जबकि Admit Card परीक्षा में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज है। SSC CPO Admit Card 2025 उम्मीदवारों के परीक्षा क्षेत्र के अनुसार परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार SSC की वेबसाइट से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
|
Also Check: SSC CHSL Admit Card 2025 Out |
FAQs: SSC CPO 2025
Q1. SSC CPO 2025 Exam Date कब है?
SSC CPO 2025 Exam Date आधिकारिक रूप से 9 से 12 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ Slot Selection प्रक्रिया पूरी कर लें और City Intimation Slip प्राप्त करें। परीक्षा ऑनलाइन मोड (CBT) में होगी और Paper-I में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
Q2. SSC CPO 2025 Slot Selection कैसे करें?
SSC CPO 2025 Slot Selection प्रक्रिया 17 से 21 नवंबर 2025 तक उपलब्ध है। उम्मीदवार SSC पोर्टल पर लॉगिन कर अपने Exam City, Date और Shift चुन सकते हैं। OTP वेरिफिकेशन और Validate & Submit के बाद चयन अंतिम माना जाएगा।
Q3. SSC CPO 2025 Admit Card कब मिलेगा?
SSC CPO 2025 Admit Card परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी होगा। उम्मीदवार अपने SSC अकाउंट में लॉगिन कर Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। यह दस्तावेज परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य है।
Q4. SSC CPO 2025 में कितनी रिक्तियां हैं?
SSC CPO 2025 में कुल 5308 रिक्तियां हैं। चयनित उम्मीदवारों को वेतन ₹35,400 – ₹1,12,400/- (Pay Level-6) मिलेगा, साथ ही DA, HRA और TA जैसे भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
