SSC JHT Final Score Card 2025 OUT
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिन्दी अनुवादक परीक्षा 2024 का अंतिम स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। अब अभ्यर्थियों के अंक आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार अपनी ID और पासवर्ड से लॉगिन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JHT Final Score Card 2025 OUT Overview
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त हिन्दी अनुवादक परीक्षा 2024 का अंतिम स्कोर कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। आयोग ने इससे पहले इस परीक्षा का अंतिम परिणाम 25 जुलाई 2025 को घोषित किया था और अब इससे संबंधित अंक तालिका की सम्पूर्ण जानकारी 27 अगस्त 2025 को शाम 6:00 बजे से उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन कर आसानी से अपने अंक देख सकते हैं। स्कोर कार्ड को 27 अगस्त 2025 से 12 सितम्बर 2025 तक सीमित समय अवधि के लिए सक्रिय रखा गया है और एक बार निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद अंक देखने या स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
परीक्षा का नाम |
संयुक्त हिन्दी अनुवादक परीक्षा (SSC JHT) 2024 |
आयोजन संस्था |
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
परिणाम घोषित होने की तिथि |
25 जुलाई 2025 |
स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि |
27 अगस्त 2025 |
स्कोरकार्ड देखने की अंतिम तिथि |
12 सितम्बर 2025 (शाम 6:00 बजे तक) |
लॉगिन माध्यम |
पंजीकृत आईडी और पासवर्ड |
वेबसाइट |
Download SSC JHT Final Score Card 2025
अभ्यर्थियों के लिए SSC JHT Final Score Card 2025 को आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड करने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया गया है। सभी के लिए इस स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने की सुविधा केवल 27 अगस्त 2025 शाम 6:00 बजे से 12 सितम्बर 2025 शाम 6:00 बजे तक ही सक्रिय रहेगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से SSC JHT का Final Scorecard 2025 डाउनलोड कर सकते है।
Download Steps: SSC JHT Final Score Card 2025
नीचे तालिका में SSC JHT Final Score Card 2025 डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया है। प्रत्येक चरण को अपनाकर उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण |
प्रक्रिया |
1 |
सबसे पहले उम्मीदवार को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ खोले। |
2 |
होमपेज पर दिए गए “Login” या “Candidate Login” विकल्प पर क्लिक करें। |
3 |
उम्मीदवार को अपना Registered ID और पासवर्ड सही ढंग से दर्ज करना होगा। |
4 |
स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें ताकि सुरक्षा जांच पूरी हो सके। |
5 |
लॉगिन करने के बाद SSC के डैशबोर्ड पर “SSC JHT Final Score Card 2025” वाला लिंक दिखाई देगा। आप इस लिंक पर क्लिक करें। |
6 |
लिंक खुलने के बाद अभ्यर्थी अपने Paper-II के अंक और आवंटन विवरण देख पाएंगे। |
7 |
स्कोरकार्ड के इस पेज पर “Download” का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। |
Details Mentioned on SSC JHT Final Score Card 2025
नीचे दी गए टेबल में उन सभी महत्वपूर्ण विवरणों का उल्लेख सूचीबद्ध किया गया है जो SSC JHT Final Score Card 2025 में अनिवार्य रूप से उल्लेखित होती हैं।
उम्मीदवार का नाम |
रोल नंबर |
पंजीकरण संख्या |
जन्म तिथि |
श्रेणी |
योग्यता स्थिति |
पेपर-I के अंक |
पेपर-II के अंक |
कुल अंक |
कट-ऑफ अंक |
FAQs: SSC JHT Final Score Card 2025
Q1. SSC JHT Final Score Card 2025 कब जारी किया गया?
SSC JHT Final Score Card 2025 को आयोग ने 27 अगस्त 2025 को जारी किया। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं। स्कोरकार्ड केवल निर्धारित अवधि तक ही उपलब्ध रहेगा।
Q2. SSC JHT Final Score Card 2025 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि क्या है?
SSC JHT Final Score Card 2025 को 12 सितम्बर 2025 शाम 6:00 बजे तक डाउनलोड किया जा सकता है। इस समय सीमा के बाद उम्मीदवार अपने अंक नहीं देख पाएंगे। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय रहते प्रिंटआउट सुरक्षित कर लेना चाहिए।
Q3. SSC JHT Final Score Card 2025 डाउनलोड करने के लिए किन जानकारियों की आवश्यकता होती है?
SSC JHT Final Score Card 2025 देखने के लिए योग्य उम्मीदवार को अपना पंजीकृत ID संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद स्कोरकार्ड का लिंक उपलब्ध हो जाएगा, जहां से अभ्यर्थी आसानी से अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/