Apni Pathshala

SSC Selection Post Phase XIV Recruitment 2026 Out

SSC Selection Post Phase XIV Recruitment 2026 Out

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 13 अप्रैल 2026 को ‘सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 (Phase XIV/2026)’ भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस वर्ष आयोग ने विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में ग्रुप ‘B’ (अराजपत्रित) और ग्रुप ‘C’ के कुल 3,003 रिक्त पदों को अधिसूचित किया है। जो अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं या स्नातक स्तर की योग्यता रखते हैं, वे आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 04 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Overview: SSC Selection Post Phase XIV Recruitment 2026

SSC द्वारा 13 अप्रैल 2026 को ‘सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 (Phase XIV/2026)’ भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस वर्ष केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में ग्रुप ‘B’ (अराजपत्रित) और ग्रुप ‘C’ के कुल 3,003 रिक्त पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। SSC सिलेक्शन पोस्ट भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न योग्यता वाले अलग-अलग पदों (जैसे- लैब असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, स्टोर अटेंडेंट, रिसर्च असिस्टेंट आदि) के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती हैं। 14 अप्रैल 2026 के ताजा अपडेट के अनुसार, आवेदन पोर्टल 13 अप्रैल 2026 से लाइव है और इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 04 मई 2026 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से जून 2026 में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पद कोड के अनुसार अपनी पात्रता की जांच कर लें, क्योंकि प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की आवश्यकताएं भिन्न हैं।

भर्ती निकाय

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

भर्ती का नाम

सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 / 2026

कुल रिक्तियां

3,003 पद

आवेदन प्रारंभ तिथि

13 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

04 मई 2026 

(रात्रि 11:00 बजे)

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

05 मई 2026

करेक्शन विंडो

11 मई से 13 मई 2026

परीक्षा तिथि

जून 2026 (संभावित)

वेतन

स्तर 1 से 7 (5200 रुपये से 34800 रुपये तक)

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC Selection Post Phase XIV Recruitment 2026: Vacancies Detail 

SSC चयन पद चरण 14 की रिक्तियों के संबंध में जारी अधिसूचना 2026 के अनुसार इस वर्ष, 10वीं उत्तीर्ण/12वीं उत्तीर्ण/स्नातक उम्मीदवारों के लिए 3003 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन पदों को श्रेणी अनुसार वर्गीकृत किया गया है। 

श्रेणी

रिक्तियां

सामान्य 

1,534

अनुसूचित जाति

346

अनुसूचित जनजाति

185

अन्य पिछड़ा वर्ग

667

ईडब्ल्यूएस

271

कुल

3,003

SSC Selection Post Phase XIV Recruitment 2026: Eligibility Criteria 

SSC ने इन 3,003 पदों को तीन मुख्य स्तरों में विभाजित किया है। आयु की गणना के लिए निर्णायक तिथि (Cut-off Date) 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है:  

शैक्षणिक स्तर

अनिवार्य योग्यता

सामान्य आयु सीमा

मैट्रिकुलेशन (Matric)

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।

18 से 25 वर्ष

हायर सेकेंडरी (10+2)

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।

18 से 27 वर्ष

स्नातक (Graduate)

किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।

18 से 30 वर्ष

आयु में छूट: आरक्षित श्रेणियों (OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SSC Selection Post Phase XIV Recruitment 2026: Selection Process 

सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 के लिए केवल एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। हालांकि, पद के स्तर (10वीं, 12वीं या स्नातक) के अनुसार प्रश्नों की कठिनाई का स्तर अलग-अलग होगा। अंतिम रूप से चयन उम्मीदवारों द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। हालांकि टाइपिंग/डेटा एंट्री/कंप्यूटर दक्षता परीक्षा आदि जैसे कौशल परीक्षण केवल आवश्यक पदों के लिए ही आयोजित किए जाएंगे और ये परीक्षण योग्यता परीक्षा के रूप में होंगे।

विषय (Subject)

प्रश्नों की संख्या

अधिकतम अंक

समय अवधि

जनरल इंटेलिजेंस (Reasoning)

25

50

60 मिनट (1 घंटा)

जनरल अवेयरनेस (GK)

25

50

(दिव्यांगों के लिए 80 मिनट)

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Maths)

25

50

 

इंग्लिश लैंग्वेज (Basic)

25

50

 

कुल योग

100

200

 

नोट: नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की कटौती की जाएगी।

Application Fee 

श्रेणी (Category)

शुल्क (Fee)

सामान्य (UR) / OBC / EWS

₹100

SC / ST / PwBD / महिला

निशुल्क (Exempted)

SSC Selection Post Phase XIV Recruitment 2026: Application Process 

SSC ने हाल ही में अपना नया पोर्टल लॉन्च किया है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को ‘One Time Registration (OTR)’ दोबारा करना होगा। आपकी सुविधा के लिए आवेदन करने संबंधी संपूर्ण प्रक्रिया नीचे सारणी में दी गई है।

​पंजीकरण: ssc.gov.in पर जाकर ‘Apply’ टैब पर क्लिक करें और ‘Selection Post Phase XIV’ का चयन करें।

​लॉगिन: अपनी OTR आईडी के माध्यम से लॉगिन करें और व्यक्तिगत विवरण भरें।

​पद का चयन: संबंधित क्षेत्र (Region) और पद कोड (Post Code) का चुनाव करें। आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक स्तर (Matric/12th/Grad) के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा।

​दस्तावेज़: अपनी नवीनतम फोटो (लाइव फोटो कैप्चर) और हस्ताक्षर अपलोड करें।

​सबमिशन: फॉर्म की समीक्षा करें और शुल्क का भुगतान कर फाइनल प्रिंटआउट निकालें।

FAQs: SSC Selection Post Phase XIV Recruitment 2026

  1. क्या मैं SSC Selection Post Phase XIV 2026 में 10वीं, 12वीं और स्नातक तीनों स्तरों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

उत्तर: हाँ, यदि आप पात्र हैं, तो आप तीनों स्तरों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। आपको प्रत्येक श्रेणी के लिए एक बार परीक्षा देनी होगी।

  1. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 में कुल कितनी रिक्तियां हैं?

उत्तर: इस वर्ष 3,003 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है।  

  1. क्या SSC Selection Post Phase XIV 2026 परीक्षा में केवल एक ही टियर होगा?

उत्तर: हाँ, इसमें केवल एक लिखित परीक्षा (CBT) होती है। कुछ विशिष्ट पदों के लिए स्किल टेस्ट (टाइपिंग/डाटा एंट्री) लिया जा सकता है, जो केवल क्वालिफाइंग होता है।  

  1. SSC Selection Post Phase XIV 2026 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मई 2026 है।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top