Apni Pathshala

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan) | UPSC Preparation

Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan

Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan

संदर्भ:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशव्यापी अभियान स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब हासिल किया है। यह उपलब्धि भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण और परिवार कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (Swasth Nari, Sashakt Parivar Abhiyaan):

  1. अभियान का परिचय:
  • प्रधानमंत्री द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय अभियानस्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत की गई।
  • यह अभियान पोषण माह (Poshan Maah) के साथ मिलकर मनाया गया।
  • इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य पोषण को सुदृढ़ करना है।
  1. मुख्य उपलब्धियाँ (Guinness World Records): भारत ने इस अभियान के तहत कई विश्व रिकॉर्ड हासिल किए —
  • एक माह में सबसे अधिक लोगों का हेल्थ केयर प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकरण।
  • एक सप्ताह में सबसे अधिक लोगों का ऑनलाइन ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग के लिए पंजीकरण।
  • राज्य स्तर पर एक सप्ताह में सबसे अधिक लोगों का ऑनलाइन वाइटल साइन स्क्रीनिंग के लिए पंजीकरण।
  1. अभियान का महत्व:
  • यह उपलब्धि सरकारी तंत्र, डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार, और जनसहभागिता के सफल संयोजन का प्रमाण है।
  • इस पहल से महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी, जागरूकता और निवारक जांच को नई गति मिली है।
  • यह कदम स्वस्थ नारी, सशक्त भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top