Tamhini Wildlife Sanctuary

Tamhini Wildlife Sanctuary –
संदर्भ:
हाल ही में महाराष्ट्र वन विभाग ने माइक्रोसॉफ्ट और पुणे स्थित सेंटर फॉर यूथ डेवलपमेंट एंड एक्टिविटीज़ (CYDA) के साथ साझेदारी की है। यह पहल तमहिनी वन्यजीव अभयारण्य में सामाजिक और पारिस्थितिकीय चुनौतियों के समाधान के उद्देश्य से की गई है, ताकि स्थानीय समुदायों की भागीदारी से टिकाऊ विकास और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।
ताम्हिणी वन्यजीव अभयारण्य: पश्चिमी घाट का जैव विविधता हॉटस्पॉट–
- स्थान: पुणे, महाराष्ट्र के पास पश्चिमी घाट में स्थित एक संरक्षित वन क्षेत्र।
- क्षेत्रफल: 62 वर्ग किमी में फैला हुआ।
- निर्माण संरचना:
- पुणे वन विभाग की पौंड और सिंहगढ़ रेंज से 12 आरक्षित वन खंड।
- ठाणे के रोहा डिवीजन की मंगांव रेंज से 8 वन खंड शामिल।
- वनस्पति : सदाबहार (Evergreen), अर्ध–सदाबहार (Semi-evergreen) और अधिकांश पर्णपाती (Deciduous) वन।
- प्रमुख वृक्ष प्रजातियाँ (Flora): सागौन (Teak), बाँस (Bamboo), ऐन (Ain), शीशम, आम, और जामुन।
- प्रमुख जीव–जंतु (Fauna):
- भारतीय विशाल गिलहरी (Indian Giant Squirrel), भौंकने वाला हिरण (Barking Deer), पैंगोलिन, भारतीय सिवेट, और जंगली सूअर।
- पक्षी प्रजातियाँ (Avifauna): मालाबार विसलिंग थ्रश, क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल, ग्रे जंगलफाउल, गोल्डन ओरिओल, और इंडियन पिट्टा।
विशेषता:
यह अभयारण्य पश्चिमी घाट की उच्च जैव विविधता, पक्षीविज्ञानीय महत्त्व और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण एक अहम पारिस्थितिक क्षेत्र है।