UP GIC Lecturer Notification 2025 Out
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके अंतर्गत कुल 1516 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। आज से ही योग्य अभ्यर्थी अपना पंजीकरण एवं आवेदन UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकेंगे।
UP GIC Lecturer Notification 2025 Out Overview
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लंबे समय से प्रतीक्षित राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके अंतर्गत राज्य के विभिन्न सरकारी इंटर कॉलेजों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु एक व्यापक चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में कुल 1516 पदों को सम्मिलित किया गया है, जिनमें पुरुष और महिला प्रवक्ताओं के साथ विशेष श्रेणी के पद भी शामिल हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से प्रारंभ होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य रूप से करना होगा। इस भर्ती में पुरुष प्रवक्ता के 777 पद तथा महिला प्रवक्ता के 694 पद शामिल हैं, इसके अतिरिक्त स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज एवं समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता तथा उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालय में प्राध्यापक वर्ग के पद भी सम्मिलित हैं। सूचना के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 होगी, जबकि आवेदन में संशोधन और शुल्क संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस का विवरण विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध है।
भर्ती का नाम |
UP GIC Lecturer Recruitment 2025 |
भर्ती प्राधिकरण |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
कुल पद |
1,516 |
आवेदन प्रारंभ तिथि |
12 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
12 सितंबर 2025 |
संशोधन/शुल्क समाधान की अंतिम तिथि |
19 सितंबर 2025 |
आवेदन माध्यम |
ऑनलाइन (UPPSC आधिकारिक वेबसाइट) |
UP GIC Lecturer Recruitment 2025: Vacancies Details
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती 2025 में कुल 1516 पदों को सम्मिलित किया गया है, जिन्हें विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इस विभाजन में पुरुष एवं महिला प्रवक्ता के नियमित पदों के साथ-साथ विशेष विद्यालयों और जेल प्रशिक्षण विद्यालय के पद भी शामिल हैं। पुरुष प्रवक्ता के लिए सर्वाधिक 777 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संचालित राजकीय इंटर कॉलेजों एवं समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों तथा उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालय में प्राध्यापक वर्ग के पद भी शामिल किए गए हैं। पदो की विस्तृत संख्या की जानकारी नीचे सारणी में दी गई है:
UP GIC Lecturer Vacancies 2025 |
|
पद का नाम |
पदों की संख्या |
पुरुष प्रवक्ता (राजकीय इंटर कॉलेज) |
777 |
महिला प्रवक्ता (राजकीय इंटर कॉलेज) |
694 |
विशेष श्रेणी प्रवक्ता (स्पर्श दृष्टिबाधित/विशेष विद्यालय) |
43 |
प्राध्यापक (जेल प्रशिक्षण विद्यालय) |
2 |
कुल पद |
1,516 |
Also Check: UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 Out
UP GIC Lecturer Recruitment 2025: Eligibility Criteria
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए स्पष्ट पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं, ताकि केवल योग्य और उपयुक्त उम्मीदवार ही आवेदन कर सकें। शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत, अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री होनी आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु सीमा का निर्धारण 1 जुलाई 2025 के अनुसार किया जाएगा। इसमें आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट भी दी जाएगी। पात्रता मानदंड की संपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दी गई सारणी को देखे:
UP GIC Lecturer Eligibility Criteria 2025 |
|
पात्रता मानदंड |
विवरण |
शैक्षिक योग्यता |
संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री + बी.एड./समकक्ष प्रशिक्षण डिग्री |
न्यूनतम आयु |
21 वर्ष (1 जुलाई 2025 को) |
अधिकतम आयु |
40 वर्ष (1 जुलाई 2025 को) |
जन्मतिथि सीमा |
2 जुलाई 1985 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद नहीं |
आयु में छूट |
राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट |
UP GIC Lecturer Recruitment Online Apply Link 2025
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in के माध्यम ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। OTR पूर्ण करने के बाद उम्मीदवार को अपने पंजीकृत खाते में लॉगिन कर भर्ती संबंधी लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आवेदन पत्र को भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार को स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी। अंत में, सभी विवरणों की पुनः जाँच करके आवेदन पत्र को सबमिट कर उसकी एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखना आवश्यक है, ताकि भविष्य में चयन प्रक्रिया के दौरान उसका उपयोग किया जा सके। आधिकारिक आवेदन पोर्टल और वन-टाइम रजिस्ट्रेशन हेतु नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आप सीधे आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल (UPPSC) |
|
वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) |
FAQs: UP GIC Lecturer Recruitment 2025
Q1. UP GIC Lecturer Recruitment 2025 में कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?
UP GIC Lecturer Recruitment 2025 में कुल 1516 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें पुरुष प्रवक्ता के 777, महिला प्रवक्ता के 694, विशेष विद्यालयों में 43 और जेल प्रशिक्षण विद्यालय में 2 पद शामिल हैं।
Q2. UP GIC Lecturer Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू होकर 12 सितंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है, जो UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Q3. UP GIC Lecturer Recruitment 2025 के लिए आवेदन कहां और कैसे करना होगा?
अभ्यर्थी अपना आवेदन UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भर सकते हैं, जिसके लिए पहले OTR पंजीकरण करना जरूरी है। आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/