Apni Pathshala

UP PET 2025 Admit Card Out

UP PET 2025 Admit Card Out

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक परीक्षा टेस्ट (PET) 2025 के लिए प्रवेश पत्र 1 सितंबर 2025 को जारी कर दिए हैं। UP PET परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को दो-दो शिफ्टों में किया जाएगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे UP PET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक उपलब्ध कराया गया है।

UP PET 2025 Admit Card Out Overview 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2025 राज्य की विभिन्न ग्रुप-सी भर्तियों के लिए आधार परीक्षा है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 14 मई से हुई और 17 जून 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा और दोनों ही दिनों में इसे दो शिफ्टों में संपन्न कराया जाएगा। आयोग ने कुछ दिनों पहले ही उम्मीदवारों की सुविधा के लिए शहर सूचना पर्ची और परीक्षा केंद्र सूची भी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। आज 1 सितंबर 2025 को परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। UP PET परीक्षा का स्तर एनसीईआरटी सीनियर सेकेंडरी पाठ्यक्रम पर आधारित होगा और इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे जिनका मूल्यांकन 100 अंकों पर किया जाएगा। UP PET परीक्षा उत्तर प्रदेश में आगे आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं और चयन प्रक्रिया के लिए पात्रता तय करती है। 

परीक्षा का नाम

UP PET 2025

आयोजन संस्था

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद

ग्रुप C

परीक्षा स्तर

राज्य स्तरीय

आवेदन तिथि

14 मई से 17 जून 2025

परीक्षा तिथि

6 व 7 सितंबर 2025

एडमिट कार्ड

1 सितंबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

UP PET 2025 Admit Card Download

सभी उम्मीदवारों के लिए आयोग ने UP PET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया है। परीक्षार्थी इस एडमिट कार्ड को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भरकर प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना अनिवार्य है, इसके बिना परिक्षा हॉल में प्रवेश वर्जित है। आपकी सुविधा के लिए नीचे UP PET Admit Card 2025 संबंधी डायरेक्ट डाउनलोड लिंक दिया गया हैं।

UP PET Admit Card 2025 Download 

Download Steps for UP PET 2025 Admit Card 

नीचे दी गई तालिका में UP PET 2025 Admit Card को डाउनलोड करने हेतु प्रत्येक चरण को विस्तार से समझाया गया है। 

चरण

प्रक्रिया

1

सबसे पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से किसी भी सुरक्षित ब्राउज़र के माध्यम से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2

होमपेज पर मौजूद “Examination/Admit Card” सेक्शन को ध्यान से खोजें और उस पर क्लिक करें।

3

अब आपको “UP PET 2025 Admit Card” से संबंधित सक्रिय लिंक दिखाई देगा, उस लिंक को खोलें।

4

लिंक खुलने पर लॉगिन पेज आएगा, जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

5

सही विवरण भरने के बाद “Submit” या “Login” बटन दबाएं।

6

आपके सामने स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा जिसमें सभी व्यक्तिगत और परीक्षा संबंधी विवरण दिए होंगे।

7

अब एडमिट कार्ड को ध्यान से जांच लें और यदि कोई त्रुटि दिखे तो तुरंत आयोग से संपर्क करें।

8

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे PDF के रूप में सुरक्षित अपने डिवाइस में सेव कर लें।

9

परीक्षा दिवस के लिए कम से कम दो से तीन प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Mention Details on UP PET 2025 Admit Card

नीचे दी गई तालिका में उन सभी बिंदुओं को सूचीबद्ध किया गया है जो एडमिट कार्ड पर अनिवार्य रूप से उल्लेखित हैं। प्रत्येक उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि डाउनलोड करने के बाद प्रवेश पत्र पर अंकित सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

1

उम्मीदवार का पूरा नाम

2

रोल नंबर और पंजीकरण संख्या

3

माता या पिता का नाम

4

जन्मतिथि

5

लिंग और श्रेणी (General/OBC/SC/ST)

6

परीक्षा की तिथि और शिफ्ट का समय

7

परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

8

रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय

9

उम्मीदवार का पासपोर्ट आकार का फोटो

10

अभ्यर्थी के हस्ताक्षर

11

परीक्षा दिवस से जुड़े सामान्य दिशा-निर्देश

UP PET 2025 Exam Schedule

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने PET 2025 की परीक्षा तिथियों और शिफ्ट समय की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा दो लगातार दिनों तक आयोजित होगी और दोनों ही दिनों में सुबह और दोपहर की अलग-अलग शिफ्ट रखी गई हैं। नीचे दी गई तालिका में परीक्षा कार्यक्रम को समझाया गया है।

तिथि

शिफ्ट

समय

06 सितंबर 2025

शिफ्ट 1

10:00 AM – 12:00 PM

शिफ्ट 2

03:00 PM – 05:00 PM

07 सितंबर 2025

शिफ्ट 1

10:00 AM – 12:00 PM

शिफ्ट 2

03:00 PM – 05:00 PM

UP PET 2025 Exam Day Guidelines

क्रमांक

दिशा-निर्देश

1

परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 90 मिनट पूर्व पहुंचें।

2

प्रवेश पत्र और मान्य फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ लाना अनिवार्य है।

3

केवल पारदर्शी पानी की बोतल और नीले या काले रंग के पेन ही अंदर ले जाने की अनुमति होगी।

4

मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

5

परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के नोट्स, किताबें या लिखित सामग्री नहीं ले जानी है।

6

PwD उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार लेखक (scribe) की सुविधा दी जाएगी।

Trending Articles

Patna High Court Stenographer Recruitment 2025

UKPSC Lower PCS Mains Admit Card 2025 OUT

BSSC CGL Recruitment 2025 OUT

BPSC AEDO Recruitment 2025

RPSC 1st Grade Agriculture Teacher Recruitment 2025

IB Jr Intelligence Officer (JIO) Recruitment 2025

UP Police SI Recruitment 2025 Notification Out

RRB NTPC UG Admit Card 2025 Out

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 Out

RRB Section Controller Recruitment 2025

UP GIC Lecturer Notification 2025 Out

RPSC 1st Grade (School Lecturer) Result 2025 OUT

WBSSC Group C & D Recruitment 2025

SSC Stenographer Answer Key 2025 Out

SSC JHT Final Score Card 2025 OUT

UKPSC Police SI Final Result 2025 OUT

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top