UPPSC Prelims Admit Card 2025 Out
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPPSC Prelims एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को पूरे प्रदेश में आयोजित की जाएगी।
UPPSC Prelims Admit Card 2025 Out Overview
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लंबे इंतजार के बाद आज 30 सितम्बर 2025 को UPPSC Prelims एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिए है। इस वर्ष 6.26 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने UPPCS 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जिनमें से प्रत्येक उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा तिथि, केंद्र और आवश्यक दिशा-निर्देश जानने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष आयोग ने कुल 210 रिक्तियों के लिए यह परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए परीक्षा की तिथि 12 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है और इसे राज्यभर के 75 जिलों में 1,400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें दो पेपर शामिल होंगे—सामान्य अध्ययन (GS-I) तथा सिविल सेवा अभिक्षमता परीक्षा (CSAT)। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे तय की गई है। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले ही एडमिट कार्ड प्रिंट कर सुरक्षित रखें ताकि अंतिम समय की किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
संगठन |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
परीक्षा का नाम |
संयुक्त राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा – 2025 |
रिक्तियाँ |
210 |
विज्ञापन संख्या |
A-1/E-1/2025 |
एडमिट कार्ड जारी तिथि |
30 सितम्बर 2025 |
परीक्षा तिथि |
12 अक्टूबर 2025 |
परीक्षा मोड |
ऑफलाइन |
अवधि |
प्रत्येक पेपर 2 घंटे |
पेपर |
GS Paper I, CSAT Paper II |
चयन प्रक्रिया |
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट |
UPPSC Prelims Admit Card 2025 Download Link
जो उम्मीदवार UPPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में शामिल होंगे, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना अनिवार्य है, जिसे परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके आप सीधे अपने एडमिट कार्ड को वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Download Steps for UPPSC Prelims Admit Card 2025
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके UPPSC Prelims Admit Card 2025 आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
क्रम |
प्रक्रिया |
1 |
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाएँ। |
2 |
होम पेज पर “Admit Card – CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT. NO. A-1/E-1/2025, COMBINED STATE / UPPER SUBORDINATE SERVICES (PCS) AND A.C.F./R.F.O. SERVICES (PRE.) EXAM.-2025” लिंक को खोजें। |
3 |
लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा। यहाँ “Download Admit Card” बटन पर क्लिक करें। |
4 |
अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और कैप्चा कोड सही-सही दर्ज करें। |
5 |
सभी विवरण भरने के बाद “Download Admit Card” बटन पर क्लिक करें। |
6 |
स्क्रीन पर आपका UPPSC Prelims एडमिट कार्ड 2025 दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें। |
UPPSC Prelims Exam Schedule 2025
UPPCS Prelims परीक्षा 2025 राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रत्येक पाली की अवधि 2 घंटे होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर केंद्र पर पहुँचें और प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाएँ।
पाली |
समय |
पहली पाली |
सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक |
दूसरी पाली |
दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक |
FAQs: UPPSC Prelims Admit Card 2025
- UPPSC Prelims Admit Card 2025 कब जारी हुआ?
UPPSC Prelims Admit Card 2025 30 सितम्बर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया। उम्मीदवार अब इसे डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा तिथि से पहले सुरक्षित रख सकते हैं।
- UPPSC Prelims Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके UPPSC Prelims Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद प्रिंट निकालना अनिवार्य है।
- UPPSC Prelims Admit Card 2025 परीक्षा तिथि क्या है?
UPPSC Prelims Admit Card 2025 के अनुसार परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा पूरे प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी।
- UPPSC Prelims Admit Card 2025 परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना अनिवार्य है?
उम्मीदवार को UPPSC Prelims Admit Card 2025 के साथ वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट आकार की फोटो लेकर जाना अनिवार्य है। यह प्रवेश के लिए आवश्यक है।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/