UPPSC RO/ARO Mains Exam Date 2025 Out
उत्तरी प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने RO/ARO मेन्स परीक्षा 2025 की तिथियाँ आधिकारिक रूप से घोषित कर दी हैं। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में उत्तीर्ण हुए हैं, वे अब मेन्स परीक्षा की तैयारियों पर फोकस कर सकते हैं।
UPPSC RO/ARO Mains Exam Date 2025 Out Overview
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 12 नवंबर 2025 को RO और ARO मेन्स परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी और इसके लिए एडमिट कार्ड जनवरी 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। इससे पूर्व प्रारंभिक परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी शामिल थे। वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में उत्तीर्ण हुए थे, अब मेन्स परीक्षा देने के पात्र है। जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली मेन्स परीक्षा में तीन प्रमुख पेपर होंगे – सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी एवं ड्राफ्टिंग, और हिंदी निबंध। प्रत्येक पेपर में गलत उत्तर पर 0.33 अंक की कटौती की जाएगी।
|
संगठन |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
|
परीक्षा का नाम |
RO/ARO मेन्स परीक्षा 2025 |
|
पदों की संख्या |
411 (Review Officer और Assistant Review Officer) |
|
परीक्षा तिथि |
31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 |
|
एडमिट कार्ड |
जनवरी 2026 (तीसरा/चौथा सप्ताह) |
|
परीक्षा चरण |
प्रारंभिक परीक्षा, मेन्स परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
UPPSC RO/ARO Mains Exam Schedule 2025
UPPSC RO/ARO मेन्स परीक्षा, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। इस परीक्षा में तीन प्रमुख पेपर होंगे – सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी एवं ड्राफ्टिंग, और हिंदी निबंध। आयोग द्वारा प्रत्येक पेपर का समय अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
|
तिथि |
पेपर / खंड |
विषय |
समय |
|
31.01.2026 (शनिवार) |
प्रथम प्रश्न पत्र |
सामान्य अध्ययन (प्रारंभिक परीक्षा जैसा) |
9:30 बजे – 11:30 बजे |
|
31.01.2026 (शनिवार) |
द्वितीय प्रश्न पत्र – खंड 1 |
सामान्य हिंदी एवं आलेखन (परंपरागत, Subjective) |
2:00 बजे – 4:30 बजे |
|
31.01.2026 (शनिवार) |
द्वितीय प्रश्न पत्र – खंड 2 |
सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण (वस्तुनिष्ठ, Objective) |
4:30 बजे – 5:00 बजे |
|
01.02.2026 (रविवार) |
हिंदी निबंध |
हिंदी निबंध |
9:30 बजे – 12:30 बजे |
UPPSC RO/ARO Mains Exam Pattern 2025
UPPSC RO/ARO मेन्स परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे – सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी एवं आलेखन, और हिंदी निबंध। पेपर में दोनों प्रकार के प्रश्न (वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक) शामिल होंगे। जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक की कटौती होगी।
|
पेपर |
विषय |
प्रकार |
अंक |
समय |
|
पेपर 1 |
सामान्य अध्ययन |
वस्तुनिष्ठ |
120 |
120 मिनट |
|
पेपर 2 |
सामान्य हिंदी एवं आलेखन |
खंड 1 – वर्णनात्मक, खंड 2 – वस्तुनिष्ठ |
160 |
180 मिनट |
|
पेपर 3 |
हिंदी निबंध |
वर्णनात्मक |
120 |
180 मिनट |
FAQs: UPPSC RO/ARO मेन्स परीक्षा 2025
- UPPSC RO/ARO मेन्स परीक्षा 2025 की तिथि क्या है?
UPPSC RO/ARO मेन्स परीक्षा 2025 की आधिकारिक तिथियाँ 31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 घोषित की गई हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो दिनों में आयोजित होगी और इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी एवं आलेखन, और हिंदी निबंध शामिल हैं।
- UPPSC RO/ARO मेन्स परीक्षा 2025 का पैटर्न क्या है?
UPPSC RO/ARO मेन्स परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पेपर 1 सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ), पेपर 2 सामान्य हिंदी एवं आलेखन (खंड 1 – वर्णनात्मक, खंड 2 – वस्तुनिष्ठ), और पेपर 3 हिंदी निबंध (वर्णनात्मक) है।
- UPPSC RO/ARO मेन्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?
UPPSC RO/ARO मेन्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जनवरी 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
- UPPSC RO/ARO मेन्स परीक्षा 2025 में कितने चरण हैं?
UPPSC RO/ARO भर्ती प्रक्रिया में कुल तीन चरण हैं – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), और टाइपिंग टेस्ट। मेन्स परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए पात्र होंगे।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
