Apni Pathshala

UPSC NDA 2 Final Result 2025 Out

UPSC NDA 2 Final Result 2025 Out

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 08 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2025 का अंतिम परिणाम (Final Result) आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

Overview: UPSC NDA 2 Final Result 2025

UPSC NDA 2 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन सितंबर 2025 में किया गया था, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था और आज 08 अप्रैल 2026 को इसका अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके माध्यम से थल सेना, नौसेना और वायु सेना के 156वें पाठ्यक्रम और भारतीय नौसेना अकादमी के 118वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) में प्रवेश के लिए कुल 742 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने लिखित परीक्षा और उसके बाद सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित साक्षात्कार के अंकों के आधार पर यह मेरिट सूची तैयार की है। इस वर्ष एनडीए 2 2025 की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले टॉप 5 मेधावी छात्रों के नाम हैं: पार्थ कुमार तिवारी (Parth Kumar Tiwari), ईशान पचौरी (Ishaan Pachauri), ईशान सिंह (Ishaan Singh), अभीश (Abhish), युवराज सक्सेना (Yuvraj Saxsena)। परिणाम में उम्मीदवारों के अंकों को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है; आयोग आमतौर पर अंतिम परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर व्यक्तिगत अंक पोर्टल पर अपलोड करता है। यह सूची ‘अनंतिम’ है, आयोग द्वारा जल्द ही पात्रता की जांच और उनके द्वारा प्रस्तुत मूल दस्तावेजों का सत्यापन करने संबंधी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

परीक्षा निकाय

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

परीक्षा का नाम

NDA & NA (II) परीक्षा, 2025

कुल पद

406

कुल चयनित उम्मीदवार

742

परिणाम जारी होने की तिथि

08 अप्रैल 2026

प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू

जुलाई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

upsc.gov.in

UPSC NDA 2 Final Result 2025 PDF Download Link 

अभ्यर्थी अपना परिणाम और रोल नंबर वार चयन सूची आधिकारिक यूपीएससी पोर्टल से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। PDF फाइल में चयनित 742 उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर स्पष्ट रूप से दिए गए हैं। इस PDF को डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।

UPSC NDA 2 Final Result 2025 PDF Download

How to Download UPSC NDA 2 Final Result 2025?

अभ्यर्थी अपना परिणाम और मेरिट सूची देखने के लिए इन चरणों का पालन करें:

आधिकारिक साइट: यूपीएससी की मुख्य वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

​व्हाट्स न्यू: होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन के अंतर्गत “Final Result: National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2025” लिंक को खोजें।

​पीडीएफ खोलें: लिंक पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम दिए गए होंगे।

​सर्च: सूची में अपना नाम खोजने के लिए Ctrl+F कमांड का उपयोग करें।

​प्रिंट: भविष्य की औपचारिकताओं के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

What Next?

अंतिम परिणाम में शामिल अभ्यर्थियों को अब रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्धारित तिथि पर अपने मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इसमें जन्म तिथि का प्रमाण (10वीं की मार्कशीट), 12वीं का प्रमाण पत्र और अधिमान्यता दस्तावेज शामिल हैं। जो उम्मीदवार चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) में पहले ही सफल हो चुके हैं, उन्हें सीधे जॉइनिंग लेटर के लिए प्रतीक्षा करनी होगी। यदि किसी उम्मीदवार का परिणाम ‘प्रोविजनल’ रखा गया है, तो उसे तत्काल आयोग को आवश्यक दस्तावेज भेजने होंगे ताकि उसकी उम्मीदवारी रद्द न हो।

FAQs: UPSC NDA 2 Final Result 2025

  1. UPSC NDA 2 2025 का फाइनल रिजल्ट कब जारी हुआ?

उत्तर: संघ लोक सेवा आयोग ने NDA 2 Final Result आज 09 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है।

  1. UPSC NDA 2 2025 मेरिट सूची में कुल कितने अभ्यर्थी सफल हुए हैं?

उत्तर: कुल 743 उम्मीदवारों को थल सेना, नौसेना और वायु सेना में प्रवेश के लिए चयनित किया गया है।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top