UPSSSC Junior Assistant Result 2025 Out
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 8 अक्टूबर 2025 को UPSSSC Junior Assistant Result 2025 अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर इस रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Junior Assistant Result 2025 Out Overview
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल-III के 5512 पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया है। यह परिणाम विज्ञापन संख्या 08-Exam/2023 के अंतर्गत घोषित किया गया हैं, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को किया गया था, और अब आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम व श्रेणीवार कटऑफ अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर प्रकाशित कर दिए हैं। इस लिखित परीक्षा में कुल 90,336 उम्मीदवारों को सफल घोषित किए गए है, जिन्हें अब टाइपिंग टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण होगी, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी।
|
संस्था का नाम |
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
|
परीक्षा का नाम |
जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल-III मुख्य परीक्षा |
|
विज्ञापन संख्या |
08-Exam/2023 |
|
कुल पदों की संख्या |
5,512 |
|
परीक्षा तिथि |
29 जून 2025 |
|
रिजल्ट जारी तिथि |
8 अक्टूबर 2025 |
|
कुल सफल उम्मीदवार |
90,336 |
|
अगला चरण |
टाइपिंग टेस्ट |
|
चयन प्रक्रिया |
लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल जांच |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
UPSSSC Junior Assistant Score Card 2025 Download Link
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल-III परीक्षा का स्कोर कार्ड 2025 अपने आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करके इस स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार के प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्थिति और श्रेणीवार विवरण दिए गए हैं। नीचे दिए गए लिंक से उम्मीदवार आसानी से अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
How to Download UPSSSC Junior Assistant Result 2025?
जिन उम्मीदवारों ने UPSSSC Junior Assistant 2025 परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दी गई सारणी में डाउनलोड प्रक्रिया को क्रमवार प्रस्तुत किया गया है, जिसे अपनाकर उम्मीदवार आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते है।
|
चरण |
प्रक्रिया |
|
1 |
सबसे पहले उम्मीदवार www.upsssc.gov.in पर जाएं, जो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट है। |
|
2 |
वेबसाइट के होमपेज पर ऊपर की ओर “Results” सेक्शन पर जाएं और उस पर क्लिक करें। |
|
3 |
यहां आपको “Advertisement No. 08-Exam/2023 – Combined Junior Assistant, Junior Clerk and Assistant Grade-III Main Examination” का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें। |
|
4 |
अब दिए गए बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB) और सुरक्षा कोड (Captcha) सावधानीपूर्वक भरें। |
|
5 |
सभी विवरण सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें। |
|
6 |
अब आपका UPSSSC Junior Assistant Result 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा। |
|
7 |
स्क्रीन पर दिख रहे “Download Score Card” विकल्प पर क्लिक करें। |
UPSSSC Junior Assistant Cut Off 2025
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल-III परीक्षा के लिए कट ऑफ अंक 2025 भी जारी कर दिए हैं। कट ऑफ अंक श्रेणीवार जारी किए गए हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके कट ऑफ PDF डाउनलोड किया जा सकता है।
UPSSSC Junior Assistant Result 2025 के बाद क्या?
UPSSSC द्वारा जारी लिखित परीक्षा के परिणाम में सफल और योग्य उम्मीदवार को अब अगले चरण टाइपिंग टेस्ट में भाग लेना होगा। यह टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। जिसमें हिंदी में न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट अनिवार्य है। टाइपिंग टेस्ट के बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
FAQs: UPSSSC Junior Assistant Result 2025
Q1: UPSSSC Junior Assistant Result 2025 कब जारी हुआ?
यूपीएसएसएससी ने UPSSSC Junior Assistant Result 2025 को 8 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार अपना परिणाम रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर देख सकते हैं।
Q2: UPSSSC Junior Assistant Score Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Results” सेक्शन में विज्ञापन संख्या 08-Exam/2023 का लिंक चुनें, रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB दर्ज करें और स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।
Q3: UPSSSC Junior Assistant Cut Off 2025 क्या है?
UPSSSC Junior Assistant Cut Off 2025 श्रेणीवार जारी किया गया है। जो उम्मीदवार कट ऑफ अंक से अधिक या बराबर अंक प्राप्त करेंगे, वे अगले चरण टाइपिंग टेस्ट के लिए योग्य होंगे।
Q4: UPSSSC Junior Assistant Result 2025 के बाद क्या करना होगा?
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब टाइपिंग टेस्ट में भाग लेंगे। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
