Apni Pathshala

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 Out

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026 Out

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 30 मार्च 2026 को सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (Lower PCS) मुख्य परीक्षा-2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत विभिन्न विभागों में कुल 2285 रिक्तियों को भरा जाएगा। पात्र उम्मीदवार जिन्होंने UPSSSC PET 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे 29 मई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Overview: UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026

UPSSSC द्वारा विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026 के तहत जारी अवर अधीनस्थ सेवा (Lower PCS) मुख्य परीक्षा-2025 के माध्यम से अधिशासी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, विपणन निरीक्षक और सहायक चकबंदी अधिकारी जैसे प्रतिष्ठित कुल 2285 पदों को भरा जाना है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी और 18 जून 2026 तक चलेगी। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मुख्य लिखित परीक्षा पर आधारित होगी, जिसके लिए केवल PET 2025 के शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही अवसर दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य बुद्धि परीक्षण, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान/अंकगणित और सामान्य हिंदी से प्रश्न पूछे जाएंगे। यदि आप इसके लिए पात्र है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती निकाय

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

विज्ञापन संख्या

07-परीक्षा/2026

कुल रिक्तियां

2,285 पद

आवेदन प्रारंभ तिथि

29 मई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

18 जून 2026

संशोधन की अंतिम तिथि

25 जून 2026

अनिवार्य पात्रता

UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

UPSSSC Lower PCS 2026 Vacancies Detail 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में अधिशासी अधिकारी और निरीक्षकों के पदों को भरा जाएगा:

विभाग

पदनाम

कुल पद

निदेशालय कोषागार, उत्तर प्रदेश

सहायक कोषागार लेखाकार

548

सहकारी समितियां एवं पंचायत, लेखा परीक्षा निदेशालय

लेखा परीक्षक

419

राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद उत्तर प्रदेश

अमीन / नीलामकर्ता

323

नगर निकाय निदेशालय, उत्तर प्रदेश

अधिशासी अधिकारी

238

राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद उत्तर प्रदेश

लिपिक सह टंकक / रोकड़िया सह लिपिक / लेखा लिपिक

229

कार्यालय चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश

सहायक चकबंदी अधिकारी / सहायक आयतीकरण अधिकारी

168

उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, कानपुर

सहायक प्रबन्धक (गैर तकनीकी)

134

उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, कानपुर (विशेष चयन)

सहायक प्रबन्धक (गैर तकनीकी)

3

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ

केन्द्र प्रभारी

92

परिवार कल्याण महानिदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ

जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी

85

राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद उत्तर प्रदेश

मण्डी पर्यवेक्षक श्रेणी-2

46

कुल 

 

2285

UPSSSC Lower PCS 2026 Eligibility Criteria 

Lower PCS पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी:

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) डिग्री।

PET पात्रता

UPSSSC PET 2025 में शून्य या नकारात्मक से अधिक अंक होना अनिवार्य।

विशेष योग्यता

अधिशासी अधिकारी के लिए ‘O’ लेवल प्रमाण पत्र (वरीयता हेतु)।

आयु सीमा

21 से 40 वर्ष (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर)।

आयु में छूट

SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 5 वर्ष, PwD – 15 वर्ष (राज्य सरकार के नियमानुसार)

UPSSSC Lower PCS 2026 Selection Process 

UPSSSC Lower PCS के लिए चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे (समय 2 घंटा)। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (25%) अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

शॉर्टलिस्टिंग

PET 2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों का चयन।

मुख्य परीक्षा

100 अंकों की लिखित परीक्षा (तीन भाग होंगे)।

दस्तावेज़ सत्यापन

मेरिट सूची के आधार पर सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच।

How to Apply for UPSSSC Lower PCS 2026?

UPSSSC Lower PCS 2026 के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:

लॉगिन: आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं और ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करें।

​PET क्रेडेंशियल्स: अपने PET 2025 पंजीकरण नंबर और व्यक्तिगत विवरण या OTP के माध्यम से लॉगिन करें।

​विवरण जांचें: आपकी अधिकांश जानकारी PET डेटा से स्वतः भर जाएगी; शेष शैक्षणिक विवरण भरें।

​फोटो और हस्ताक्षर: स्क्रीन पर प्रदर्शित फोटो/हस्ताक्षर की पुष्टि करें और ‘Continue’ दबाएं।

​घोषणा और शुल्क: आवेदन की घोषणा पर टिक करें और ₹25 (सभी वर्गो के लिए समान) का ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें।

​प्रिंटआउट: आवेदन जमा करने के बाद ‘Application Form’ का फाइनल प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

FAQs: UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026

  1. UPSSSC Lower PCS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?

उत्तर: UPSSSC Lower PCS भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी।

  1. क्या PET 2024 वाले अभ्यर्थी UPSSSC Lower PCS 2026 भर्ती के लिए पात्र हैं?

उत्तर: नहीं, Lower PCS Recruitment के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र हैं जिनके पास PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड है।

  1. UPSSSC Lower PCS 2026 भर्ती के तहत कुल कितने पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी?

उत्तर: आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार कुल 2,285 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  1. क्या Lower PCS परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है?

उत्तर: हाँ, Lower PCS Exam में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top