हाल ही में भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित Dadasaheb Phalke Award से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वालों को दिया जाता है, और मिथुन चक्रवर्ती को यह सम्मान 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 8 अक्टूबर को प्रदान किया जाएगा।
मिथुन चक्रवर्ती के बारे में:
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में मृणाल सेन निर्देशित फिल्म मृगया से की थी, जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने अद्वितीय डांसिंग और एक्टिंग से 1980 के दशक में बड़ी पहचान बनाई।
उनकी लोकप्रिय फिल्में डिस्को डांसर, कसम पैदा करने वाले की, और कमांडो रहीं।
उनके डांस मूव्स, खासकर गाने “जिमी जिमी” और “आई एम ए डिस्को डांसर”, ने उन्हें ‘डिस्को डांसर’ के नाम से प्रसिद्ध कर दिया।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार के बारे में –
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) भारतीय सिनेमा उद्योग में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जिसका नाम भारतीय सिनेमा के महान निर्देशक, निर्माता धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है, जिन्हें दादासाहेब फाल्के के नाम से जाना जाता है। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास और वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
इतिहास –
- यह पुरस्कार पहली बार 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया गया था।
- Dadasaheb Phalke Award की स्थापना 1969 में भारत सरकार द्वारा धुंडीराज फाल्के के फ़िल्म जगत में अग्रणी कार्य को सम्मानित करने और उपलब्धियों को पहचानने के लिए की गई थी।
- यह पुरस्कार सबसे पहले भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री ‘देविका रानी’ को दिया गया था।
- तब से, उत्कृष्ट फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिवर्ष पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है।
पुरस्कार राशि व प्रदानकर्ता –
- इस प्रतिष्ठित सम्मान में एक स्वर्ण कमल (गोल्डन लोटस) पदक, एक प्रमाण पत्र, रेशम की एक पट्टिका, एक शॉल और 15,00,000 रुपये (हाल ही 2024 में इसको 10 लाख से 15 लाख किया हैं) का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
- Dadasaheb Phalke Award प्रतिवर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है।
- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत संचालित संस्था, फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा आयोजित किया जाता है।
- दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं का चयन भारतीय फिल्म उद्योग की प्रतिष्ठित हस्तियों से बनी एक समिति की देखरेख में किया जाता है।
धुंडीराज गोविंद ‘दादासाहेब’ फाल्के –
- दादा साहेब फाल्के का पूरा नाम धुंडीराज गोविन्द फाल्के था। उनका जन्म 30 अप्रैल 1870 को महाराष्ट्र में नासिक के त्र्यंबकेश्वर कस्बे में हुआ था।
- दादा साहेब फाल्के ने 1885 में मुंबई के सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स और 1890 में कलाकृति, इंजीनियरिंग, ड्राइंग, पेंटिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई गुजरात के वडोदरा से पूरी की थी।
- वह जर्मनी गए और वहां फिल्म बनाना सीखा। वहां ड्राफ्टमैन की नौकरी भी की, लेकिन मन नहीं लगा तो मुंबई लौट आए और प्रिंटिंग प्रेस शुरू की।
- मुंबई के अमेरिका-इंडिया थिएटर में उन्होंने विदेशी फिल्म ‘लाइफ ऑफ क्राइस्ट’ देखी। यह मूक फिल्म थी। इसे देखने के बाद उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला किया।
- उन्होंने पहली फिल्म राजा हरिश्चन्द्र बनाई, जो भारत की फुल लेंथ फीचर फिल्म थी। अप्रैल 1913 में रिलीज हुई यह एक मूक फिल्म थी।
- दादा साहेब फाल्के ‘हरिश्चंद्र फिल्म’ के निर्माता, निर्देशक, लेखक, कैमरामैन स्वयं थे। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार उन्होंने स्वयं और हरिश्चंद्र के बेटे रोहिताश्व की भूमिका उनके बेटे भालचंद्र फाल्के ने निभाई थी।
- फाल्के ने 1932 में आखिरी मूक फिल्म ‘सेतुबंधन’ और आखरी बोलती फिल्म ‘गंगावतरण’ 1937 में बनाई थी। उन्होंने कुल 125 फिल्में बनाई।
- दादा साहेब फाल्के को “भारतीय सिनेमा के जनक” (Father of Indian Cinema) के रूप में जाना जाता है।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) पाने वाले विजेताओं की सूची (1969 से 2021) –
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले विजेताओं की सूची | |||
क्रम | वर्ष | कलाकार | भाषा व क्षेत्र |
पहला | 1969 | देविका रानी चौधरी | अभिनेत्री (हिन्दी) |
दूसरा | 1970 | बी॰ एन॰ सरकार | निर्माता (बंगाली) |
तीसरा | 1971 | पृथ्वी राज कपूर (मरणोंपरांत) | अभिनेता (हिन्दी) |
चौथा | 1972 | पंकज मलिक | संगीतकार (बंगाली /हिंदी) |
5वाँ | 1973 | रूबी मेयर्स सुलोचना | अभिनेत्री (हिन्दी) |
6वाँ | 1974 | बोम्मि रेड्डी नरसिम्हा रेड्डी | निर्देशक (तेलगु) |
7वाँ | 1975 | धीरेन्द्रनाथ गांगुली | अभिनेता, निर्देशक (बंगाली) |
8वाँ | 1976 | कानन देवी | अभिनेत्री (बंगाली) |
9वाँ | 1977 | नितिन बोस, | छायाकार, निर्देशक, लेखक (बंगाली) |
10वाँ | 1978 | राय चन्द बोराल | संगीतकार, निर्देशक (बंगाली) |
11वाँ | 1979 | सोहराब मोदी | अभिनेता, निर्देशक, निर्माता (हिन्दी) |
12वाँ | 1980 | पैडी जयराज | अभिनेता, निर्देशक (तेलुगु/हिन्दी) |
13वाँ | 1981 | नौशाद अली | संगीतकार (हिन्दी) |
14वाँ | 1982 | एल॰ वी॰ प्रसाद | अभिनेता, निर्माता, निर्देशक (तेलगु/तमिल) |
15वाँ | 1983 | दुर्गा खोटे | अभिनेत्री (हिन्दी/मराठी) |
16वाँ | 1984 | सत्यजीत रे | निर्देशक (बंगाली/हिंदी) |
17वाँ | 1985 | वी शांताराम | अभिनेता, निर्माता, निर्देशक (हिन्दी/मराठी) |
18वाँ | 1986 | बी॰ नागि रेड्डी | निर्माता (तेलगु) |
19वाँ | 1987 | राज कपूर | अभिनेता, निर्देशक, निर्माता (हिन्दी) |
20वाँ | 1988 | अशोक कुमार | अभिनेता (हिन्दी) |
21वाँ | 1989 | लता मंगेशकर | पार्श्वगायिका |
22वाँ | 1990 | अक्किनेनी नागेश्वर राव | अभिनेता (तेलगु) |
23वाँ | 1991 | भालजी पेंढारकर | निर्देशक, निर्माता, लेखक (मराठी) |
24वाँ | 1992 | भूपेन हजारिका | पार्श्वगायक, संगीतकार (असमिया, बंगला, हिंदी) |
25वाँ | 1993 | मजरुह सुल्तानपुरी | गीतकार (हिन्दी) |
26वाँ | 1994 | दिलीप कुमार | अभिनेता (हिन्दी) |
27वाँ | 1995 | राजकुमार | अभिनेता (कन्नड़) |
28वाँ | 1996 | शिवाजी गणेशन | अभिनेता (तमिल) |
29वाँ | 1997 | कवि प्रदीप | गीतकार (हिन्दी) |
30वाँ | 1998 | बी. आर. चोपड़ा | निर्माता, निर्देशक (हिन्दी) |
31वाँ | 1999 | हृषिकेश मुखर्जी | निर्देशक (हिन्दी) |
32वाँ | 2000 | आशा भोंसले | पार्श्व गायिका |
33वाँ | 2001 | यश चोपड़ा | निर्माता, निर्देशक (हिन्दी) |
34वाँ | 2002 | देव आनंद | अभिनेता, निर्माता, निर्देशक (हिन्दी) |
35वाँ | 2003 | मृणाल सेन | निर्देशक (बंगाली) |
36वाँ | 2004 | अदूर गोपालकृष्णन | निर्देशक (मलयालम) |
37वाँ | 2005 | श्याम बेनेगल | निर्देशक (हिन्दी) |
38वाँ | 2006 | तपन सिन्हा | निर्देशक (बंगाली, हिंदी) |
39वाँ | 2007 | मन्ना डे | पार्श्व गायक |
40वाँ | 2008 | वी के मूर्ती | छायाकार |
41वाँ | 2009 | डी रामानायडू | निर्माता, निर्देशक (तेलगु) |
42वाँवाँ | 2010 | के बालाचंदर | निर्देशक (तमिल/तेलगु) |
43वाँ | 2011 | सौमित्र चटर्जी | अभिनेता (बंगाली) |
44वाँ | 2012 | प्राण | अभिनेता (हिन्दी) |
45वाँ | 2013 | गुलजार | गीतकार, निर्माता (हिन्दी) |
46वाँ | 2014 | शशि कपूर | अभिनेता (हिन्दी) |
47वाँ | 2015 | मनोज कुमार | अभिनेता (हिन्दी) |
48वाँ | 2016 | कसीनथुनी विश्वनाथ | निर्देशक (तेलगु) |
49वाँ | 2017 | विनोद खन्ना (मरणोपरांत) | अभिनेता (हिन्दी) |
50वाँ | 2018 | अमिताभ बच्चन | अभिनेता (हिन्दी) |
51वाँ | 2019 | रजनीकांत | अभिनेता (हिंदी/तमिल) |
52वाँ | 2020 | आशा पारेख | अभिनेत्री (हिंदी) |
53वाँ | 2021 | वहीदा रहमान | अभिनेत्री (हिंदी) |
54 वाँ | 2024 | मिथुन चक्रवर्ती | अभिनेता (हिन्दी) |
रजनीकांत ने 2019 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीता और उन्हें 2021 में सम्मानित किया गया, जबकि आशा पारेख ने 2020 में यह पुरस्कार जीता, लेकिन COVID महामारी के कारण उन्हें यह पुरस्कार 2022 में मिला।
पुरस्कार के बारे में कुछ रोचक तथ्य –
- यह पुरस्कार 1969 में स्थापित किया गया था।
- इसका नाम भारतीय सिनेमा के पिता, दादा साहेब फाल्के के नाम पर रखा गया है।
- पहली बार यह पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था।
- अब तक 53 लोगों को यह पुरस्कार मिल चुका है।
- इनमें से 2 लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया है।
- कुछ भाई-बहनों ने भी अलग-अलग वर्षों में यह पुरस्कार जीता है, जैसे कि लता मंगेशकर और आशा भोसले, राज कपूर और शशि कपूर आदि।
परीक्षाओं में पूछें गए प्रश्न –
- किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपलब्धि के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
(अ) फिल्में
(ब) पत्रकारिता
(स) साहित्य
(द) खेल
उत्तर : (अ) फिल्में
2.प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार का आरंभ किस वर्ष में किया गया था?
(अ) 1969
(ब) 1968
(स) 1967
(द) 1966
उत्तर : (अ) 1969
- दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता कौन थे?
(अ) कानन देवी
(ब) पृथ्वीराज कपूर
(स) सत्यजीत रे
(द) देविका रानी
उत्तर : (द) देविका रानी - निम्नलिखित में से कौन दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने वालों में से एक है?
(अ) बोमन ईरानी
(ब) धर्मेंद्र
(स) संजय दत्त
(द) शशि कपूर
उत्तर : (द) शशि कपूर - निम्नलिखित सभी भाई-बहनों ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीता है, सिवाय ______
(अ) लता मंगेशकर और आशा भोसले
(ब) बी आर चोपड़ा और यश चोपड़ा
(स) राज कपूर और शशि कपूर
(द) महेश भट्ट और विक्रम भट्ट
उत्तर : (द) महेश भट्ट और विक्रम भट्ट - निम्नलिखित में से किस गायक/गायिका को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला है?
(अ) तलत महमूद
(ब) आशा भोसले
(स) गीता दत्त
(द) सोनू निगम
उत्तर : (ब) आशा भोसले - दादा साहब फाल्के पुरस्कार के तहत पुरस्कार के रूप में कितनी राशि दी जाती है?
(अ) ₹ 2 लाख
(ब) ₹ 4 लाख
(स) ₹ 5 लाख
(द) ₹ 15 लाख
उत्तर : (द) ₹ 15 लाख (हाल ही 2024 में इसको 10 लाख से 15 लाख किया हैं) - अप्रैल 2018 में मरणोपरांत प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
(अ) शशि कपूर
(ब) श्रीदेवी
(स) प्राण
(द) विनोद खन्ना
उत्तर : (द) विनोद खन्ना
FAQ’s –
- दादा साहेब फाल्के पुरस्कार क्या है?
उत्तर :- यह भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है, जो उन कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और तकनीशियनों को दिया जाता है जिन्होंने भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। - पुरस्कार का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
उत्तर :- यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के जनक, धुंडीराज गोविंद फाल्के, जिन्हें दादा साहेब फाल्के के नाम से जाना जाता है, के नाम पर रखा गया है। - यह पुरस्कार कब से दिया जा रहा है?
उत्तर :- यह पुरस्कार 1969 से दिया जा रहा है। - पुरस्कार में क्या शामिल है?
उत्तर :- पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और ₹10 लाख का नकद पुरस्कार शामिल है। - पुरस्कार विजेता का चयन कैसे किया जाता है?
उत्तर :- पुरस्कार विजेता का चयन सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है। - कुछ प्रसिद्ध पुरस्कार विजेता कौन हैं?
उत्तर :- कुछ प्रसिद्ध पुरस्कार विजेताओं में देविका रानी, लता मंगेशकर, सत्यजीत रे, ऋषिकेश मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, आशा भोंसले, और वहीदा रहमान शामिल हैं। - पुरस्कार कब और कहाँ दिया जाता है?
उत्तर :- यह पुरस्कार हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाता है, जो आमतौर पर नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है। - क्या यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है?
उत्तर :- हाँ, यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है।
Disclaimer: The article may contain information pertaining to prior academic years; for further information, visit the exam’s “official or concerned website”.
Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/
Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/