Apni Pathshala

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार 2024

Download Today Current Affairs PDF

जापानी संगठन निहोन हिदांक्यो को वर्ष 2024 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार संगठन को दुनिया में परमाणु हथियारों के खिलाफ चलाए गए उनके प्रयासों के लिए दिया गया है।

संगठन की पृष्ठभूमि:

  • हिबाकुशा: निहोन हिदांक्यो में उन लोगों को शामिल किया गया है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के जीवित बचे हैं। इन्हें जापानी में हिबाकुशा कहा जाता है। ये लोग अपनी पीड़ा और दर्दनाक यादों को साझा करते हैं, ताकि मानवता को परमाणु हथियारों के खतरों के बारे में जागरूक किया जा सके।
  • संस्थान की स्थापना: यह संगठन 1956 में स्थापित किया गया था, जब दूसरी विश्व कॉन्फ्रेंस परमाणु और हाइड्रोजन बमों के खिलाफ आयोजित की गई थी। अमेरिका ने 1954 में हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था, जिसके विरोध में यह कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई थी।

नोबेल कमेटी का विचार:

नोबेल कमेटी ने कहा कि एक दिन ये हिबाकुशा हमारे बीच नहीं रहेंगे, लेकिन जापान की नई पीढ़ी उनकी यादों और अनुभवों को साझा करती रहेगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लोग जानें कि परमाणु हथियार कितने खतरनाक हो सकते हैं।

परमाणु हमले का इतिहास:

  • हिरोशिमा पर हमला: 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने हिरोशिमा पर एलोना गे विमान से परमाणु बम गिराया। बम गिरने के 43 सेकंड बाद विस्फोट हुआ, जिससे 3000 से 4000 डिग्री सेल्सियस का तापमान उत्पन्न हुआ। इस हमले में तुरंत 70,000 लोगों की मौत हो गई।
  • नागासाकी पर हमला: तीन दिन बाद, 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने नागासाकी पर भी एक परमाणु बम गिराया, जिसे फैट मैन कहा जाता है। इस हमले में 40,000 से ज्यादा लोग मारे गए।

संगठन की गतिविधियाँ:

  • निहोन हिदांक्यो ने हिबाकुशा के समूहों को विभिन्न देशों में भेजा, ताकि वे परमाणु हथियारों के खतरों के बारे में लोगों को जागरूक कर सकें।
  • संगठन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुनिया में कहीं भी हिबाकुशा न बनाए जाएं और एक परमाणु हथियार-मुक्त दुनिया की दिशा में काम किया जाए।

नोबेल पुरस्कार के बारे में :

नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है, जो एक स्वीडिश वैज्ञानिक, इंजीनियर और उद्यमी थे। उन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था। पहले नोबेल पुरस्कारों का वितरण 1901 में किया गया और तब से ये पुरस्कार हर वर्ष दिए जाते हैं।

नोबेल पुरस्कार के विभिन्न क्षेत्र:

  • साहित्य: साहित्य में असाधारण योगदान के लिए।
  • भौतिकी: भौतिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजों के लिए।
  • रसायन विज्ञान: रसायन विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजों के लिए।
  • शांति: शांति के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए।
  • चिकित्सा: चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजों के लिए।
  • अर्थशास्त्र: अर्थशास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजों के लिए (यह पुरस्कार नोबेल के मूल वसीयत के बाद जोड़ा गया था)।

नोबेल पुरस्कार का इतिहास:

  • अल्फ्रेड नोबेल: अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में अपनी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा नोबेल फाउंडेशन को दान किया था। उन्होंने इस फाउंडेशन को नोबेल पुरस्कार देने का निर्देश दिया था।
  • पहला नोबेल पुरस्कार: पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में दिया गया था।
  • नोबेल पुरस्कार समारोह: हर साल 10 दिसंबर को, अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर, स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है।

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top