Apni Pathshala

वेम्बनाड झील (Vembanad Lake)

Vembanad Lake

संदर्भ:

भारत की सबसे लंबी और केरल की सबसे बड़ी वेंबनाड झील अब गंभीर संकट का सामना कर रही है। लगभग 96.5 किमी लंबी यह झील अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में फैली हुई है और वेंबनाड-कोल वेटलैंड सिस्टम का हिस्सा है, जिसे रामसर साइट का दर्जा प्राप्त है। इसमें छह प्रमुख नदियाँ गिरती हैं और यह केरल की कुल सतही जल संपदा का लगभग 30% हिस्सा समेटे हुए है।

वेम्बनाड झील (Vembanad Lake):

मुख्य विशेषताएँ:

  • लंबाई: वेम्बनाड झील भारत की सबसे लंबी झील है — लगभग 5 किमी लंबी।
  • क्षेत्रफल: लगभग 2,033 वर्ग किमी में फैली हुई है।
  • राज्य जिले:
    • यह झील केरल राज्य की सबसे बड़ी झील है।
    • अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में फैली हुई है।

स्थानीय नाम:

  • विभिन्न क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है:
    • Vembanad Kayal, Vembanad Kol
    • Punnamada Lake (कुट्टनाड क्षेत्र में)
    • Kochi Lake (कोच्चि क्षेत्र में)

प्रमुख नदियाँ (जल स्रोत):

  • इसे छह प्रमुख नदियाँ जल देती हैं, जिनमें मुख्य हैं:
    • मीनाचिल, अचन्कोविल, पंपा, और मणिमला
  • झील का जल निकास पश्चिम की ओर अरब सागर में होता है।

महत्वपूर्ण द्वीप: झील में स्थित प्रमुख द्वीप: पथिरमनाल, पेरुंबलम, पल्लीपुरम

पारिस्थितिकी पर्यटन:

  • कुमारकोम पक्षी अभयारण्य इसके पूर्वी किनारे पर स्थित है।
  • यह झील केरल की बैकवाटर टूरिज्म सर्किट का प्रमुख हिस्सा है।

प्रसिद्ध उत्सव: नेहरू ट्रॉफी स्नेक बोट रेस (वल्लम काली): हर साल अगस्त में झील के पुन्नमाडा खंड में आयोजित होती है।

अंतरराष्ट्रीय मान्यता:

  • वेम्बनाड झील Vembanad-Kol Wetland का हिस्सा है।
  • इसे 2002 में रामसर स्थल के रूप में घोषित किया गया था, जो इसकी अंतरराष्ट्रीय पारिस्थितिकीय महत्ता को दर्शाता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top