World Food Prize 2025
संदर्भ:
ब्राज़ील की माइक्रोबायोलॉजिस्ट मारियांगेला हुंग्रिया को 2025 के वर्ल्ड फूड प्राइज़ (विश्व खाद्य पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है।
वर्ल्ड फूड प्राइज 2025: हंग्रिया की उपलब्धि
प्रमुख योगदान:
- हंग्रिया ने राइजोबिया और Azospirillum brasilense जैसे लाभकारी बैक्टीरिया का उपयोग कर बीज और मिट्टी उपचार विकसित किए।
- इन नवाचारों से सोयाबीन में प्राकृतिक नाइट्रोजन फिक्सेशन में मदद मिलती है।
- मकई जैसी फसलों में जड़ वृद्धि को बढ़ावा देकर पोषक तत्व और जल ग्रहण क्षमता में सुधार किया।
वर्ल्ड फूड प्राइज:
- यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को मान्यता देता है जिन्होंने खाद्य गुणवत्ता, मात्रा या उपलब्धता में सुधार कर मानव विकास को बढ़ावा दिया है।
- 1986 में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डॉ. नॉर्मन ई. बोरलॉग द्वारा स्थापित।
- इसे अक्सर खाद्य और कृषि का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है।
- पुरस्कार राशि: $500,000
सम्मान समारोह: अक्टूबर के मध्य, विश्व खाद्य दिवस के आस-पास।