Exercise SHAKTI
संदर्भ:
भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास का आठवां संस्करण “Exercise Shakti-2025” फ्रांस के La Cavalerie क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग, तालमेल और युद्ध कौशल को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Exercise SHAKTI: भारत–फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास
- परिचय: Exercise SHAKTI एक द्विवार्षिक (biennial) भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जिसकी शुरुआत 2011 में हुई थी।
- 7वां संस्करण: इसका सातवां संस्करण मई 2024 में मेघालय, भारत में आयोजित किया गया।
- उद्देश्य:
- दोनों देशों की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्ध क्षमता को बढ़ाना।
- संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत उप–परंपरागत (sub-conventional) परिदृश्यों में बहु–क्षेत्रीय सैन्य अभियान (multi-domain operations) करने की तैयारी।
अन्य भारत–फ्रांस सैन्य अभ्यास:
- Exercise VARUNA: भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास।
- Exercise GARUDA: भारतीय वायुसेना (IAF) और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष सेना (FASF) के बीच संयुक्त वायु अभ्यास।
ये अभ्यास भारत और फ्रांस के बीच बढ़ती सामरिक साझेदारी और रक्षा सहयोग को मजबूत करते हैं।