Apni Pathshala

भारत और फ्रांस संबंध (India and France relations) | Apni Pathshala

India and France relations

India and France relations

संदर्भ:

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने को फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों देशों ने रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष और नागरिक परमाणु सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। इस बातचीत को भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंधों को नई गति देने वाला कदम माना जा रहा है।

भारतफ्रांस सहयोग: प्रमुख क्षेत्र

रक्षा एवं सुरक्षा:

  • दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग को और सशक्त करने पर सहमति व्यक्त की।
  • रणनीतिक साझेदारी को गहराने हेतु नियमित संवाद और संयुक्त अभ्यासों पर बल दिया गया।

अंतरिक्ष और असैन्य परमाणु सहयोग:

  • अंतरिक्ष अनुसंधान और नागरिक परमाणु क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता।
  • तकनीकी आदान-प्रदान और संयुक्त परियोजनाओं को बढ़ावा देने पर जोर।

आतंकवाद विरोधी प्रयास:

  • भारत ने सीमा-पार आतंकवाद के विरुद्ध फ्रांस की स्पष्ट स्थिति और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार के समर्थन के लिए आभार जताया।
  • आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग बढ़ाने पर सहमति।

वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दे:

  • भारतीय उपमहाद्वीप इंडोपैसिफिक: क्षेत्रीय स्थिरता, समुद्री सुरक्षा और कानून आधारित व्यवस्था पर चर्चा।
  • यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया: दोनों पक्षों ने मतभेदों को कूटनीति के माध्यम से सुलझाने की आवश्यकता पर बल दिया।

अन्य सहयोग क्षेत्र:

  • प्रौद्योगिकी और नवाचार: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), नवाचार और तकनीकी विकास पर सहयोग को बढ़ावा।
  • जनसेजन संपर्क: शिक्षा, अनुसंधान और व्यवसाय के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने का संकल्प
(India and France relations) भारतफ्रांस संबंध: एक रणनीतिक साझेदारी

रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत:

  • यह भारत की पहली रणनीतिक साझेदारी थी, जिसकी शुरुआत 26 जनवरी 1998 को हुई।
  • उद्देश्य: रणनीतिक स्वायत्तता को बढ़ाना और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करना।

प्रमुख सहयोग क्षेत्र:

  • रक्षा एवं सुरक्षा: राफेल लड़ाकू विमान (36), स्कॉर्पीन पनडुब्बियाँ (INS वाघशीर सहित 6), और संयुक्त युद्धाभ्यास (शक्ति, वरुणा, FRINJEX-23)।
  • अगली पीढ़ी के इंजन: HAL और फ्रांस की Safran कंपनी IMRH कार्यक्रम के तहत इंजन सह-विकास पर कार्य कर रहे हैं।
  • नौसेना के लिए 26 राफेल-M खरीदने के लिए हाल ही में अंतर-सरकारी समझौता (IGA) हुआ है।

आर्थिक सहयोग:

  • फ्रांस, यूरोपीय संघ में भारत का पाँचवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
  • 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार $15.11 बिलियन तक पहुंचा।
  • UPI भुगतान प्रणाली को फ्रांस में सफलतापूर्वक शुरू किया गया।
  • नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे और टिकाऊ विनिर्माण में फ्रांसीसी तकनीक भारत में लागू हो रही है।

अंतरिक्ष और ऊर्जा सहयोग:

  • 60 वर्षों से ISRO और CNES (फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी) के बीच सहयोग।
  • संयुक्त मिशन: TRISHNA उपग्रह, MDA सिस्टम, ग्राउंड स्टेशन सहयोग।
  • अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA): 2015 में भारत और फ्रांस द्वारा स्थापित।
  • परमाणु ऊर्जा: SMR और AMR पर सहयोग को लेकर 2025 में विशेष कार्यबल की पहली बैठक हुई।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top