UPSC CDS 2 Result 2025 Out
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 9 अक्टूबर 2025 को CDS 2 परिणाम 2025 (Combined Defence Services Examination II) आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परिणाम PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा पास को पास किया है, उन्हें जल्द ही SSB इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
UPSC CDS 2 Result 2025 Out Overview
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS-II) 2025 का परिणाम 9 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया है। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का उद्देश्य भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में अधिकारियों की भर्ती करना है। इस वर्ष कुल 453 रिक्तियाँ घोषित की गई थीं। इसका परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें केवल सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना परिणाम PDF डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं उन्हें अब SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। हर वर्ष CDS परीक्षा दो मुख्य चरणों में होती है — लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू, जिसके बाद मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है। UPSC द्वारा CDS परीक्षा हर वर्ष दो बार आयोजित की जाती है।
|
परीक्षा का नाम |
संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS-II) 2025 |
|
आयोजक |
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
|
कुल रिक्तियाँ |
453 |
|
परीक्षा तिथि |
14 सितंबर 2025 |
|
परिणाम जारी तिथि |
9 अक्टूबर 2025 |
|
परिणाम प्रारूप |
PDF (रोल नंबर आधारित) |
|
चयन प्रक्रिया |
लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
UPSC CDS 2 Result PDF 2025 Download Link
UPSC CDS 2 Result 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जिन्होंने 14 सितंबर 2025 को लिखित परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम PDF फॉर्मेट में देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परिणाम PDF में केवल उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
Steps to Download UPSC CDS 2 Result 2025?
नीचे दिए गए चरणों को अपना करके आप CDS 2 Result 2025 PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
|
1 |
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ। |
|
2 |
होमपेज पर “Examination” टैब पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन में से “Results” चुनें। |
|
3 |
सूची में “CDS 2 Result 2025” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें। |
|
4 |
इस PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करें। |
Mentioned Details on UPSC CDS 2 Result PDF 2025
UPSC CDS 2 Result 2025 PDF में उन सभी उम्मीदवारों की जानकारी दी है, जिन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली है। इस परिणाम में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर, उनके चयन की स्थिति और अगले चरण के लिए पात्रता की पुष्टि शामिल है। इस वर्ष CDS 2 2025 के लिए लगभग 2.5 से 4 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया लेकिन परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की संख्या लगभग 2 से 3 लाख के बीच रही। इस परिणाम में लिखित परीक्षा में सफल हुए कुल 9,085 उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
UPSC CDS 2 Scorecard & Cut Off 2025
UPSC CDS 2 Scorecard 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इस स्कोरकार्ड में प्रत्येक उम्मीदवार के व्यक्तिगत प्रदर्शन और लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर उनके अंकों का विवरण दिया जाएगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंक – इंग्लिश, जनरल नॉलेज और एलीमेंट्री मैथ्स, कुल अंक और कट ऑफ अंक शामिल होंगे। इसके अलावा, UPSC CDS 2 Cut Off 2025 भी जल्द ही UPSC द्वारा घोषित की जाएगी। कट ऑफ अंक अलग-अलग अकादमियों और श्रेणियों के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे।
FAQs: UPSC CDS 2 Result 2025
Q1. UPSC CDS 2 Result 2025 कब और कैसे जारी हुआ?
UPSC ने CDS 2 Result 2025, 9 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर PDF फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपनी योग्यता की पुष्टि कर सकते हैं और अगले चरण – SSB इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
Q2. UPSC CDS 2 Result 2025 में क्या जानकारी उपलब्ध है?
UPSC CDS 2 Result 2025 PDF में उम्मीदवार के रोल नंबर, चयन स्थिति और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होने की पुष्टि की गई है।
Q3. UPSC CDS 2 2025 के लिए कितने उम्मीदवार SSB इंटरव्यू के लिए चयनित हुए?
UPSC CDS 2 2025 में लगभग 2.5 से 4 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया और लगभग 2 से 3 लाख उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी। इनमें से केवल 9,085 उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
Q4. UPSC CDS 2 Result 2025 के बाद आगे क्या होगा?
यदि आपका रोल नंबर CDS 2 Result 2025 में है, तो उम्मीदवार को SSB इंटरव्यू के लिए आवेदन करना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवार को मेडिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी करनी चाहिए।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
