RPSC AE Mains Admit Card 2026 Out
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (Assistant Engineer) मुख्य परीक्षा 2024-25 के लिए 19 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को निर्धारित है। प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थी अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC AE Mains Admit Card 2026 Overview
इस वर्ष RPSC AE भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कृषि इंजीनियरिंग विभागों में कुल 1036 (संशोधित) रिक्त पदों को भरा जाना है। जिसके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केदो पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा दो दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 बजे से 5.50 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन हिंदी और इंजीनियरिंग के सामाजिक पहलुओं के अनिवार्य पेपर होंगे, जबकि दूसरे दिन संबंधित इंजीनियरिंग शाखा के तकनीकी पेपर आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार जिन्होंने प्रेलिम्स परीक्षा पास कर ली है वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल हैं।
|
संगठन का नाम |
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
|
पद का नाम |
सहायक अभियंता (Assistant Engineer) |
|
कुल रिक्तियां |
1036 पद |
|
एडमिट कार्ड जारी तिथि |
19 मार्च 2026 |
|
मुख्य परीक्षा तिथि |
22 और 23 मार्च 2026 |
|
चयन प्रक्रिया |
प्रीलिम्स, मेंस और साक्षात्कार (Interview) |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
RPSC AE Mains Admit Card 2026 Download Link
RPSC AE मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक अब सक्रिय है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि) का उपयोग करके सीधे नीचे दिए गए लिंक से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
How to Download RPSC AE Mains Admit Card 2026?
अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके RPSC AE Exam 2026 संबंधी प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
|
1. सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। |
|
2. होमपेज पर ‘Important Links’ सेक्शन में ‘Admit Card for Assistant Engineer Comb. Comp. Mains Exam 2024’ पर क्लिक करें। |
|
3. अब ‘Get Admit Card’ के विकल्प को चुनें। |
|
4. अपना ‘Application Number’ और ‘Date of Birth’ दर्ज करें। |
|
5. दिए गए ‘Captcha Code’ को भरें और ‘Get Admit Card’ बटन पर क्लिक करें। |
|
6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें। |
|
नोट: वैकल्पिक रूप से, आप राजस्थान SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से भी लॉगिन कर सकते हैं। |
RPSC AE Mains Exam 2026 Guidelines
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपना रंगीन एडमिट कार्ड और एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) अवश्य लाएं। अभ्यर्थी केवल पारदर्शी काला बॉल पॉइंट पेन, पेंसिल और इरेज़र साथ ला सकते हैं।
FAQs: RPSC AE Mains Admit Card 2026
Q1. RPSC AE Mains Admit Card 2026 कब जारी किया गया है?
उत्तर: RPSC AE मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 19 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
Q2. RPSC AE Mains Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या राजस्थान SSO पोर्टल के ‘Recruitment Portal’ पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Q3. RPSC AE Mains Admit Card 2026 के साथ कौन से दस्तावेज ले जाने आवश्यक हैं?
उत्तर: अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड (फोटो चिपका हुआ), एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी) और एक काला बॉल पॉइंट पेन साथ ले जाना चाहिए।
Explore Our Books: 👉 Click Here
Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News