Apni Pathshala

 IIED फूड सिक्योरिटी इंडेक्स 2026 (IIED Food Security Index 2026) | Ankit Avasthi Sir

IIED Food Security Index 2026

IIED Food Security Index 2026

संदर्भ:

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण और विकास संस्थान (International Institute for Environment and Development – IIED) द्वारा नवीनतम ‘खाद्य सुरक्षा सूचकांक’ (Food Security Index) जारी किया गया है। 

  • जिसमें जलवायु परिवर्तन के विभिन्न परिदृश्यों (1.5°C, 2°C और 4°C ग्लोबल वार्मिंग) के तहत वैश्विक खाद्य प्रणालियों की भेद्यता (vulnerability) का आकलन किया गया है। 

IIED फूड सिक्योरिटी इंडेक्स 2026 के मुख्य बिंदु:

  • सूचकांक के मुख्य स्तंभ: IIED सूचकांक खाद्य सुरक्षा को चार प्रमुख आयामों के आधार पर मापता है: 

  • उपलब्धता (Availability): भोजन का पर्याप्त उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित करना।
  • पहुँच (Accessibility): भोजन तक आर्थिक और भौतिक पहुँच (सामर्थ्य)।
  • उपयोग (Utilisation): पोषक तत्वों के अवशोषण की क्षमता और आहार की गुणवत्ता।
  • स्थिरता/लचीलापन (Sustainability/Resilience): झटकों और जलवायु आपदाओं को सहन करने की खाद्य प्रणाली की क्षमता। 

वैश्विक परिदृश्य:

  • ग्लोबल स्कोर: 162 देशों के इस आकलन में वैश्विक औसत स्कोर 6.74/10 रहा है।
  • शीर्ष प्रदर्शनकर्ता: आइसलैंड (9.26) प्रथम स्थान पर है, उसके बाद डेनमार (9.17), ऑस्ट्रिया (9.15), आयरलैंड (9.13) और बेल्जियम (9.07) का स्थान है।
  • सबसे निम्न प्रदर्शनकर्ता: सोमालिया (1.29) सबसे नीचे है। अन्य निम्न स्कोर वाले देशों में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (2.51), हैती (2.57), मेडागास्कर (3.15) और अफगानिस्तान (3.31) शामिल हैं।
  • जलवायु अन्याय (Climate Injustice): रिपोर्ट के अनुसार जिन देशों का वैश्विक उत्सर्जन में योगदान सबसे कम (लगभग 1%) है, वे जलवायु परिवर्तन के कारण खाद्य सुरक्षा में सबसे अधिक गिरावट (लगभग 22%) का सामना करेंगे। 

इंडेक्स में भारत की स्थिति:

  • बेसलाइन स्कोर: भारत का वर्तमान स्कोर 5.31 है, जो वैश्विक औसत (6.74) से काफी कम है।
  • रैंकिंग तुलना: भारत अपने समकक्षों जैसे ब्राजील (6.72), मैक्सिको (6.36) और इंडोनेशिया (5.87) से पीछे है।
  • भविष्य के अनुमान (Warming Scenarios):
    • 1.5°C वार्मिंग: भारत का स्कोर घटकर 4.96 होने का अनुमान है।
    • 2°C वार्मिंग: स्कोर और गिरकर 4.52 तक पहुँच सकता है।
  • मुख्य चुनौतियां: भारत में मानसून पर अत्यधिक निर्भरता, खंडित कृषि (छोटे और सीमांत किसान), आय असमानता और पोषण सुरक्षा में भारी कमी इसके मुख्य कारण हैं।
  • नीतिगत निहितार्थ: रिपोर्ट के अनुसार, केवल GDP बढ़ाना खाद्य सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है:

  • जलवायु-अनुकूल कृषि: सूखा-प्रतिरोधी बीजों और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना आवश्यक है।
  • सामाजिक सुरक्षा जाल: कमजोर आबादी की रक्षा के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और पोषण अभियानों को सुदृढ़ करना।
  • बुनियादी ढांचा विकास: खाद्य हानि (Food Loss) को कम करने के लिए कोल्ड चेन और बेहतर परिवहन प्रणालियों में निवेश।
  • वैश्विक सहयोग: जलवायु वित्त (Climate Finance) और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से निम्न-आय वाले देशों की मदद करना।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top