Apni Pathshala

बंगाली नववर्ष पोहेला बोइशाख

बंगाली नववर्ष पोहेला बोइशाख | Bengali New Year Pohela Boishakh

Bengali New Year Pohela Boishakh

संदर्भ:

वर्ष 2026 में, बंगाली नववर्ष 15 अप्रैल को मनाया गया, जो बंगाली कैलेंडर के 1433वें वर्ष की शुरुआत को चिह्नित करता है। पोहेला बोइशाख को ‘नबोबोरसो’ भी कहा जाता है, जो बंगाल का सबसे प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है। 

बंगाली नववर्ष पोहेला बोइशाख:

    • पर्व: भारत में पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम में सूर्य की स्थिति और ‘द्रक-सिद्धांत’ पंचांग के आधार पर यह 15 अप्रैल को मनाया जाता है।
    • उत्पत्ति: इसकी जड़ें मुगल काल, विशेषकर सम्राट अकबर के शासनकाल से जुड़ी हैं। अकबर ने कृषि करों (Tax) की वसूली को सुचारू बनाने के लिए इस्लामी हिजरी कैलेंडर और हिंदू सौर कैलेंडर को मिलाकर एक नए ‘फसली कैलेंडर’ की शुरुआत की थी।
    • मेष संक्रांति: यह पर्व ‘मेष संक्रांति’ (जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है) से गहराई से जुड़ा है। 2026 में संक्रांति का क्षण 14 अप्रैल को सुबह 09:39 बजे था, लेकिन पारंपरिक रीति के अनुसार नए साल का उत्सव अगले सूर्योदय (15 अप्रैल) से शुरू होता है। 

प्रमुख परंपराएं:

  • हाल खाता (Haal Khata): व्यापारियों के लिए यह दिन वित्तीय वर्ष की शुरुआत है। वे अपनी पुरानी लेखा-बही बंद कर नई ‘हाल खाता’ शुरू करते हैं और ग्राहकों को मिठाई बांटते हैं।
  • मंगल शोभायात्रा (UNESCO विरासत): बांग्लादेश के ढाका में आयोजित होने वाली इस भव्य सांस्कृतिक पदयात्रा को UNESCO ने 2016 में ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ का दर्जा दिया है। यह जुलूस शांति, एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
  • खान-पान और पहनावा: इस दिन पारंपरिक भोजन ‘पंता इलिश’ (पानी में भीगा चावल और इलिश मछली) और मिठाइयों जैसे रसगुल्ला व संदेश का विशेष महत्व है। महिलाएं लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी और पुरुष कुर्ता-धोती पहनते हैं।
  • क्षेत्रीय भिन्नता:  यहाँ संशोधित कैलेंडर के अनुसार पोहेला बोइशाख प्रतिवर्ष निश्चित रूप से 14 अप्रैल को मनाया जाता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top