Apni Pathshala

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 Out

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 Out 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 23 अप्रैल 2026 को राज्य के वन एवं वन्य जीव विभाग के अंतर्गत वन रक्षक (Forest Guard) और वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard) के कुल 708 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जिनके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड है, 30 जून 2026 से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Overview: UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 23 अप्रैल 2026 को राज्य के वन एवं वन्य जीव विभाग के कुल 708 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। यह भर्ती विभाग के अंतर्गत वन रक्षक (Forest Guard) और वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard) पदों को भरने हेतु निकाली गई है। वे उम्मीदवार जिनके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड है, 30 जून 2026 से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसमें उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, PET/PST के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के सातवें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-2 के अनुसार आकर्षक वेतन और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

भर्ती निकाय

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

विज्ञापन संख्या

12-परीक्षा/2026

पदों के नाम

वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक

कुल रिक्तियां

708 पद

अनिवार्य पात्रता

UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड

आवेदन प्रारंभ तिथि

30 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

20 जुलाई 2026

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, PET/PST, मेडिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन 

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

UPSSSC Forest Guard Vacancy 2026

708 रिक्तियों को वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के पदों में विभाजित किया गया है। आरक्षण के नियमों के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों (UR, OBC, SC, ST, EWS) के लिए पदों का आवंटन नीचे दी गई तालिका में विस्तार से दिया गया है। 

पद का नाम

UR

OBC

SC

ST

EWS

कुल पद

वन रक्षक (Forest Guard)

128

279

199

10

32

647

वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard)

4

36

19

1

1

61

कुल योग

132

215

218

11

33

708

UPSSSC Forest Guard Eligibility Criteria 2026

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक और आयु संबंधी मानकों को पूरा करना होगा। इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ प्राप्त होगा।

शैक्षणिक योग्यता: भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

​अनिवार्य योग्यता: अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। शून्य या उससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा हेतु पात्र नहीं होंगे।

​अधिमानी अर्हता: प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा या एनसीसी ‘B’ सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को समान अंक होने पर वरीयता दी जाएगी।

 

Age Limit Criteria 

श्रेणी

न्यूनतम आयु

अधिकतम आयु

आयु में छूट

सामान्य / अनारक्षित

18 वर्ष

40 वर्ष

लागू नहीं

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

18 वर्ष

45 वर्ष

05 वर्ष

अनुसूचित जाति / जनजाति

18 वर्ष

45 वर्ष

05 वर्ष

UPSSSC Forest Guard 2026: Physical Standard Test – PST

वन रक्षक के पद के लिए शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को निम्नलिखित न्यूनतम शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा, अन्यथा उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

मानदंड

पुरुष (सामान्य/OBC/SC)

पुरुष (ST)

महिला (सभी श्रेणी)

ऊंचाई (Height)

168 सेमी

160 सेमी

150 सेमी (ST: 145 सेमी)

सीना (Chest)

84 सेमी (फुलाव सहित)

82 सेमी (फुलाव सहित)

लागू नहीं

सीना फुलाव (Expansion)

न्यूनतम 5 सेमी

न्यूनतम 5 सेमी

लागू नहीं

वजन (Weight)

लागू नहीं

लागू नहीं

45 से 58 किग्रा

UPSSSC Forest Guard 2026: Physical Efficiency Test – PET

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो केवल अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति की होगी:

श्रेणी

दूरी (Distance)

समय (Time)

वजन (Weight)

पुरुष

25 किलोमीटर

4 घंटे

10 किलोग्राम

महिला

14 किलोमीटर

4 घंटे

लागू नहीं

UPSSSC Forest Guard Selection Process 2026

UPSSSC ने वन रक्षक भर्ती के लिए एक व्यवस्थित चयन प्रक्रिया निर्धारित की है। अंतिम मेरिट सूची केवल मुख्य लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी:

पीईटी 2025 शॉर्टलिस्टिंग: पीईटी के अंकों के आधार पर रिक्तियों के लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।

​मुख्य लिखित परीक्षा: यह एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी जिसमें हिंदी परिज्ञान, सामान्य ज्ञान और सामान्य बुद्धि परीक्षण के प्रश्न होंगे। यह परीक्षा कल 200 अंकों की होगी।

​शारीरिक परीक्षण (PST/PET): मापतौल और कठिन दौड़ परीक्षा।

​चिकित्सा परीक्षण: शारीरिक अक्षमता की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण।

​दस्तावेज़ सत्यापन (DV): सभी मूल प्रमाण पत्रों की जांच।

UPSSSC Forest Guard Application Process 2026

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

वेबसाइट लॉगिन: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

​प्रमाणीकरण: ‘Candidate Registration’ में जाकर PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।

​विवरण भरें: पीईटी से प्राप्त विवरणों की जांच करें और शेष शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।

​शुल्क भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें (सभी श्रेणियों के लिए प्रारंभिक शुल्क ₹25)।

​फाइनल सबमिशन: फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट और पेमेंट रसीद भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

FAQs: UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026

  1. क्या वन रक्षक भर्ती 2026 के लिए पीईटी 2024 का स्कोर मान्य है?

उत्तर: नहीं, विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2026 के अनुसार केवल UPSSSC PET 2025 का स्कोर ही मान्य होगा।

  1. UPSSSC Forest Guard 2026 में महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के क्या नियम हैं?

उत्तर: महिला अभ्यर्थियों को बिना किसी वजन के 14 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी।

  1. UPSSSC Forest Guard परीक्षा 2026 में नकारात्मक अंकन का क्या प्रावधान है?

उत्तर: हाँ, लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (25%) अंकों की कटौती की जाएगी।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top