RPSC 2nd Grade Exam City Slip 2026 Out
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RPSC 2nd Grade Exam City Intimation Slip 2026 आधिकारिक तौर पर 5 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। यह सिटी स्लिप वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher Grade II) भर्ती परीक्षा के लिए जारी की गई है, जो 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी इसे rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Exam City Slip 2026 Out Overview
RPSC 2nd Grade परीक्षा राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन मोड (OMR Based) में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9,651 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसके लिए राज्यभर से लगभग 12 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसके लिए आयोग ने RPSC 2nd Grade Exam City Slip 2026 आज जारी कर दिए है। इस सिटी स्लिप में अभ्यर्थी का नाम, एप्लीकेशन नंबर और केवल आवंटित परीक्षा जिला (Exam City) जैसे विवरण दिए गए हैं। ध्यान दें कि यह वास्तविक प्रवेश पत्र नहीं है; परीक्षा केंद्र के नाम और शिफ्ट टाइमिंग वाला RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 प्रत्येक परीक्षा तिथि से ठीक 3 दिन पहले अलग से लाइव किया जाएगा, जिसे आप https://rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे।
| आयोग | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
| परीक्षा का नाम | Senior Teacher (Grade II) Competitive Exam 2026 |
| कुल पद | 9,651 |
| परीक्षा सिटी स्लिप | 5 July 2026 |
| RPSC 2nd Grade Exam Date 2026 | 12 July to 18 July 2026 |
| एडमिट कार्ड दिनांक | परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
Direct Link to Download RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Slip 2026
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RPSC 2nd Grade Exam City Slip 2026, 5 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। हमने आपकी सुविधा के लिए इसे डाउनलोड करने का लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है। जिस पर क्लिक करके रिक्रूटमेंट विंडो पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें, अपनी स्लिप डाउनलोड करें और परीक्षा शहर की जांच करें।
How to Download RPSC 2nd Grade Exam City Allotment?
| स्टेप 1: सबसे पहले आयोग के आधिकारिक RPSC Recruitment Portal या RPSC Portal पर विजिट करें। |
| स्टेप 2: होमपेज के नोटिफिकेशन सेक्शन में मौजूद “Senior Teacher Grade II Exam City 2026” वाले सक्रीय लिंक पर क्लिक करें। |
| स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करनी होगी। |
| स्टेप 4: स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड (Captcha) भरें और Submit बटन पर क्लिक करें। |
| स्टेप 5: आपकी RPSC 2nd Grade Exam City Slip 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसमें आवंटित जिले का नाम लिखा होगा। |
| स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ और यात्रा योजना के लिए इस पीडीएफ को Download करें और एक प्रिंटआउट निकाल लें। |
RPSC Senior Teacher 2nd Grade Exam Schedule and Timing
यह परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग विषयों के अनुसार दो पारियों (shifts) में प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट और दोपहर की शिफ्ट की सटीक विषयवार समय सारणी की पुष्टि आपके आवंटित एडमिट कार्ड पर दर्ज होगी। बोर्ड द्वारा निर्धारित शिफ्ट और उसकी निर्धारित समय संबंधी सारणी नीचे दी गई है:
| परीक्षा तिथियां | विषय | परीक्षा का समय |
| 12 जुलाई 2026 | GK ग्रुप ए | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
| 12 जुलाई 2026 | सामाजिक विज्ञान | दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
| 13 जुलाई 2026 | GK ग्रुप बी | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
| 13 जुलाई 2026 | हिंदी | दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
| 14 जुलाई 2026 | GK ग्रुप सी | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
| 14 जुलाई 2026 | विज्ञान | दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
| 15 जुलाई 2026 | संस्कृत | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 16 जुलाई 2026 | GK ग्रुप डी | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
| 16 जुलाई 2026 | गणित | दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
| 17 जुलाई 2026 | अंग्रेज़ी | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 17 जुलाई 2026 | उर्दू | दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
| 18 जुलाई 2026 | पंजाबी | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
| 18 जुलाई 2026 | सिंधी, गुजराती | दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 Release Dates
आधिकारिक सूचना के अनुसार, आपका मुख्य हॉल टिकट परीक्षा शुरू होने के 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। नीचे दी गई तालिका से समझें कि किस तारीख की परीक्षा का एडमिट कार्ड कब लाइव होगा:
| Exam Dates | Admit Card Release Dates |
| 12 July 2026 | 9 July 2026 |
| 13 July 2026 | 10 July 2026 |
| 14 July 2026 | 11 July 2026 |
| 15 July 2026 | 12 July 2026 |
| 16 July 2026 | 13 July 2026 |
| 17 July 2026 | 14 July 2026 |
| 18 July 2026 | 15 July 2026 |
FAQs:
-
RPSC 2nd Grade Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ या SSO Portal पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड करें।
-
RPSC 2nd Grade परीक्षा कब होगी?
यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
-
Exam City Slip और Admit Card में क्या अंतर है?
सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर बताती है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रोल नंबर होता है।
-
एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
एडमिट कार्ड प्रत्येक विषय की परीक्षा तिथि से ठीक 3 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
-
परीक्षा केंद्र की जानकारी कैसे प्राप्त करें?
परीक्षा केंद्र के नाम और सटीक पते की जानकारी केवल डाउनलोड किए गए मूल एडमिट कार्ड से ही प्राप्त होगी।
