Apni Pathshala

Har Ghar Tiranga Campaign – प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की

Har Ghar Tiranga Campaign- प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की

Har Ghar Tiranga Campaign

संदर्भ:

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) के पांचवें संस्करण में अभूतपूर्व उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की। वर्ष 2026 में इस राष्ट्रीय उत्सव का आयोजन 13 से 15 अगस्त 2026 तक पूरे देश में किया जा रहा है।

“Har Ghar Tiranga Campaign” के बारे में:

  • परिचय: यह अभियान राष्ट्रव्यापी स्तर पर नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों पर गर्व के साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने वाला एक व्यापक जन-आंदोलन है।
    • यह अभियान लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाने और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (Indian National Flag) के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का एक अनूठा माध्यम है।
  • शुरुआत: इस ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत पहली बार वर्ष 2022 में भारत की स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के एक प्रमुख हिस्से के रूप में की गई थी।
  • नोडल मंत्रालय: इस अभियान का क्रियान्वयन और समन्वय भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) द्वारा अग्रिम रूप से किया जाता है।
  • 2026 का आयोजन: वर्ष 2026 में यह अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन दिनों की अवधि के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक को अपने निवास स्थान पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है।
  • अभियान का मुख्य उद्देश्य:
    • व्यक्तिगत जुड़ाव: राष्ट्रीय ध्वज के साथ नागरिकों के संबंध को केवल औपचारिक या संस्थागत न रखकर उसे व्यक्तिगत और भावनात्मक बनाना।
    • राष्ट्रभक्ति का प्रसार: युवा पीढ़ी के भीतर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के प्रति सम्मान और राष्ट्र निर्माण (Nation Building) की भावना को सुदृढ़ करना।
    • ध्वज संहिता के प्रति जागरूकता: आम जनमानस को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के सही नियमों और विधिक गरिमा से अवगत कराना।
  • गतिविधियां:
    • तिरंगा यात्राएं: देश के प्रत्येक ब्लॉक और जिलों में सुरक्षा बलों, एनसीसी (NCC), एनएसएस (NSS) और स्कूली बच्चों द्वारा बड़े पैमाने पर ‘तिरंगा रैलियों’ का आयोजन किया जाता है।
    • डिजिटल सेल्फी अभियान: नागरिक अपने घरों पर फहराए गए तिरंगे के साथ तस्वीरें क्लिक करके पोर्टल पर अपलोड करते हैं, जो एक विशाल वैश्विक डिजिटल वॉल का रूप लेती है।
    • सांस्कृतिक कार्यक्रम: खादी और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए देश भर में विशेष ‘तिरंगा मेलों’ और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाता है।
  • जनभागीदारी प्रक्रिया: संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर नागरिक अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Har Ghar Tiranga Registration), उपयोगकर्ता वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करते हैं और मानचित्र पर अपने घर की स्थिति को पिन (Pin a Flag) करते हैं।
  • प्रमाण पत्र डाउनलोड (Har Ghar Tiranga Certificate), ध्वज पिन करने या तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के तुरंत बाद डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का विकल्प मिलता है।
  • विशेष: हाल ही में भारत सरकार द्वारा भारतीय ध्वज संहिता, 2002 में महत्वपूर्ण विधिक संशोधन किए:
  • पहले केवल हाथ से काते गए खादी के झंडों की अनुमति थी। अब मशीन से बने, कपास, पॉलिएस्टर, ऊन, रेशम और खादी के झंडों को वैध किया गया है।
  • पूर्व के नियमों के अनुसार ध्वज केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जा सकता था। नए सीसंशोधन के तहत अब नागरिकों के घरों पर तिरंगे को दिन और रात (24 घंटे) फहराए रखने की कानूनी अनुमति दी गई है।
  • उपलब्धियां: अभियान के 2022 के पहले ही वर्ष में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया गया और लगभग 6 करोड़ नागरिकों ने डिजिटल रूप से अपनी सेल्फी अपलोड की थी।
    • चंडीगढ़, श्रीनगर और देश भर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अगस्त 2022 में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए गए थे। चंडीगढ़ में 5,885 छात्रों ने मिलकर लहराते राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, और श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 1850 मीटर लंबा तिरंगा फहराया गया था।
    • पिछले वर्षों में जन भागीदारी का दायरा बढ़कर दूर-दराज के सीमावर्ती गांवों और अंडमान-निकोबार जैसे द्वीप समूहों तक पहुंच गया। 
    • भारतीय डाक विभाग (India Post) ने करोड़ों की संख्या में किफायती दरों पर राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर ग्रामीण समावेशन सुनिश्चित किया। 

अभियान का महत्व:

  • समाजिक एकजुटता और समरसता: यह अभियान जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्रीय विविधताओं से ऊपर उठकर संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है, जो आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करता है।
  • नागरिक कर्तव्यों का बोध: यह संविधान के अनुच्छेद 51A (a) के तहत उल्लिखित मौलिक कर्तव्य (Fundamental Duty) को साकार करता है, जो प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करने का निर्देश देता है।
  • स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल: खादी बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और लघु उद्योगों को करोड़ों की संख्या में राष्ट्रीय ध्वज बनाने के ऑर्डर मिलते हैं। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ग्रामीण आजीविका को सीधे बढ़ावा देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: हर घर तिरंगा अभियान 2026 क्या है?

उत्तर: यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर ससम्मान तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करने वाला एक राष्ट्रीय जन-आंदोलन है।

प्रश्न 2: हर घर तिरंगा अभियान कब शुरू किया गया था?

उत्तर: इस अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) की आधिकारिक शुरुआत वर्ष 2022 में देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत की गई थी।

प्रश्न 3: हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के दिलों में राष्ट्रवाद की भावना को प्रज्वलित करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना और सामूहिक देशभक्ति को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 4: हर घर तिरंगा अभियान में कौन भाग ले सकता है?

उत्तर: भारत का प्रत्येक नागरिक, सरकारी और निजी संस्थान, स्कूल, कॉलेज और संगठन इस देशव्यापी अभियान (Tiranga Campaign India) में सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं।

प्रश्न 5: हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा कहां फहराया जा सकता है?

उत्तर: तिरंगे को प्रत्येक नागरिक अपने व्यक्तिगत घरों, सोसायटियों, निजी कार्यालयों, सरकारी भवनों और शैक्षणिक संस्थानों पर गर्व के साथ फहरा सकता है। 

प्रश्न 6: हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर: नागरिक आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाकर अपना विवरण दर्ज करके झंडा पिन कर सकते हैं और डिजिटल प्रमाण पत्र (Har Ghar Tiranga Certificate) प्राप्त कर सकते हैं।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top