Apni Pathshala

एआई-संचालित सुपरकंप्यूटिंग सुविधा “Param Pragya” का उद्घाटन

एआई-संचालित सुपरकंप्यूटिंग सुविधा “Param Pragya” का उद्घाटन 

Param Pragya

संदर्भ:

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अगस्त 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के दीक्षांत समारोह के दौरान स्वदेशी एआई-संचालित परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटिंग सुविधा (Param Pragya Supercomputing Facility) का उद्घाटन किया।

“Param Pragya Supercomputing Facility” के बारे में:

  • परिचय: परम प्रज्ञा भारत की नवीनतम और अत्याधुनिक एआई-संचालित उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग सुविधा (AI Powered Supercomputer India) है।
    • संस्कृत में ‘परम’ का अर्थ ‘सर्वोच्च’ और ‘प्रज्ञा’ का अर्थ ‘बुद्धि/ज्ञान’ होता है। 
    • यह सिस्टम सामान्य कंप्यूटरों की तुलना में लाखों गुना अधिक गति से काम करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के बड़े मॉडलों को प्रशिक्षित करने में सक्षम है।
  • अवस्थिति: यह अत्याधुनिक एआई सुपरकंप्यूटिंग सुविधा आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर (Param Pragya IIT Delhi), हरियाणा में स्थापित की गई है।
  • वित्तीय परिव्यय: इस परियोजना के विकास और स्थापना पर कुल ₹120 करोड़ से अधिक का निवेश किया गया है। 
  • अधीनस्थ मिशन: इस सुपरकंप्यूटर को भारत सरकार के महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (National Supercomputing Mission – NSM) के तहत विकसित किया गया है।
    • यह मिशन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की एक संयुक्त पहल है।
  • कार्यान्वयन एजेंसी: इसका निर्माण और असेंबलिंग सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) द्वारा आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) के साथ साझेदारी में किया गया है। 
  • विशेषताएं:
    • दोहरी प्रसंस्करण क्षमता: यह सुपरकंप्यूटर हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC) के लिए 8 पेटाफ्लॉप्स (PetaFlops) की पीक परफॉर्मेंस और एआई वर्कलोड (AI Workloads) के लिए 250 पेटाफ्लॉप्स की अभूतपूर्व प्रसंस्करण गति प्रदान करता है।
    • समानांतर प्रसंस्करण हार्डवेयर: इसमें सैकड़ों उन्नत प्रोसेसिंग यूनिट्स, एआई एक्सीलरेटर (AI Accelerators) और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU Cluster) का ग्रिड दिया गया है जो जटिल गणनाओं को छोटे हिस्सों में बांटकर समानांतर रूप से निष्पादित करते हैं।
    • सुरक्षित स्टोरेज और नेटवर्किंग: बड़े आकार की डेटा फाइलों के विश्लेषण के लिए इसमें टेराबाइट्स प्रति सेकंड की दर वाली सुरक्षित स्टोरेज आर्किटेक्चर दी गई है।
    • ऊर्जा खपत क्षमता: इस विशाल आर्किटेक्चर को संचालित करने के लिए 800 किलोवाट (kW) से अधिक बिजली की आवश्यकता होती है। 
  • अनुप्रयोग क्षेत्र:
    • एआई अनुसंधान अवसंरचना (AI Research Infrastructure India): यह सुविधा देश के शोधकर्ताओं को बिना किसी बाहरी निर्भरता के बड़े भाषा मॉडल (LLM) और डीप लर्निंग एआई एजेंटों को प्रशिक्षित करने की स्वदेशी क्षमता प्रदान करती है।
    • स्वास्थ्य सेवा और औषधि खोज (Healthcare & Drug Discovery): इसके माध्यम से मानव जीनोम अनुक्रमण (Genome Sequencing) और विभिन्न बीमारियों के खिलाफ नई दवाओं के अणुओं की खोज को गति मिलेगी।
    • अंतर-विषयक अनुसंधान (Interdisciplinary Research): कंप्यूटर विज्ञान के अलावा इसका उपयोग इंजीनियरिंग, जलवायु मॉडलिंग, मैटेरियल डिस्कवरी और साइबर सुरक्षा (Cybersecurity) जैसे जटिल वैज्ञानिक सिमुलेशन में किया जाएगा।
    • उद्योग 4.0 और रोबोटिक्स: यह कंप्यूटर विज़न, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (NLP) और रोबोटिक्स के क्षेत्र में राष्ट्रीय विनिर्माण क्षमताओं को सुदृढ़ करेगा। 

भारत के अन्य प्रमुख ‘परम’ सुपरकंप्यूटर:

राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (Indian Supercomputing Mission) के तहत देश के विभिन्न शीर्ष संस्थानों में स्थापित अन्य प्रमुख प्रणालियाँ निम्नलिखित हैं:

  • परम 8000 (PARAM 8000): वर्ष 1991 में सी-डैक द्वारा निर्मित भारत का पहला स्वदेशी सुपरकंप्यूटर।
  • परम प्रवेगा (Param Pravega): भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु में स्थापित देश के सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटरों में से एक।
  • परम गंगा (Param Ganga): आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) में स्थापित 1.66 पेटाफ्लॉप्स की क्षमता वाला सिस्टम।
  • परम रुद्रा (PARAM Rudra): वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरिक्ष अध्ययन के लिए पुणे, दिल्ली और कोलकाता में स्थापित।
  • परम अनंत (PARAM Anant): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गांधीनगर में स्थापित।
  • परम शिवाय (PARAM Shivay): IIT (BHU), वाराणसी में स्थापित पहला मिशन-आधारित सुपरकंप्यूटर।
  • परम शक्ति (Param Shakti): आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) में कार्यरत अनुसंधान सुपरकंप्यूटर।
  • परम सिद्वि एआई (Param Siddhi-AI): सी-डैक पुणे में स्थित भारत का एक और विशिष्ट एआई-केंद्रित सुपरकंप्यूटर। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: Param Pragya Supercomputing Facility क्या है?

उत्तर: यह भारत की नवीनतम एआई-संचालित उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग सुविधा (HPC Facility) है, जिसे जटिल वैज्ञानिक गणनाओं और एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए बनाया गया है।

प्रश्न 2: Param Pragya का उद्घाटन किसने किया?

उत्तर: इस अत्याधुनिक सुपरकंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है।

प्रश्न 3: Param Pragya Supercomputer कहां स्थापित किया गया है?

उत्तर: यह अत्याधुनिक सुपरकंप्यूटर हरियाणा में स्थित आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर (Sonipat Campus) में स्थापित किया गया है।

प्रश्न 4: Param Pragya का इस्तेमाल किन क्षेत्रों में किया जाएगा?

उत्तर: इसका उपयोग हेल्थकेयर, ड्रग डिस्कवरी, जलवायु मॉडलिंग, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स और कंप्यूटर विज़न जैसे उन्नत क्षेत्रों में किया जाएगा।

प्रश्न 5: यह सुविधा भारत के AI ecosystem के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: यह 250 पेटाफ्लॉप्स की एआई क्षमता प्रदान करके भारत को विदेशी क्लाउड संसाधनों पर निर्भर रहे बिना बड़े एआई मॉडल (LLM) विकसित करने में आत्मनिर्भर बनाती है।से राजस्व कमाने के योग्य बना।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top