Apni Pathshala

RSSB Forester Result 2026 Out

RSSB Forester Result 2026

RSSB Forester Result 2026 Out

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 14 अगस्त 2026 को RSSB Forester Result 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB Forester Result 2026 Overview 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए RSSB Forester 2026 परिणाम में योग्यता-वार प्रोविजनल रोल नंबर वाइस मेरिट लिस्ट और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक शामिल किए गए हैं। इस वर्ष यह परीक्षा कुल 259 पदों (213 नॉन-टीएसपी और 46 टीएसपी) को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए लिखित परीक्षा 28 जून 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसके बाद आज 14 अगस्त 2026 को इसका रिजल्ट घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने टीएसपी (TSP) और नॉन-टीएसपी (Non-TSP) स्टेटस के अनुसार परिणाम देख सकते हैं। इस चरण में सफल घोषित किए गए सभी योग्य उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) और दस्तावेज सत्यापन (DV) में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

संगठन का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नामफॉरेस्टर / वनपाल (Forester)
कुल पदों की संख्या259 पद (213 Non-TSP, 46 TSP)
परीक्षा तिथि28 जून 2026
परिणाम जारी होने की तिथि14 अगस्त 2026
अगला चरणशारीरिक परीक्षण (Physical Test) एवं दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Forester Result PDF 2026 Download Link

राजस्थान फॉरेस्टर का परिणाम वेबसाइट पर रोल नंबर के अनुसार अलग-अलग PDF सूची के रूप में आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हमने नीचे सीधे डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराए हैं, जहाँ आप बस एक क्लिक करके अपनी PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर डालकर चयन स्थिति चेक कर सकते हैं।

Provisional Merit List of Selected Candidates (NTSP) Part 1Click Here 
Provisional Merit List of Selected Candidates (NTSP) Part 2Click Here
Provisional Merit List of Selected Candidates (NTSP) Part 3Click Here
Provisional Merit List of Selected Candidates (NTSP) Part 4Click Here

How to Download RSSB Forester Merit List 2026 PDF?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “Results” या “Candidate Corner” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने परीक्षाओं की सूची खुलेगी, यहाँ “Forester 2026: Prelims Result & Merit List” के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4: लिंक पर क्लिक करते ही परिणाम की पीडीएफ फाइल आपके डिवाइस की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 5: अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं (या मोबाइल ब्राउज़र में Search विकल्प का उपयोग करें) और अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 6: यदि आपका रोल नंबर सूची में हाइलाइट होता है, तो इसका मतलब है कि आप पास हो चुके हैं। इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

RSSB Forester Cut-Off Marks 2026

बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही श्रेणियों के आधार पर कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन निर्धारित कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें ही अगले दौर के लिए योग्य माना गया है।

1. गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area / Non-TSP) कट-ऑफ
कैटेगरीGENFEMWIDDIVEX
GEN78.666772.000039.000062.000054.6667
SC71.333364.333330.333352.666725.3333
ST69.000062.666722.333347.666711.0000
GEN-EWS76.000068.000037.666748.6667
OBC78.000071.000035.000053.0000
MBC74.666767.666731.000046.0000
2. अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area / TSP) कट-ऑफ
कैटेगरीGENFEMWIDDIVEX
GEN69.666759.333321.666717.3333
SC63.000052.3333
ST57.000051.000011.0000NA
ACID ATTACK VICTIM (AAV)4.0000
SP59.3333

What Next After RSMSSB Forester Result 2026?

लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को अब वन विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए उपस्थित होना होगा। शारीरिक दक्षता के लिए आवश्यक मानदंड और योग्यता तालिका नीचे दी गई है:

शारीरिक मापदंड (Physical Parameter)पुरुष अभ्यर्थी (Male)महिला अभ्यर्थी (Female)
न्यूनतम ऊंचाई (Height)163 सेमी150 सेमी
सीने का घेरा (Chest)84 सेमी (5 सेमी फैलाव के साथ)79 सेमी (5 सेमी फैलाव के साथ)
पदयात्रा (Walking Test)4 घंटे में 25 किमी4 घंटे में 16 किमी
सिट-अप्स (Sit-ups)1 मिनट में 25 दोहराव (Repeats)लागू नहीं
शॉट पुट (Shot Put – 4KG)लागू नहीं4.5 मीटर

Frequently Asked Questions (FAQs):

  1. RSSB फॉरेस्टर (वनपाल) परीक्षा 2026 का परिणाम कब घोषित किया गया?

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आधिकारिक रूप से फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम 14 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।

  2. मैं RSSB फॉरेस्टर परिणाम 2026 की जांच कहाँ कर सकता हूँ?

    अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के परिणाम सेक्शन पर जा सकते हैं।

  3. मैं RSSB फॉरेस्टर परिणाम 2026 की PDF फाइल कैसे डाउनलोड करूँ?

    बोर्ड की वेबसाइट के ‘Result’ टैब में जाकर “Forester 2026: Result” लिंक पर क्लिक करके आप चयन सूची की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

  4. RSSB फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए कट-ऑफ अंक क्या हैं?

    परिणाम के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ जारी की गई है, जिसमें ग़ैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP Area) के सामान्य वर्ग की कट-ऑफ 78.6667 अंक रही है।

  5. क्या RSSB फॉरेस्टर भर्ती 2026 की योग्यता सूची (Merit List) जारी हो चुकी है?

    हाँ, बोर्ड ने लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली अस्थायी मेरिट सूची (Provisional Merit List) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।

  6. RSSB फॉरेस्टर परीक्षा परिणाम 2026 के बाद चयन का अगला चरण क्या है?

    लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए सभी योग्य अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top