Apni Pathshala

WEF Travel & Tourism Development Index 2026 जारी, भारत को मिला 31वां स्थान 

WEF Travel & Tourism Development Index 2026 जारी, भारत को मिला 31वां स्थान 

WEF Travel & Tourism Development Index 2026

संदर्भ:

हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum – WEF) द्वारा जारी यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक 2026 (Travel & Tourism Development Index 2026) में भारत ने लंबी छलांग लगाते हुए 31वां स्थान हासिल किया।

WEF Travel & Tourism Development Index 2026 के मुख्य बिंदु:

  • वैश्विक रुझान: इस सूचकांक में कुल 110 अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया है, जिनमें से 92% देशों के स्कोर में वर्ष 2024 की तुलना में सुधार देखा गया है.
  • शीर्ष देश (Top Countries): सूचकांक में जापान (Japan) शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। शीर्ष पांच देशों की सूची तालिका में नीचे दी गई है: 
वैश्विक रैंक (Global Rank)देश (Country)
1जापान (Japan)
2संयुक्त राज्य अमेरिका (United States)
3स्पेन (Spain)
4ऑस्ट्रेलिया (Australia)
5फ्रांस (France)
  • विकसित अर्थव्यवस्थाओं का दबदबा: शीर्ष 10 देशों में चीन (8वें स्थान पर) को छोड़कर शेष सभी विकसित देश हैं।
  • भारत का प्रदर्शन:
    • रैंकिंग में उछाल: भारत वर्ष 2024 में 39वें स्थान पर था, जहाँ से 9 पायदान की छलांग लगाकर 2026 में 31वें स्थान पर पहुँच गया है.
    • कारण:
      • लागत-प्रतिस्पर्धात्मकता: भारत अपनी अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और सस्ती यात्रा व्यवस्था (Cost-Competitive Travel Environment) के लिए जाना जाता है.
      • सांस्कृतिक और प्राकृतिक संसाधन: भारत यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर सांस्कृतिक स्थलों की संख्या के मामले में दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल है।
      • डिजिटल तैयारी: देश के डिजिटल अवसंरचना (Digital Infrastructure) और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT Readiness) में व्यापक सुधार हुआ है।
    • चुनौतियाँ: रिपोर्ट में विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने रेखांकित किया है कि सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद भारत को निम्नलिखित क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है:
  • पर्यावरणीय स्थिरता (Environmental Sustainability)
  • पर्यटन अवसंरचना और सेवाएं (Tourism Infrastructure and Services)
  • कार्यबल कौशल और मानव संसाधन (Workforce Skills and Human Resources)

यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक (TTDI) क्या है?

  • परिचय: यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक (TTDI) वह पैमाना है जो जिसके माध्यम से यह मापा जाता है कि कोई देश यात्रा और पर्यटन क्षेत्र के सतत, सुरक्षित और लचीले विकास के लिए कितनी अनुकूल नीतियां और बुनियादी ढांचा विकसित कर रहा है।
  • शासी निकाय: यह सूचकांक विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा ज्यूरिख इंश्योरेंस ग्रुप (Zurich Insurance Group) के सहयोग से तैयार और प्रकाशित किया जाता है.
  • शुरुआत: इसकी शुरुआत वर्ष 2007 में ‘यात्रा एवं पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक’ (Travel & Tourism Competitiveness Index) के रूप में हुई थी.
    • वर्ष 2022 में इसका पुनर्गठन कर इसे नया नाम ‘यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक’ (Travel & Tourism Development Index – TTDI) दिया गया.
  • मूल्यांकन पद्धति: यह सूचकांक स्थायी और लचीले विकास (Sustainable and Resilient Development) के अनुकूल वातावरण का आकलन करता है। यह मुख्य रूप से 17 स्तंभों (17 Pillars) और 5 उप-सूचकांकों पर आधारित है, जिनमें शामिल हैं: 
  • सक्षम वातावरण (Enabling Environment): सुरक्षा, स्वच्छता और मानव संसाधन.
  • नीति और सक्षम स्थितियां: यात्रा खुलापन (Travel Openness) और मूल्य प्रतिस्पर्धात्मकता.
  • अवसंरचना (Infrastructure): हवाई, भूमि और जल परिवहन संपर्क.
  • प्राकृतिक और सांस्कृतिक संसाधन (Natural and Cultural Resources)
  • सतत विकास (Sustainability) 

महत्व:

  • सॉफ्ट पावर और कूटनीति: वैश्विक पर्यटन सूचकांक में बेहतर रैंकिंग वैश्विक मंच पर भारत की एक सुरक्षित और आकर्षक गंतव्य के रूप में छवि (Brand India) को मजबूत करती है.
  • आर्थिक विकास और रोजगार: भारत में सेवा क्षेत्र (Service Sector) के विस्तार में पर्यटन की हिस्सेदारी सबसे अधिक है. यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार (Employment Generation) का एक बड़ा जरिया है.
  • नीतिगत सुधारों का सत्यापन: यह छलांग भारत सरकार की ‘स्वदेश दर्शन’, ‘प्रसाद योजना’ और ‘देखो अपना देश’ जैसी राष्ट्रीय नीतियों की सफलता को प्रमाणित करती है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: WEF यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक 2026 में भारत को कौन-सा स्थान मिला?

उत्तर: विश्व आर्थिक मंच (WEF) की नवीनतम 2026 रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 31वां स्थान (31st Rank) हासिल किया है।

प्रश्न 2: सूचकांक (TTDI 2026) में किस देश ने शीर्ष स्थान हासिल किया है?

उत्तर: इस वैश्विक सूचकांक में जापान (Japan) ने शीर्ष स्थान (1st Position) बरकरार रखा है, जिसके बाद अमेरिका दूसरे स्थान पर है।

प्रश्न 3: वर्ष 2024 की तुलना में भारत की रैंकिंग में कितना सुधार हुआ है?

उत्तर: भारत ने वर्ष 2024 की (39वीं रैंक) तुलना में 9 पायदानों का सुधार (Nine Places Jump) दर्ज किया है।

प्रश्न 4: यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक कौन जारी करता है?

उत्तर: यह सूचकांक विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) द्वारा ज्यूरिख इंश्योरेंस ग्रुप के सहयोग से जारी किया जाता है.

प्रश्न 5: भारत के इस सुधार के मुख्य कारण क्या हैं?

उत्तर: भारत का लागत-प्रतिस्पर्धी माहौल (Cost-Competitiveness), समृद्ध सांस्कृतिक संसाधन, प्रचुर प्राकृतिक संपदा और बेहतर होता बुनियादी ढांचा इसके मुख्य कारण हैं।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top