Apni Pathshala

RRB ALP CBT 2 Result 2026 Out 

RRB ALP CBT 2 Result 2026

RRB ALP CBT 2 Result 2026 Out 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक और क्षेत्रीय वेबसाइटों पर RRB ALP CBT 2 Result 2026 घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP CBT 2 Result 2026 Overview 

आरआरबी द्वारा सहायक लोको पायलट (ALP) के पदों के लिए आयोजित द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 2) का परिणाम आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या CEN 01/2025 के तहत कुल 10,970 पदों को भरने के लिए 28 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। आज 1 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक, सामान्यीकृत स्कोर, और अगले चरण के लिए पात्रता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। परिणाम के साथ-साथ सभी क्षेत्रों (Zones) के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। साथ ही उम्मीदवार अपना RRB ALP CBT 2 Scorecard लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके 16 अक्टूबर 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
अधिसूचना संख्याCEN 01/2025
पद का नामसहायक लोको पायलट (ALP)
कुल रिक्तियां10,970 पद
CBT 2 परीक्षा तिथि28 जुलाई 2026
परिणाम घोषणा तिथि1 अक्टूबर 2026
स्कोरकार्ड डाउनलोड की अंतिम तिथि16 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

RRB ALP CBT 2 Result PDF 2026 Download Link 

RRBs द्वारा संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर RRB ALP CBT 2 Result PDF Download Link को सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब सीधे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके से अपने संबंधित ज़ोन की परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड करके शॉर्टलिस्टेड रोल नंबरों की सूची में अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

RRB ALP CBT 2 Result PDF 2026 Download (Zone Wise Result PDF)

RRB ALP CBT 2 Scorecard 2026 Download 

सभी अभ्यर्थी अपने संबंधित क्षेत्रीय रेलवे बोर्ड (RRB Zone) की वेबसाइट से CBT 2 Scorecard भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति, श्रेणी आदि जैसी सभी आवश्यक जानकारी शामिल की गई है। हमने नीचे स्कोरकार्ड लॉगिन करने का सीधा लिंक प्रदान किया है; उम्मीदवार लिंक पर क्लिक करके अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके तुरंत लॉगिन करे और स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।

RRB ALP CBT 2 Scorecard 2026 Download Link
How to Download RRB ALP CBT 2 Result PDF & Score Card 2026
1सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक केंद्रीय वेबसाइट या अपने क्षेत्रीय RRB पोर्टल पर जाएं।
2होमपेज पर उपलब्ध “CEN 01/2025 – ALP CBT 2 Result & Scorecard Link” विकल्प पर क्लिक करें।
3आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, वहां अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) दर्ज करें।
4इसके बाद अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) को पासवर्ड के रूप में सही-सही भरें।
5कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए “Submit/Login” बटन पर क्लिक करें।
6आपका विस्तृत स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें या प्रिंट लें।

RRB ALP CBT 2 Cut Off 2026

परिणाम के साथ ही रेलवे बोर्ड ने सभी श्रेणियों (UR, OBC, SC, ST, EWS) के लिए ज़ोन-वार आधिकारिक RRB ALP CBT 2 Cut Off Marks सूची भी अपडेट कर दी है। जो उम्मीदवार न्यूनतम कट-ऑफ प्राप्त करने में सफल रहे हैं, उन्हें ही अगले चरण के लिए योग्य माना गया है। कट-ऑफ प्रत्येक RRB ज़ोन और श्रेणी के लिए अलग-अलग है। अब तक जारी RRB ज़ोन और उनकी संबंधित कट ऑफ नीचे सारणी में दी गई है:

RRB ALP CBT 2 कट ऑफ 2026 जोन वार
क्षेत्रवर्गसामान्यअन्य पिछड़ा वर्गअनुसूचित जातिअनुसूचित जनजातिईडब्ल्यूएस
आरआरबी जम्मू-श्रीनगर143.87755–36.0544241.15646–
आरआरबी सिकंदराबाद140.1360536.3945635.7142928.5714340.13605
आरआरबी मुंबई140.8163330.2721130.6122425.1700740.47619
आरआरबी बिलासपुर140.1360533.3333430.2721125.510240.47619
आरआरबी मुजफ्फरपुर157.8231341.1564635.0340139.7959243.53742
आरआरबी प्रयागराज162.9251738.4353835.7142958.503441.83673

What Next After RRB ALP CBT 2 Result 2026?

सफलतापूर्वक CBT 2 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT) में शामिल होना होगा। इसमें उम्मीदवारों को RRB की निर्धारित शर्तों के अनुसार सीबीटी 2 के भाग अ और भाग ब दोनों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यह परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आरआरबी एएलपी सीबीएटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध होगी। 

परीक्षा का चरणकुल टेस्ट बैटरीउत्तीर्ण होने की शर्त
कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT)5 टेस्ट बैटरीप्रत्येक टेस्ट बैटरी में न्यूनतम 42 टी-स्कोर (T-Score) अनिवार्य

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. RRB ALP CBT 2 Result 2026 कब घोषित किया गया है?

    यह परिणाम आधिकारिक तौर पर 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।

  2. उम्मीदवार अपना RRB ALP CBT 2 Scorecard कब तक डाउनलोड कर सकते हैं?

    अभ्यर्थी अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 16 अक्टूबर 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

  3. RRB ALP CBT 2 परिणाम 2026 देखने के लिए कौन से Login Credentials आवश्यक हैं?

    इसके लिए उम्मीदवारों को अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करना होगा।

  4. RRB ALP CBT 2 के बाद चयन का Next Stage क्या है?

    इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को Computer-Based Aptitude Test (CBAT) देना होगा।

  5. क्या RRB ALP CBT 2 Zone-Wise Cut Off परिणाम के साथ जारी किए गए हैं?

    हाँ, सभी श्रेणियों के लिए आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स Result PDF के साथ जारी कर दिए गए हैं।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top