Apni Pathshala

Anti Doping Amendment Act 2025: जानिए संशोधित राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अधिनियम क्या है? 

Anti Doping Amendment Act 2025: जानिए संशोधित राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अधिनियम क्या है? 

Anti Doping Amendment Act 2025

संदर्भ:

हाल ही में, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (Sports Ministry India) द्वारा खेल प्रशासन में पारदर्शिता लाने हेतु ‘राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन अधिनियम, 2025’ (Anti Doping Amendment Act 2025) को लागू करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी।

Anti Doping Amendment Act 2025 के मुख्य बिंदु:

  • संस्थागत स्वायत्तता: यह संशोधन के अनुसार राष्ट्रीय खेल डोपिंग रोधी बोर्ड की उस शक्ति को पूरी तरह समाप्त किया गया है जिसके तहत वह पूर्व में अनुशासनात्मक पैनल और अपील पैनल से सूचनाएं मांग सकता था या निर्देश जारी कर सकता था।
  • महानिदेशक की परिचालन स्वतंत्रता: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (National Anti-Doping Agency: NADA) के महानिदेशक और उसके सदस्यों को खेल महासंघों, ओलंपिक समिति और सरकारी विभागों से पूर्ण विधिक और प्रशासनिक स्वतंत्रता प्रदान की गई है।
  • वैधानिक शब्दावली का संरेखण: भारत के डोपिंग नियमों (Doping Rules) को वाडा (WADA) के वैश्विक कोड के अनुरूप ढालने के लिए अधिनियम की धारा 23 में संशोधन कर “विनियमों द्वारा निर्दिष्ट” के स्थान पर “निर्धारित” शब्द को प्रतिस्थापित किया गया है।
  • प्रयोगशालाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानक: इस कानून में देश की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (NDTL) और अन्य क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं के लिए वाडा के ‘इंटरनेशनल स्टैंडर्ड फॉर लेबोरेटरीज’ (ISL) नियमो का कड़ाई से पालन करना विधिक रूप से अनिवार्य किया गया है।
  • खेल पंचाट न्यायालय की मान्यता: संशोधित अधिनियम के तहत गठित अपीलीय ढांचा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘खेल पंचाट न्यायालय’ Court of Arbitration for Sport – CAS के अधिकार क्षेत्र को स्पष्ट रूप से मान्यता देता है।
  • वाडा (WADA) को सीधा अधिकार: विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी को भारत के घरेलू पैनलों के निर्णयों के खिलाफ सीधे सीएएस (CAS) में अपील दायर करने या हस्तक्षेप करने का वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गया है।
  • इसमें सिंडिकेट, कोच, डॉक्टरों और सप्लायरों को भी कड़े दंडात्मक दायरे में लाया गया है।

डोपिंग: अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विनियामक ढांचा:

  • डोपिंग क्या है? जब कोई खिलाड़ी अपने खेल प्रदर्शन को कृत्रिम रूप से बढ़ाने (Performance Enhancement) के लिए विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) द्वारा प्रतिबंधित दवाओं, रसायनों (जैसे एनाबॉलिक स्टेरॉयड, उत्तेजक या मूत्रवर्धक) या अवैध तरीकों का उपयोग करता है, तो उसे डोपिंग कहा जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय नियम: 
    • विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) जिसकी स्थापना वर्ष 1999 में की गई थी, जिसका मुख्य मुख्यालय मॉन्ट्रियल, कनाडा में है, ‘विश्व डोपिंग रोधी कोड’ जारी करती है और प्रतिवर्ष प्रतिबंधित पदार्थों की सूची अद्यतन करती है।
  • भारत ‘खेलों में डोपिंग के विरुद्ध यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन’ (UNESCO International Convention against Doping in Sport) का एक हस्ताक्षरकर्ता देश है इस वैश्विक संधि के तहत भारत अपने घरेलू कानूनों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है।
  • नाडा इंडिया (NADA India): राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) की स्थापना भारत में खेलों को डोपिंग मुक्त बनाने और एथलीटों की जांच करने के लिए एक शीर्ष राष्ट्रीय संस्था के रूप में की गई थी।
    • वर्ष 2022 के मूल अधिनियम ने नाडा को एक वैधानिक निकाय (Statutory Body) के रूप में परिवर्तित किया, जिससे उसे नमूनों के संग्रह, जांच और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन Anti-Doping Rule Violations – ADRVs पर वित्तीय या प्रशासनिक प्रतिबंध लगाने की व्यापक विधिक शक्तियां प्राप्त हुईं।
    • डोप परीक्षण की योजना, ट्रैकिंग और खिलाड़ियों के बीच जागरूकता के प्रबंधन को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सरकार द्वारा ‘निडाम्स’ (NIDAMS) डिजिटल पोर्टल भी संचालित किया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  1. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन अधिनियम, 2025 क्या है?

    यह एक संशोधित कानून है जो भारत के खेल डोपिंग रोधी ढांचे को और अधिक स्वायत्त, निष्पक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप बनाता है।

  2. इस अधिनियम में क्या संशोधन किए गए हैं?

    इसके तहत नाडा (NADA) की परिचालन स्वतंत्रता सुनिश्चित की गई है और अपीलीय प्रक्रिया में खेल पंचाट न्यायालय (CAS) के अधिकार क्षेत्र को मान्यता दी गई है।

  3. NADA की भूमिका क्या है?

    राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी देश के सभी खिलाड़ियों के डोप नमूनों की जांच करने, नियमों को लागू करने तथा खेल जागरूकता बढ़ाने के लिए विधिक रूप से जिम्मेदार है।

  4. WADA से इसका क्या संबंध है?

    नाडा वैश्विक स्तर पर विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी WADA Compliance (WADA) के दिशा-निर्देशों, प्रतिबंधित सूची और वैश्विक डोपिंग रोधी कोड का कड़ाई से अनुपालन करती हैं।

  5. खिलाड़ियों पर इस कानून का क्या प्रभाव पड़ेगा?

    यह कानून एथलीट विनियमन (Athlete Regulations) के तहत एथलीटों के मौलिक अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्यायनिर्णयन और निष्पक्ष एवं पारदर्शी खेल वातावरण सुनिश्चित करेगा।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top