Apni Pathshala

Asian Games 2026: आयोजन, शेड्यूल, भागीदारी एवं महत्वपूर्ण तथ्य

Asian Games 2026: आयोजन, शेड्यूल, भागीदारी एवं महत्वपूर्ण तथ्य

Asian Games 2026

संदर्भ:

हाल ही में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेल (Asian Games 2026) के लिए 503 सदस्यीय भारतीय दल को समारोह में भाग लेने हेतु भावभीनी विदाई दी। 

एशियाई खेल 2026: मुख्य बिंदु

  • आयोजन: Asian Games 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान में आयोजित किया जाएगा, हालांकि कुछ खेल स्पर्धाएं 10 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगी। 
  • मेजबान शहर: यह खेल जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर (Aichi-Nagoya) में संयुक्त रूप से आयोजित हो रहे हैं।
    • टोक्यो (1958) और हिरोशिमा (1994) के बाद नागोया एशियाई खेलों की मेजबानी करने वाला तीसरा जापानी शहर बन गया है। 
  • मुख्य स्टेडियम (Main Venue): उद्घाटन समारोह (Asian Games Opening Ceremony) और एथलेटिक्स स्पर्धाएं नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में संपन्न होंगी।
  • आधिकारिक नारा (Games Slogan): इस बार का आधिकारिक स्लोगन “इमेजिन वन एशिया” (IMAGINE ONE ASIA) रखा गया है, जो शांति और भाषाई-सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
  • शुभंकर (Official Mascot): 20वें एशियाई खेलों का शुभंकर ‘होनोहोन’ (HONOHON) है। यह आइची-नागोया के संरक्षक देवता ‘शाचिहोको’ (बाघ-मछली) और एथलीटों के दिलों की धधकती लौ (Flame) से प्रेरित है। 
  • भागीदारी (Asian Games Participants): एशिया महाद्वीप के 45 देशों और क्षेत्रों के लगभग 11,000 से अधिक एथलीट इस महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं।
  • खेल श्रेणियां (Asian Games Sports): इस बार प्रतियोगिता में कुल 43 खेल, 71 विधाएं और 469 पदक स्पर्धाएं (Asian Games 2026 Medal Events) शामिल हैं।
    • इस संस्करण में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA), पैडेल, टेक्बाल और सर्फिंग जैसे नए खेलों को पहली बार जगह दी गई है, जबकि शतरंज और ड्रैगन बोट को बाहर किया गया है। 
  • भारतीय दल: भारत सरकार ने कुल 503 एथलीटों (269 पुरुष और 234 महिला) के दल को मंजूरी दी है।
    • इस 503 सदस्यीय भारतीय दल में से 300 से अधिक खिलाड़ी पहली बार एशियाई खेलों में पदार्पण (Debut) कर रहे है।
    • भारतीय खिलाड़ी कुल 36 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    • सहदेव यादव को दल का ‘शेफ डी मिशन’ (Chef de Mission) और अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है। 
    • सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पहली बार नीतल नारंग को भारत की पहली सेफगार्डिंग ऑफिसर (Safeguarding Officer) के रूप में भेजा गया है।
    • टी-20 प्रारूप (T20 Format) में खेले जाने वाले Asian Games 2026 Cricket टूर्नामेंट में भारत दोनों वर्गों (पुरुष व महिला) में अपने स्वर्ण पदक की रक्षा करने उतरेगा। महिला टीम का अभियान 18 सितंबर को जापान के खिलाफ शुरू होगा।
    • प्रमुख पदक उम्मीदें (Star Athletes): पीवी सिंधु (बैडमिंटन), मनु भाकर (निशानेबाजी), मीराबाई चानू (भारोत्तोलन), अमन सहरावत (कुश्ती) और लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) से भारत को पदक की सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। 

एशियाई खेल: महत्वपूर्ण तथ्य

  • परिचय: एशियाई खेल, जिन्हें ‘एशियाड’ (Asiad) भी कहा जाता है, प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली संपूर्ण एशिया की सबसे बड़ी बहु-खेल प्रतियोगिता है। 
  • संचालन: इसका विधिक संचालन एशियाई ओलंपिक परिषद (Olympic Council of Asia – OCA) द्वारा किया जाता है। 
  • उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एशियाई देशों के बीच आपसी कूटनीतिक संबंधों, शांति और खेल कौशल को बढ़ावा देना था।
  • शुरुआत: इसकी स्थापना का मुख्य श्रेय भारतीय खेल प्रशासनिक अधिकारी प्रो. गुरुदत्त सोंधी को जाता है, जिन्होंने 1948 के लंदन ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र एशियाई खेल महासंघ (AGF) के गठन का प्रस्ताव रखा था। पटियाला के महाराजा यादविंद्र सिंह ने भी इसमें महत्वपूर्ण वित्तीय सहयोग दिया था।
  • पहला संस्करण (First Asian Games): प्रथम एशियाई खेल वर्ष 1951 में नई दिल्ली, भारत में आयोजित किए गए थे। इसका उद्घाटन भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया था।
    • 1951 के खेलों में जापान कुल 60 पदकों (24 स्वर्ण) के साथ शीर्ष विजेता (Top Performer) रहा था। मेजबान भारत दूसरे स्थान पर रहा था, जिसने 15 स्वर्ण सहित कुल 51 पदक जीते थे।
  • भारत: भारत उन पांच संस्थापक देशों में से एक है जिसने 1951 से लेकर अब तक के सभी संस्करणों में निरंतर भाग लिया है।
  • भारत ने अब तक दो बार—1951 और 1982 (दोनों बार नई दिल्ली) में इन खेलों की सफल मेजबानी की है।
  • चीन के Hangzhou 2022 में आयोजित पिछले 19वें संस्करण (जो 2023 में खेला गया) में भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य सहित कुल 107 पदक जीते थे।
  • भारत सरकार वर्तमान में ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (TOPS) और ‘खेलो इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के माध्यम से खेल बुनियादी ढांचे पर ₹36,000 करोड़ से अधिक का निवेश कर रही है, जिसका दीर्घकालिक लक्ष्य 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  1. Asian Games 2026 कब से कब तक आयोजित होंगे?

    20वें एशियाई खेलों का मुख्य आधिकारिक आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Asian Games 2026 Schedule) के बीच निर्धारित है।

  2. Asian Games 2026 का आयोजन कहाँ होगा?

    इन खेलों का भव्य आयोजन जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर (Aichi-Nagoya, Japan) में संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

  3. Asian Games 2026 में कितने athletes भाग ले रहे हैं?

    इस बार एशिया महाद्वीप के 45 देशों से 11,000 से अधिक एथलीट (Athletes) 469 पदक स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।

  4. India Asian Games 2026 में कितने sports में हिस्सा लेगा?

    503 एथलीटों का यह मजबूत भारतीय दल इस बार कुल 36 विभिन्न खेलों (Disciplines) में देश की चुनौती पेश करेगा।

  5. Asian Games 2026 की opening ceremony कब होगी?

    इन खेलों का आधिकारिक उद्घाटन समारोह 19 सितंबर 2026 को नागोया के मुख्य एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

  6. Aichi-Nagoya Asian Games 2026 की खासियत क्या है?

    इसकी खासियत यह है कि यह कोरोना महामारी के व्यवधान के बाद पुनः पारंपरिक 4-वर्षीय चक्र पर लौट रहा है और इसमें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) जैसे आधुनिक खेल पहली बार शामिल हुए हैं।

  7. Asian Games 2026 में Cricket कब खेला जाएगा?

    महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक और पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 के बीच खेला जाएगा।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top