BOB Professionals Recruitment 2026 Out
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 27 मार्च 2026 को वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग में विभिन्न प्रोफेशनल पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Advt. No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/08) जारी कर दी है। इसके तहत 104 रिक्तियों पर संविदा के आधार पर अनुभवी उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Overview: BOB Professionals Recruitment 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Advt. No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/08 के तहत वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग में विभिन्न प्रोफेशनल पदों जैसे वेल्थ मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और MSME बैंकिंग के लिए अनुभवी प्रोफेशनल्स की भर्ती निकाली गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 104 रिक्तियों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 27 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं। यह नियुक्तियां मुख्य रूप से 5 वर्ष की अवधि के लिए फिक्स्ड-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित होंगी, जिसे बैंक की आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इन पदों पर चयन मुख्य रूप से शॉर्टलिस्टिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
|
भर्ती निकाय |
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) |
|
विज्ञापन संख्या |
BOB/HRM/REC/ADVT/2026/08 |
|
विभाग |
वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (Wealth Management) |
|
कुल रिक्तियां |
104 पद |
|
आवेदन प्रारंभ तिथि |
27 मार्च 2026 |
|
आवेदन की अंतिम तिथि |
16 अप्रैल 2026 |
|
चयन प्रक्रिया |
शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन टेस्ट/इंटरव्यू |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
BOB Professionals Recruitment 2026: Vacancies Detail
वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग के अंतर्गत पदों का विवरण इस प्रकार है:
|
पद का नाम (Post Name) |
रिक्तियां (Vacancies) |
|
एवीपी II – ग्रुप हेड (Group Head) |
4 |
|
एवीपी II – टेरिटरी हेड (Territory Head) |
17 |
|
डिप्टी मैनेजर – सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर |
70 |
|
डिप्टी मैनेजर – वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट |
13 |
|
कुल पद |
104 |
BOB Professionals Recruitment 2026: Eligibility Criteria
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के मानदंड निम्नलिखित हैं:
|
पद |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) |
आयु सीमा (Age) |
|
प्रोफेशनल पद |
किसी भी विषय में स्नातक (MBA/PGDM को वरीयता) |
24 – 45 वर्ष (पदानुसार) |
|
अनुभव |
बैंकिंग/वेल्थ मैनेजमेंट/सेल्स में 2 से 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य |
पदानुसार अलग-अलग |
BOB Professionals Recruitment 2026: Selection Process
बैंक ऑफ बड़ौदा प्रोफेशनल भर्ती के लिए निम्नलिखित चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी:
|
शॉर्टलिस्टिंग |
योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी। |
|
परीक्षा/साक्षात्कार |
ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या व्यक्तिगत साक्षात्कार। |
|
मेरिट लिस्ट |
साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन। |
BOB Professionals Recruitment 2026: Application Process
BOB भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
|
आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं। |
|
करियर सेक्शन: होमपेज पर सबसे ऊपर ‘Careers’ टैब पर क्लिक करें और फिर ‘Current Opportunities’ चुनें। |
|
लिंक का चयन: “Recruitment of Professionals on Contract Basis for Wealth Management Services” के तहत ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें। |
|
पंजीकरण: अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें। |
|
फॉर्म भरें: अपनी शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें। |
|
दस्तावेज़ अपलोड: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अनुभव प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। |
|
शुल्क भुगतान: क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से श्रेणी-वार आवेदन शुल्क जमा करें। [सामान्य / OBC / EWS: ₹850 + GST; SC / ST / PwD / महिला: ₹175 + GST] |
|
सबमिशन: फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट और फीस रसीद भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। |
FAQs: Bank of Baroda Professionals Recruitment 2026
- Bank of Baroda Professionals Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग के 104 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 है।
- क्या BOB Professionals Recruitment 2026 की यह भर्ती स्थायी है या संविदा पर?
उत्तर: Bank of Baroda Professionals की यह विशेष भर्ती फिक्स्ड-टर्म संविदा (Contractual Basis) पर आधारित है, जिसका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा।
- BOB Professionals Recruitment 2026 भर्ती के लिए चयन का मुख्य आधार क्या है?
उत्तर: Bank of Baroda भर्ती में चयन मुख्य रूप से उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद होने वाले ‘पर्सनल इंटरव्यू’ (Personal Interview) पर निर्भर करता है।
Explore Our Books: 👉 Click Here
Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News