Apni Pathshala

UP Cooperative Bank Recruitment 2026 Out

UP Cooperative Bank Recruitment 2026 Out

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने 25 मार्च 2026 को विभिन्न जिला सहकारी बैंकों में मैनेजर, जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट सहित 116 रिक्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Cooperative Bank Recruitment 2026 Overview 

UPCISB द्वारा विज्ञापन संख्या A-1/S.R./2026 के तहत जारी इस भर्ती प्रक्रिया में मैनेजर (कैटगरी-1), जूनियर मैनेजर (कैटगरी-2), और बैंकिंग असिस्टेंट/कैशियर (कैटगरी-3) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। जिसके लिए 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यह जानना आवश्यक है कि इस भर्ती के लिए केवल अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। यदि आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो मंडल की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

भर्ती निकाय

उ.प्र. सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB)

विज्ञापन संख्या

A-1/S.R./2026

कुल रिक्तियां

116 पद

आवेदन की प्रारंभिक तिथि

25 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

15 अप्रैल 2026

आयु सीमा (01.01.2026 तक)

21 से 40 वर्ष (छूट नियमानुसार)

नौकरी का स्थान

उत्तर प्रदेश (विभिन्न जिले)

आधिकारिक वेबसाइट

upcisb.upsdc.gov.in

UP Cooperative Bank Recruitment 2026: Vacancies Detail 

इस भर्ती के तहत पदों का वितरण विभिन्न श्रेणियों और तकनीकी सेवाओं के आधार पर किया गया है। कुल 116 पदों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है:

पद का नाम (Post Name)

कुल पद (Total)

मैनेजर (Manager)

7

जूनियर मैनेजर (Junior Manager)

45

असिस्टेंट/कैशियर (Banking Assistant)

57

असिस्टेंट/टाइपिस्ट (Assistant Typist)

2

असिस्टेंट इंजीनियर (AE – Civil)

5

UP Cooperative Bank Recruitment 2026: Eligibility Criteria 

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

मैनेजर/जूनियर मैनेजर

B.Com (55%) या स्नातक (Eco/Maths/Stats में 55%) या B.Tech/BBA/MBA।

असिस्टेंट/कैशियर

स्नातक डिग्री (किसी भी स्ट्रीम में) + ‘O’ लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य।

असिस्टेंट टाइपिस्ट

स्नातक डिग्री + हिंदी (30 WPM) और अंग्रेजी (40 WPM) टाइपिंग गति।

असिस्टेंट इंजीनियर

सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech की डिग्री अनिवार्य।

UP Cooperative Bank Recruitment 2026: Selection Process 

UP Cooperative Bank में चयन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होगा:

Stage 1: लिखित परीक्षा

ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य, पदानुसार)।

Stage 2: साक्षात्कार/कौशल परीक्षण

मैनेजर पदों हेतु साक्षात्कार और टाइपिस्ट हेतु टाइपिंग टेस्ट।

Stage 3: दस्तावेज़ सत्यापन

मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच।

Stage 4: चिकित्सा परीक्षण

अंतिम

UP Cooperative Bank Recruitment 2026: Application Process

इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर सकते हैं:

पंजीकरण: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

​न्यू रजिस्ट्रेशन: “Click here for New Registration” पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर प्रोविजनल आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।

​विवरण भरें: लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और व्यक्तिगत जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।

​दस्तावेज़ अपलोड: अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्कैन करके निर्धारित साइज में अपलोड करें।

​हस्तलिखित घोषणा: अधिसूचना में दिए गए प्रारूप के अनुसार हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) को लिखकर अपलोड करें।

​शुल्क भुगतान: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। [OBC: ₹500, SC: ₹250, PwD: NA]

​फाइनल सबमिट: सभी विवरणों की समीक्षा करने के बाद “Complete Registration” पर क्लिक करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

FAQs: UP Cooperative Bank Recruitment 2026

  1. UP Cooperative Bank Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: UP Cooperative Bank भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है।

  1. क्या अन्य राज्यों के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार UP Cooperative Bank Recruitment 2026 के लिए पात्र हैं?

उत्तर: नहीं, यह विशेष भर्ती (Special Recruitment) अभियान है जो केवल उत्तर प्रदेश के SC और OBC श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए है।

  1. असिस्टेंट/कैशियर पद के लिए कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य है या नहीं?

उत्तर: हाँ, असिस्टेंट/कैशियर पद के लिए स्नातक के साथ ‘O’ लेवल या इसके समकक्ष कंप्यूटर प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top