Apni Pathshala

CGPSC SSE Prelims Result 2026 Out

CGPSC SSE Prelims Result 2026 Out

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 25 मार्च 2026 को राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का CGPSC SSE Result 2026 आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। 22 फरवरी 2026 को आयोजित इस परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी अभ्यर्थी अब अपना रोल नंबर चयन सूची में देख सकते हैं। 

Overview: CGPSC SSE Prelims Result 2026

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न प्रशासनिक पदों (जैसे डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, आदि) की 238 रिक्तियों को भरने के लिए CGPSC SSE Exam 2026 का संचालन किया जा रहा है। जिसमें उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसी चयन प्रक्रिया के मद्देनजर 22 फरवरी 2026 को आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा के बाद, आयोग ने रिकॉर्ड समय में 25 मार्च 2026 को इसका परिणाम भी जारी कर दिया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कुल 3,921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर (GS और Aptitude) शामिल थे, जिनमें प्राप्त अंकों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है।

भर्ती निकाय

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)

परीक्षा का नाम

राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025-26

कुल रिक्तियां

238 पद

प्रीलिम्स परीक्षा तिथि

22 फरवरी 2026

Result Status

जारी (25 मार्च 2026)

सफल अभ्यर्थी

3,921

Mains परीक्षा तिथि

16-19 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

psc.cg.gov.in

CGPSC SSE Prelims Result 2026 Download Link 

आयोग ने परिणाम को PDF प्रारूप में ‘What’s New’ सेक्शन के अंतर्गत अपलोड किया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए सीधे लिंक का उपयोग करके इस PDF को डाउनलोड करके अपनी चयन स्थिति की जांच कर सकते हैं।  

CGPSC SSE Prelims Result 2026 PDF Download

How to Download CGPSC SSE Prelims Result 2026?

अभ्यर्थी अपना परिणाम बिना किसी त्रुटि के डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

​नोटिफिकेशन: होमपेज पर बाईं ओर स्थित ‘What’s New’ या ‘Result’ टैब पर क्लिक करें।

​लिंक का चयन: यहाँ “WRITTEN EXAM RESULT – STATE SERVICE (PRELIMS) EXAM-2025 (25-03-2026)” लिंक को खोजें।

​पीडीएफ ओपन: लिंक पर क्लिक करते ही एक नई पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

​रोल नंबर सर्च: पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F (डेस्कटॉप) का उपयोग करें या सर्च आइकन पर क्लिक करें।

​सत्यापन: यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो आप मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं।

​सेव करें: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

CGPSC SSE Prelims Result 2026 के बाद अगला चरण क्या होगा?

CGPSC SSE Result 2026 में सफल घोषित किए गए सभी 3,921 उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा का आयोजन 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को किया जाएगा। इसके लिए आयोग जल्द ही विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरने की अधिसूचना जारी करेगा। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकृति की होती है, जिसमें कुल 7 प्रश्नपत्र होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रारंभिक परीक्षा के अंकों पर निर्भर न रहें, क्योंकि अंतिम चयन सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

FAQs: CGPSC SSE Prelims Result 2026

  1. CGPSC SSE Prelims Result 2026 कब घोषित किया गया है?

उत्तर: CGPSC SSE Result आधिकारिक तौर पर 25 मार्च 2026 को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।  

  1. CGPSC SSE 2026 मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए कितने उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है?

उत्तर: CGPSC SSE प्रीलिम्स परीक्षा के आधार पर कुल 3,921 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

  1. मैं अपना CGPSC SSE Prelims Result 2026 कैसे चेक कर सकता हूँ?

उत्तर: आप अपना Result आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ‘Result’ सेक्शन से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top