Apni Pathshala

Commonwealth Games 2026 – 23वें राष्ट्रमंडल खेलो की हुई घोषणा, जानिए कार्यक्रम और इतिहास

Commonwealth Games 2026 – 23वें राष्ट्रमंडल खेलो की हुई घोषणा, जानिए कार्यक्रम और इतिहास

Commonwealth Games 2026

संदर्भ:

हाल ही में 23वें राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) की आधिकारिक तिथियों और खेल प्रारूपों की घोषणा कर दी गई है, इस बार इसका आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच किया जाएगा। 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मुख्य बिंदु (Key Highlights of Commonwealth Games 2026)

  • मेजबान शहर: इस बार इन खेलों का आयोजन ग्लासगो, स्कॉटलैंड (Glasgow) में किया जा रहा है. ग्लासगो ने इससे पहले 2014 में भी इन खेलों की सफल मेजबानी की थी. 
  • आयोजनकर्ता: इन खेलों का संचालन राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth Games Federation – CGF) द्वारा किया जा रहा है.
  • कुल भागीदार देश: इस वैश्विक खेल प्रतियोगिता (Sports Event) में राष्ट्रमंडल राष्ट्रों (Commonwealth Nations) की कुल 74 टीमें प्रतिस्पर्धा करेगी. जिसमें 3000 से ज्यादा एथलीट भाग लेने वाले हैं।
  • बजट अनुकूल मॉडल: ग्लासगो 2026 (CG 2026) खेलों को अत्यधिक किफायती बनाने के लिए केवल 11 खेलों तक सीमित किया गया है. इसका उद्देश्य भविष्य के मेजबान देशों पर वित्तीय बोझ को कम करना है.
    • खेल कार्यक्रम में 11 मुख्य खेलों के साथ-साथ 6 पैरा-स्पोर्ट्स (Para Sports) शामिल हैं।
  • इनडोर ओपनिंग सेरेमनी: इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह का आयोजन द हाइड्रो (The Hydro) नामक एक इनडोर एरिना में किया जाएगा, जो एक तकनीकी और ढांचागत बदलाव है.
    • पूरा टूर्नामेंट केवल 4 प्रमुख वेन्यू (जैसे स्कॉटस्टौन स्टेडियम, एमिरेट्स एरिना आदि) में आयोजित किया जाएगा.
  • भारत की उपस्थिति:
    • एथलीटों की संख्या: इस बार भारत की तरफ से 125 खिलाड़ियों का एक दल ग्लासगो भेजा गया है. 
    • ध्वजवाहक (Flag Bearers): उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीन बोरगोहेन द्वारा किया गया. 
  • खेले जाने वाले खेल: भारतीय एथलीट इस बार कुल 8 सामान्य और 5 पैरा-खेल श्रेणियों में भाग ले रहे हैं:
    • मुक्केबाजी (Boxing)
    • भारोत्तोलन (Weightlifting)
    • जूडो (Judo)
    • कलात्मक जिम्नास्टिक (Artistic Gymnastics)
    • ट्रैक साइकिलिंग (Track Cycling)
    • लॉन बॉल्स (Lawn Bowls)
    • तैराकी (Swimming)
    • एथलेटिक्स (Athletics)
    • पैरा-श्रेणी: पैरा-ट्रैक साइकिलिंग, पैरा-पावरलिफ्टिंग, पैरा-स्विमिंग, व्हीलचेयर बास्केटबॉल (3×3), और पैरा-एथलेटिक्स. 
  • नोट: भारत के पारंपरिक रूप से मजबूत खेल जैसे कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी, निशानेबाजी, क्रिकेट और टेबल टेनिस को इस बार बजट कटौती के कारण बाहर कर दिया गया है.
    • वर्ष 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 61 पदक जीते थे.
    • इसमें 22 स्वर्ण (Gold), 16 रजत (Silver), और 23 कांस्य (Bronze) पदक शामिल थे, जिसके साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था.

कॉमनवेल्थ गेम्स क्या हैं?

  • परिचय: राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) एक वैश्विक चार-वर्षीय बहु-खेल प्रतियोगिता है. इसमें केवल वही देश भाग लेते हैं जो राष्ट्रमंडल राष्ट्रों के सदस्य हैं (मुख्यतः वे देश जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन थे). इसे ‘फ्रेंडली गेम्स’ (Friendly Games) के नाम से भी जाना जाता है.
  • प्रथम आयोजन: इन खेलों की शुरुआत वर्ष 1930 में हैमिल्टन, कनाडा में हुई थी. उस समय इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स (British Empire Games) कहा जाता था. 
  • नामों में बदलाव: वर्ष 1954 में इसका नाम ‘ब्रिटिश एम्पायर एंड कॉमनवेल्थ गेम्स’ और 1970 में ‘ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स’ किया गया. अंततः 1978 में इसे ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ (Commonwealth Games) का आधिकारिक नाम मिला.
  • शासी संस्था (Governing Body): इन खेलों का सर्वोच्च शासी निकाय राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth Games Federation: CGF) है, जिसका मुख्यालय लंदन, यूके में है.
    • यह खेलों के मूल्यों—मानवता, समानता और नियति (Humanity, Equality, Destiny) को बढ़ावा देता है. 
  • कुल सदस्य देश: वर्तमान में राष्ट्रमंडल (Commonwealth) संगठन में 56 सदस्य देश शामिल हैं, लेकिन क्षेत्रीय खेल समितियों के कारण खेलों में लगभग 74 टीमें भाग लेती हैं.
  • भारत का जुड़ाव: भारत वर्ष 1934 में लंदन में आयोजित इसके दूसरे संस्करण में पहली बार शामिल हुआ था.
    • भारत ने अब तक केवल दो बार (1930, 1950, 1962 और 1986) इन खेलों में भाग नहीं लिया है. 
    • वर्ष 2010 में दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन भारत की खेल कूटनीति का सबसे बड़ा शिखर था. 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  1. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 कहाँ आयोजित होंगे?

    23वें राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2026) का आयोजन स्कॉटलैंड के प्रमुख शहर ग्लासगो में किया जा रहा है |

  2. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 कब शुरू होंगे?

    ये खेल आधिकारिक तौर पर 23 जुलाई 2026 को शुरू होंगे और इसका समापन 2 अगस्त 2026 को होगा. 

  3. कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने खेल शामिल हैं?

    बजट नियंत्रण और लागत-कटौती नीतियों के तहत ग्लासगो 2026 में केवल 11 खेलों को ही शामिल किया गया है. 

  4. भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में किन खेलों में भाग लेगा?

    भारत मुख्य रूप से मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, जूडो, एथलेटिक्स, तैराकी, जिम्नास्टिक, लॉन बॉल्स, और ट्रैक साइकिलिंग (सहित पैरा-खेल) में भाग ले रहा है. 

  5. कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कौन करता है?

    न वैश्विक खेलों का नियमित प्रबंधन और आयोजन राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth Games Federation – CGF) द्वारा किया जाता है.

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top