Apni Pathshala

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन | Ganga Expressway inaugurated

Ganga Expressway inaugurated

संदर्भ:

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वाकांक्षी और देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक—गंगा एक्सप्रेसवे—का उद्घाटन किया।

गंगा एक्सप्रेसवे के बारे में:

  • उद्घाटन तिथि: 29 अप्रैल 2026 (हरदोई, उत्तर प्रदेश)।
  • लंबाई और मार्ग: 594 किमी, मेरठ (बिजौली गांव) से प्रयागराज (जुदापुर दांडू गांव)।
  • लागत: लगभग ₹36,230 करोड़।
  • लेन: वर्तमान में 6-लेन (8 लेन तक विस्तार योग्य)।
  • यात्रा समय: मेरठ से प्रयागराज का समय 12-14 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह गया है।
  • एयरस्ट्रिप: शाहजहांपुर में आपातकालीन लैंडिंग के लिए 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप।
  • रूट और कनेक्टिविटी (12 जिले): यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 महत्वपूर्ण जिलों से होकर गुजरता है: मेरठ 2. हापुड़ 3. बुलंदशहर 4. अमरोहा 5. संभल 6. बदायूं 7. शाहजहांपुर 8. हरदोई 9. उन्नाव 10. रायबरेली 11. प्रतापगढ़ 12. प्रयागराज।
  • स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट: अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं के साथ ‘सोलर-पावर्ड एक्सप्रेसवे’ के रूप में विकसित।
  • गति सीमा: वाहनों के लिए अधिकतम 120 किमी/घंटा निर्धारित की गई है।
  • बड़ी संरचनाएं: इस मार्ग पर गंगा नदी (960 मीटर) और रामगंगा नदी (720 मीटर) पर दो विशाल पुलों सहित कुल 14 बड़े पुल, 126 छोटे पुल और 1,498 अन्य संरचनाएं निर्मित हैं।
  • पीपीपी मॉडल (PPP Model): यह भारत की सबसे बड़ी एक्सप्रेसवे परियोजना है जिसे Design, Build, Finance, Operate & Transfer (DBFOT) आधार पर निजी कंपनियों (अदाणी ग्रुप और IRB इंफ्रास्ट्रक्चर) द्वारा बनाया गया है।

आर्थिक और सामाजिक प्रभाव:

  • औद्योगिक गलियारा: एक्सप्रेसवे के किनारे 12 एकीकृत विनिर्माण और रसद क्लस्टर (IMLCs) विकसित किए जा रहे हैं, जिसके लिए लगभग 6,507 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है।
  • निवेश और रोजगार: लगभग ₹47,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिससे राज्य में 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।
  • कृषि और रसद: यह पश्चिमी यूपी के कृषि उत्पादों को पूर्वी बाजारों तक पहुंचाने के लिए एक सुलभ मार्ग प्रदान करेगा, जिससे रसद लागत में भारी कमी आएगी।
  • आध्यात्मिक पर्यटन: यह प्रयागराज (संगम), गढ़मुक्तेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के बीच कनेक्टिविटी को सुगम बनाकर पर्यटन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।

भविष्य की योजनाएं (Phase-2):

सरकार अब इसके विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसमें इसे उत्तराखंड (हरिद्वार) की ओर और पूर्व में बिहार सीमा (बलिया) तक जोड़ने का प्रस्ताव है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top