IOS SAGAR 2026 initiative

संदर्भ:
हाल ही में भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में समुद्री सुरक्षा और सहयोग को मजबूत करने के लिए इंडियन ओशन शिप (IOS) SAGAR (Security and Growth for All in the Region) पहल का दूसरा संस्करण शुरू किया।
IOS SAGAR 2026 के मुख्य विवरण:
-
- प्रारंभ तिथि: 16 मार्च 2026।
- भागीदारी: हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) के 16 सदस्य देशों के नौसैनिक कर्मी इसमें शामिल हो रहे हैं।
- उद्देश्य: हिंद महासागर के देशों के बीच विश्वास और तालमेल बढ़ाना और मित्र देशों के नौसैनिकों को आधुनिक समुद्री कौशल और आपदा प्रबंधन (HADR) में प्रशिक्षित करना।
-
- विशेष संदर्भ: यह संस्करण भारत द्वारा फरवरी 2026 में IONS की अध्यक्षता संभालने के तुरंत बाद आयोजित किया जा रहा है।
- प्रशिक्षण केंद्र: कार्यक्रम की शुरुआत कोच्चि स्थित भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में पेशेवर प्रशिक्षण सत्रों से हुई।
- गतिविधियां:
-
- हार्बर चरण (कोच्चि): कोच्चि में प्रतिभागियों को ‘सीमैनशिप’ (seamanship), नौसैनिक परिचालन और समुद्री सुरक्षा अवधारणाओं का गहन प्रशिक्षण दिया जाता है।
- समुद्री चरण (Sea Phase): विदेशी नौसैनिक भारतीय युद्धपोतों (जैसे INS सुनयना) पर सवार होकर भारतीय दल के साथ मिलकर वास्तविक समुद्री मिशनों और परिचालन अभ्यासों में भाग लेते हैं।
महत्व:
- MAHASAGAR ढांचा: यह पहल ‘Mutual and Holistic Advancement for Security Across the Regions’ (MAHASAGAR) को बढ़ावा देती है, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए सामूहिक सुरक्षा संरचना पर जोर देता है।
- अंतःक्रियाशीलता (Interoperability): विभिन्न देशों की नौसेनाओं के बीच परिचालन समन्वय और सर्वोत्तम प्रथाओं (Best Practices) के आदान-प्रदान को सुगम बनाना इसका प्राथमिक लक्ष्य है।
- नेट सुरक्षा प्रदाता (Net Security Provider): भारत इस क्षेत्र में ‘पसंदीदा सुरक्षा भागीदार’ और ‘प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता’ (First Responder) के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है।
- साझा चुनौतियाँ: यह पहल समुद्री डकैती (Piracy), तस्करी (Trafficking) और आपदा प्रबंधन (HADR) जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए एक सामूहिक मंच प्रदान करती है।