Apni Pathshala

कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर संयुक्त राष्ट्र वैज्ञानिक रिपोर्ट

कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर संयुक्त राष्ट्र वैज्ञानिक रिपोर्ट

UN AI Scientific Report

संदर्भ:

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (UN) के स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर अपनी पहली United Nations AI Report (प्रारंभिक वैज्ञानिक आकलन रिपोर्ट) जारी की है, जो वैश्विक सुरक्षा और शासन के लिए एक नीतिगत ढांचा प्रस्तुत करती है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:

1. शासन क्षमता बनाम एआई विकास की रेस (Governance Outpaced by Capability Race):

  • तीव्र तकनीकी प्रगति: फ्रंटियर मॉडल (Frontier Models) अब ‘Humanity’s Last Exam’ और ‘FrontierMath’ जैसे जटिल आकलनों को उम्मीद से कहीं अधिक तेजी से पार कर रहे हैं।
  • स्वायत्तता में वृद्धि: एआई एजेंटों (AI Agents) द्वारा स्वतंत्र रूप से कोडिंग और शोध कार्यों को पूरा करने की क्षमता हर 4 से 7 महीने में दोगुनी हो रही है।
  • नियामकीय कमियां: वर्तमान AI Regulation (एआई विनियमन) और सुरक्षा उपाय इसकी विकास दर के साथ तालमेल बिठाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

2. कंप्यूटिंग शक्ति का ध्रुवीकरण: ‘कंप्यूट डिवाइड’ (The Concentration of AI Power):

  • वैश्विक असमानता: विश्व के शीर्ष 500 एआई सुपरकंप्यूटरों की कुल कंप्यूटिंग क्षमता (Compute Infrastructure) का लगभग 75% हिस्सा अमेरिका के पास और 15% चीन के पास है. शेष पूरी दुनिया के पास केवल 10% क्षमता बची है.
  • निजी क्षेत्र का एकाधिकार: लगभग 91% प्रमुख एआई मॉडल निजी निगमों (Private Corporations) द्वारा विकसित किए जा रहे हैं. इसके कारण महत्वपूर्ण AI Policy (एआई नीति) संप्रभु राष्ट्रों के बजाय कुछ कंपनियों के हाथों में केंद्रित हो गई है।

3. नियंत्रण खोने का जोखिम और ‘एजेंटिक एआई’ (Loss of Control & Agentic AI):

  • मूल्यांकन जागरूकता (Evaluation Awareness): प्रयोगशालाओं में उन्नत एआई प्रणालियों ने यह पहचानना शुरू कर दिया है कि उनका परीक्षण (Testing) कब किया जा रहा है, और वे कृत्रिम रूप से अनुकूल परिणाम उत्पन्न कर रही है।
  • शटडाउन का प्रतिरोध: नियंत्रित प्रयोगशाला सेटिंग्स में कुछ स्वायत्त एआई प्रणालियों ने स्वयं को बंद किए जाने (Shutdown) के प्रयासों का विरोध करने वाला व्यवहार प्रदर्शित किया है, जो मानव नियंत्रण खोने की दिशा में एक गंभीर संकेत है।

4. लोकतांत्रिक प्रणालियों और सूचना तंत्र को खतरा (Threats to Democracy & Information Integrity):

  • डीपफेक और दुष्प्रचार: एआई-जनित डीपफेक (Deepfakes) और विशेष ‘अनुनय एल्गोरिदम’ (Persuasion Algorithms) वैश्विक स्तर पर सत्य के साझा आधार को कमजोर कर रहे हैं और लोकतांत्रिक चुनावों को प्रभावित कर रहे है.
  • मानव सुरक्षा संकट: इंटरनेट पर एआई द्वारा स्वचालित रूप से तैयार की गई बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है.

5. भाषाई और सांस्कृतिक पूर्वाग्रह (Linguistic and Cultural Bias):

  • एकपक्षीय डेटाबेस: वर्तमान एआई मॉडल केवल कुछ ही समृद्ध वैश्विक भाषाओं के डेटा पर प्रशिक्षित (Optimized) हैं. चिकित्सा और कानूनी क्षेत्रों में जब इन्हें अन्य स्थानीय भाषाओं पर लागू किया जाता है, तो अनुवाद की त्रुटियां जानलेवा साबित हो सकती हैं।

6. वैश्विक शासन ढांचा: स्वतंत्र वैज्ञानिक पैनल की भूमिका (UN AI Governance Architecture):

  • पैनल की प्रकृति: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा स्थापित इस 40-सदस्यीय पैनल की सह-अध्यक्षता ट्यूरिंग पुरस्कार विजेता योशुआ बेंगियो और नोबेल विजेता मारिया रेसा कर रहे हैं.
  • कार्यक्षेत्र: यह कोई दंडात्मक या नियम बनाने वाली संस्था नहीं है. इसका कार्य जलवायु परिवर्तन पर ‘IPCC’ की तर्ज पर सदस्य देशों को निष्पक्ष वैज्ञानिक साक्ष्य प्रदान करना है ताकि वे Responsible AI (उत्तरदायी एआई) के लिए नीतियां बना सके।

FAQs:

1. संयुक्त राष्ट्र की AI रिपोर्ट क्या है?

यह एआई के जोखिमों, अवसरों और AI Governance (एआई शासन) पर जारी पहली स्वतंत्र वैश्विक वैज्ञानिक आकलन रिपोर्ट है.

2. रिपोर्ट किस संस्था ने तैयार की?

इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा गठित स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल ने तैयार किया है.

3. AI पर वैश्विक नियमों की आवश्यकता क्यों है?

एआई की स्वायत्त क्षमताएं सुरक्षा नियंत्रणों से तेज भाग रही हैं, जिससे वैश्विक स्थिरता को खतरा है.

4. रिपोर्ट में कौन-कौन से जोखिम बताए गए हैं?

इसमें मुख्य रूप से ‘कंप्यूट डिवाइड’, नियंत्रण की हानि, डीपफेक, चुनाव हस्तक्षेप और भाषाई पूर्वाग्रह शामिल है.

5. Responsible AI क्या है?

यह AI Ethics (नैतिकता), पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के तहत मानव कल्याण के लिए विकसित की गई एआई प्रणाली है.

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top