Apni Pathshala

MP Anganwadi Recruitment 2025

MP Anganwadi Recruitment 2025

मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य महिलाएं विभाग की वेबसाइट या चयन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। नीचे हम इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां साझा कर रहे हैं।

MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 विवरण

MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के तहत प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में हजारों पदों को भरने की योजना है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और सिर्फ वे महिलाएं इस भर्ती के लिए योग्य होंगी जो उसी गाँव या वार्ड की स्थायी निवासी हों जहाँ पद खाली हैं। इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी और इसके लिए उम्मीदवार MP Online पोर्टल या उसके अधिकृत कियोस्क का उपयोग कर सकते हैं। भर्ती की प्रक्रिया सीमित समय के लिए खुली है, ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि नोटिफिकेशन प्रकाशन की तारीख से कुछ दिन बाद तक ही निर्धारित की गई है।

भर्ती का नाम

MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025

विभाग

महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश

पद

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका

कुल पद

19,500+

आवेदन प्रारंभ तिथि

20 जून 2025

आवेदन की अंतिम तिथि

4 जुलाई 2025

आवेदन माध्यम

ऑनलाइन (MP Online पोर्टल)

आवेदन शुल्क

₹100 + 18% GST

चयन प्रक्रिया

मेरिट और क्षेत्रीय निवास प्रमाण

आधिकारिक पोर्टल

https://chayan.mponline.gov.in

MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 जिलेवार रिक्तियों का विवरण

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 2027 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 17,477 सहायिका पद उपलब्ध हैं। यह भर्तियां संभागवार जिलेवार निर्धारित की गई हैं। सभी प्रमुख जिलों की स्थिति इस प्रकार है:

संभाग का नाम

जिले का नाम

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या

आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या

भोपाल

भोपाल

32

289

भोपाल

रायसेन

27

452

भोपाल

राजगढ़

28

501

भोपाल

सीहोर

27

270

भोपाल

विदिशा

57

528

चम्बल

भिण्ड

31

469

चम्बल

मुरैना

47

633

चम्बल

श्योपुर

56

375

ग्वालियर

अशोकनगर

51

260

ग्वालियर

दतिया

42

228

ग्वालियर

गुना

51

544

ग्वालियर

ग्वालियर

44

231

ग्वालियर

शिवपुरी

95

611

इंदौर

अलीराजपुर

36

839

इंदौर

बड़वानी

50

244

इंदौर

बुरहानपुर

18

94

इंदौर

धार

54

539

इंदौर

इंदौर

32

196

इंदौर

झाबुआ

51

890

इंदौर

खण्डवा

45

168

इंदौर

खरगोन

55

356

जबलपुर

बालाघाट

45

271

जबलपुर

छिंदवाड़ा

53

341

जबलपुर

डिंडोरी

59

348

जबलपुर

जबलपुर

35

422

जबलपुर

कटनी

28

252

जबलपुर

मंडला

58

524

जबलपुर

नरसिंहपुर

32

134

जबलपुर

पन्ना

12

45

जबलपुर

सिवनी

43

310

नर्मदापुरम

बैतूल

50

177

नर्मदापुरम

हरदा

21

122

नर्मदापुरम

नर्मदापुरम

24

264

रीवा

मैहर

14

125

रीवा

मऊगंज

6

281

रीवा

रीवा

32

390

रीवा

सतना

25

324

रीवा

सीधी

30

121

रीवा

सिंगरौली

18

200

सागर

छतरपुर

44

322

सागर

दमोह

31

321

सागर

निवाड़ी

13

71

सागर

पन्ना

13

328

सागर

सागर

66

483

सागर

टीकमगढ़

21

223

शहडोल

अनूपपुर

30

150

शहडोल

शहडोल

53

276

शहडोल

उमरिया

39

155

उज्जैन

आगर मालवा

16

124

उज्जैन

देवास

30

252

उज्जैन

मंदसौर

23

297

उज्जैन

नीमच

22

169

उज्जैन

रतलाम

39

508

उज्जैन

शाजापुर

28

138

उज्जैन

उज्जैन

45

292

कुल

 

2027

17477

MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 पात्रता मानदंड

    • शैक्षणिक योग्यता
      • उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
      • आवेदन केवल उन्हीं महिलाओं द्वारा किया जा सकता है जो उसी राजस्व ग्राम या नगरीय क्षेत्र के उसी वार्ड की निवासी हों जहाँ पद रिक्त हैं।
      • अन्य ग्राम/वार्ड की महिलाएं उस पद के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी।
  • आयु सीमा
    • आवेदन करने वाली महिला की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 35 साल के बीच होनी चाहिए।
    • उम्र गणना का आधार वर्ष : 1 जनवरी 2025
    • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट है।

MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ₹100 का शुल्क देना होगा। इसके साथ ही 18% GST भी लागू होगा, जिससे कुल भुगतान राशि ₹118 के करीब होगी।

श्रेणी

शुल्क

सभी श्रेणियाँ

₹100 + 18% GST

भुगतान माध्यम

ऑनलाइन (UPI, कार्ड)

MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

MP आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से किया गया है। आवेदन केवल MP Online चयन पोर्टल या उसके कियोस्क के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया के चरण:

  • सबसे पहले MP Online चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर “आंगनवाड़ी भर्ती 2025” पर क्लिक करें।
  • नई रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल OTP के माध्यम से अकाउंट वेरीफाई करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और क्षेत्रीय जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे 12वीं मार्कशीट, आयु प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र आदि PDF में अपलोड करें।
  • ₹100 शुल्क + GST का भुगतान करें।
  • फॉर्म को अंतिम बार जाँचकर “सबमिट” करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित और क्षेत्रीय निवास प्रमाण के अनुसार की जाएगी। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन के मुख्य मापदंड:

  • उम्मीदवार की 12वीं कक्षा में प्राप्त अंक।
  • निवास स्थान की पुष्टि उसी ग्राम या वार्ड में।
  • सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।

चयन के बाद संबंधित विभाग द्वारा सूचना जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार होंगे जो उसी क्षेत्र के निवासी होंगे जहाँ पद रिक्त हैं।
  • सभी दस्तावेजों को PDF फॉर्मेट में ही अपलोड करें।
  • आवेदन में किसी गलती को सुधारने का विकल्प भी मिलेगा लेकिन सीमित समय में।
  • विभागीय कार्यालयों में कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मान्य होंगे।
  • आवेदन से जुड़ी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 पर संपर्क करें।

प्रश्न 1: MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो और जो उसी ग्राम या शहरी वार्ड की निवासी हों जहाँ पद रिक्त है। दूसरे क्षेत्र की महिलाएं इस पद के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी।

प्रश्न 2: MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए ₹100 का शुल्क देना होता है। इसके साथ 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा। कुल शुल्क ऑनलाइन मोड या MP Online कियोस्क से जमा किया जा सकता है।

प्रश्न 3: MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में चयन कैसे होगा?
MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में चयन पूरी तरह मेरिट और क्षेत्रीय निवास प्रमाण पर आधारित होगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदिका के 12वीं के अंक और उसके निवास का मिलान ही चयन का आधार होगा।

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top