RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा NTPC Undergraduate परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 29 जुलाई 2025 को जारी कर दी गई है। यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी देती है। इस वर्ष RRB NTPC परीक्षा 2025 का आयोजन 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 के बीच किया जाएगा।
RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 Overview
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए RRB NTPC City Intimation Slip आज 29 जुलाई 2025 को RRB द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो उम्मीदवारो को उनके परीक्षा शहर से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराता है। इससे उम्मीदवार को यात्रा की योजना बनाने, परीक्षा केंद्र के शहर में आवास की व्यवस्था करने और परीक्षा की शिफ्ट के अनुसार अपनी रणनीति तय करने में सहायता मिलती है। RRB NTPC परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 के बीच किया जाएगा। इससे लगभग 10 दिन पहले तक RRB द्वारा सिटी स्लिप सभी क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड कर दी जाएगी। इस स्लिप को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल वैध e‑call letter या प्रवेश पत्र के आधार पर ही मिलेगा। यह पत्र परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले (3 अगस्त 2025 के बाद) उपलब्ध करा दिया जाएगा।
परीक्षा का नाम |
RRB NTPC Undergraduate परीक्षा 2025 |
परीक्षा आयोजन संस्था |
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
परीक्षा तिथि |
7 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 |
City Slip जारी होने की तिथि |
29 जुलाई 2025 |
Admit Card जारी होने की तिथि |
3 अगस्त 2025 (संभावित) |
परीक्षा का माध्यम |
ऑनलाइन CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
परीक्षा अवधि |
90 मिनट |
प्रश्नों की संख्या |
100 |
चयन प्रक्रिया के चरण |
CBT-1, CBT-2, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट सत्यापन, मेडिकल |
Download RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025
RRB NTPC UG परीक्षा 2025 के लिए City Slip प्राप्त करने की प्रक्रिया उम्मीदवार को आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पूरी करनी होगी। इस स्लिप को डाउनलोड करने के लिए उन्हें वेबसाइट के लॉगिन पेज पर जाकर पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। नीचे RRB NTPC UG City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए Active Link दिया गया है, जहां से आप वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना City Intimation Slip डाउनलोड कर सकते है:
RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 (Active) – Download Here
How to Download RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025?
RRB NTPC UG सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करना एक सरल प्रक्रिया है। नीचे दी गई तालिका में प्रत्येक चरण स्पष्ट रूप से उल्लेखित है, जिससे उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के स्लिप प्राप्त कर सकते हैं। हर चरण को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 Download Steps |
|
चरण |
विवरण |
1 |
सबसे पहले उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट को ब्राउजर के माध्यम से खोले। |
2 |
वेबसाइट के होमपेज पर “RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025” से संबंधित अधिसूचना खोजें। |
3 |
अधिसूचना पर दिए गए “डाउनलोड लिंक” पर क्लिक करें। |
4 |
क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमें लॉगिन विवरण भरना आवश्यक होगा। |
5 |
यहां पर अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि सावधानी से दर्ज करें। |
6 |
यदि सुरक्षा कोड या कैप्चा दिखाई दे तो उसे भी ठीक से भरें। |
7 |
सभी जानकारी सही से भरने के बाद Submit वाले बटन पर क्लिक करें। |
8 |
सफल लॉगिन के बाद आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। |
9 |
स्क्रीन पर दिख रही स्लिप को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और सेव करें। |
Details Mentioned on RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025
सिटी इंटिमेशन स्लिप एक पूर्व सूचना का दस्तावेज होता है जिसमें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। स्लिप डाउनलोड करने के बाद, अभ्यर्थी को उसमें दर्ज सभी विवरणों की अच्छी तरह से समीक्षा करनी चाहिए। नीचे तालिका में इस स्लिप में उपलब्ध होने वाली प्रमुख जानकारियां दी गई हैं:
RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 विवरण |
|
नाम: अभ्यर्थी का पूरा नाम |
|
पंजीकरण संख्या: आवेदन के समय मिला रजिस्ट्रेशन ID |
|
परीक्षा शहर: जहां परीक्षा आयोजित होगी |
|
परीक्षा तिथि: परीक्षा किस दिन होगी |
FAQs: RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025
प्रश्न 1: RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 कब तक जारी होगी?
RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 परीक्षा शुरू होने के लगभग 10 दिन पहले ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 7 अगस्त 2025 को निर्धारित है, उनके लिए यह स्लिप 29 जुलाई 2025 को RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी कर दी गई हैं।
प्रश्न 2: RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी है?
इस स्लिप को प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि भरकर लॉगिन करना आवश्यक है। RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 केवल लॉगिन सत्यापन के बाद ही डाउनलोड की जा सकती है।
प्रश्न 3: क्या RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 में परीक्षा केंद्र का नाम होता है?
सिटी इंटिमेशन स्लिप में अभ्यर्थी को केवल परीक्षा शहर, दिनांक और शिफ्ट की जानकारी प्रदान की जाती है। RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 में परीक्षा स्थल का पूरा पता नहीं होता, यह केवल एडमिट कार्ड में उपलब्ध होता है।
प्रश्न 4: क्या RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 से यात्रा पास भी मिलेगा?
RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025 में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों, विशेषकर SC/ST वर्ग के लिए निःशुल्क यात्रा पास की जानकारी शामिल होती है। पात्र उम्मीदवार इस सुविधा का लाभ केवल रेलवे यात्रा के लिए ले सकते हैं।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/