RRB NTPC UG Admit Card 2025 Out
RRB द्वारा NTPC UG Admit Card 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों का CBT-1 इस वर्ष 7 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक निर्धारित है। उम्मीदवार जिनकी परीक्षा 8 सितंबर 2025 तक निर्धारित है, वे सभी RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC UG Admit Card 2025 Out Overview
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित NTPC अंडरग्रेजुएट श्रेणी की परीक्षा के लिए NTPC UG Admit Card 2025 अधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह प्रवेश पत्र उन सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने CEN 06/2024 के अंतर्गत आवेदन किया था। इससे पहले बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों के लिए City Intimation Slip को 29 जुलाई 2025 को जारी कर दिया था। 4 अगस्त 2025 से रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC UG Admit Card को डाउनलोड करने हेतु आधिकारिक पोर्टल सक्रिय कर दिया है, जो कि परीक्षा की निर्धारित तिथि से ठीक चार दिन पूर्व उपलब्ध होता है। यह एडमिट कार्ड केवल RRB की क्षेत्रीय वेबसाइटों के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है, और इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर तथा जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। परीक्षा 7 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 8 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और तीन पालियों में आयोजित होगी। उम्मीदवार जिनकी परीक्षा 8 सितंबर 2025 तक निर्धारित है, वे सभी RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC UG Admit Card 2025 |
|
परीक्षा का नाम |
RRB NTPC UG Exam 2025 |
अधिसूचना संख्या |
CEN 06/2024 |
प्रवेश पत्र जारी तिथि |
4 अगस्त 2025 से चरणबद्ध |
परीक्षा प्रारंभ तिथि |
7 अगस्त 2025 |
परीक्षा समाप्ति तिथि |
8 सितंबर 2025 |
परीक्षा मोड |
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
पद की श्रेणी |
अंडरग्रेजुएट (12वीं पास पात्रता) |
आधिकारिक वेबसाइट |
RRB की संबंधित क्षेत्रीय साइट |
Download RRB NTPC UG Admit Card 2025
वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने RRB NTPC UG Exam 2025 के लिए पंजीकरण किया है, वे अब अपना RRB NTPC UG Admit Card आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि से ठीक चार दिन पूर्व इस लिंक को एक्टिव किया जाता है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा, जिसमें पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होती है। नीचे आधिकारिक लिंक दिया गया हैं, जिस पर क्लिक करके आप सीधे लॉगिन पेज पर पहुंच सकते हैं और अपना RRB NTPC UG Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Also Read: RRB NTPC UG City Intimation Slip 2025
How to Download RRB NTPC UG Admit Card 2025?
नीचे दिए गए क्रमबद्ध चरणों की मदद से उम्मीदवार अपना RRB NTPC UG Admit Card 2025 सरलता से डाउनलोड कर सकते हैं। इस तालिका में दिए गए सभी बिंदुओं को क्रमवार अपनाकर आप इसे डाउनलोड कर सकते है।
चरण |
डाउनलोड प्रक्रिया के निर्देश |
1 |
सबसे पहले अपने क्षेत्र के RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या सीधे https://rrbapply.gov.in पर जाएं। |
2 |
वेबसाइट पर उपलब्ध CEN 06/2024 – NTPC UG Admit Card (CBT-1) लिंक पर क्लिक करें। |
3 |
अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) भरनी होगी। |
4 |
इसके बाद अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी कोड को सावधानी से भरें। |
5 |
लॉगिन करते ही आपका RRB NTPC UG Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा; उसमें सभी विवरणों की जांच करें। |
6 |
प्रवेश पत्र को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और A4 आकार के कागज़ पर इसका प्रिंट निकालें। |
7 |
एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा दिवस पर एक वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें। |
RRB NTPC UG Admit Card 2025 में उल्लिखित विवरण
RRB NTPC UG Admit Card 2025 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो सामान्यतः उम्मीदवार की पहचान, परीक्षा केंद्र की जानकारी एवं आवश्यक दिशानिर्देशों से भी संबंधित होता है। उम्मीदवारों को इसमें दर्ज प्रत्येक जानकारी को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। नीचे तालिका में RRB NTPC UG Admit Card में उल्लेखित विवरणों की सूची दी गई है।
RRB NTPC UG Admit Card में उल्लेखित विवरण |
|
उम्मीदवार का नाम |
पंजीकरण संख्या |
परीक्षा तिथि और पाली |
परीक्षा केंद्र का नाम और पता |
अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर |
रिपोर्टिंग समय और परीक्षा समय |
परीक्षा संबंधी निर्देश |
RRB NTPC UG Exam Shift Timing 2025
इस वर्ष RRB NTPC UG Exam 2025 को तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। बोर्ड द्वारा प्रत्येक पाली के लिए रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा प्रारंभ होने का समय निर्धारित किया गया है। नीचे तालिका के माध्यम से शिफ्ट संबंधित विवरण प्रस्तुत किया गया है:
शिफ्ट संख्या |
परीक्षा आरंभ समय |
समापन समय (लगभग) |
पहली शिफ्ट |
09:00 |
10:30 |
दूसरी शिफ्ट |
12:45 |
2:15 |
तीसरी शिफ्ट |
4:30 |
6:00 |
FAQs: RRB NTPC UG Admit Card 2025
Q1. RRB NTPC UG Admit Card 2025 को कब और कहां से डाउनलोड किया जा सकता है?
RRB NTPC UG Admit Card 2025 को उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है, किसी को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
Q2. अगर RRB NTPC UG Admit Card 2025 में कोई गलती हो तो क्या करें?
यदि RRB NTPC UG Admit Card 2025 में नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र या किसी अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो, तो तुरंत संबंधित RRB के हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए। त्रुटियों को परीक्षा से पहले ही ठीक करवा लेना आवश्यक है।
Q3. क्या RRB NTPC UG Admit Card 2025 के बिना परीक्षा में बैठना संभव है?
नहीं, RRB NTPC UG Admit Card 2025 के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो भी अनिवार्य रूप से साथ ले जाना होगा। बिना इन दस्तावेज़ों के उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/