UP PET Answer Key 2025 Out
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी और अब आयोग ने 9 सितंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी उपलब्ध करा दी है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने उत्तरों की सही जाँच कर सकते हैं।
UP PET Answer Key 2025 Out Overview
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है, जिसे आयोग ने परीक्षा संपन्न होने के दो दिन बाद (9 सितंबर 2025) को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी और अब अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। आयोग ने सभी शिफ्टों की मास्टर प्रश्न पुस्तिकाओं के साथ उत्तर कुंजी अलग-अलग PDF स्वरूप में उपलब्ध कराई है। परीक्षा की मार्किंग स्कीम के आधार पर उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का स्पष्ट अनुमान प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने साथ ही यह भी निर्देशित किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो वह निर्धारित समयावधि में आपत्ति दर्ज कर सकता है, जिसके लिए संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा और शुल्क जमा करना पड़ेगा। इन आपत्तियों की जांच के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
परीक्षा आयोजन संस्था |
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
परीक्षा का नाम |
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 |
परीक्षा तिथि |
6 और 7 सितंबर 2025 |
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि |
9 सितंबर 2025 |
परीक्षा मोड |
ऑफ़लाइन (OMR आधारित) |
अंकन प्रणाली |
सही उत्तर पर +1 अंक, गलत उत्तर पर -0.25 अंक |
आधिकारिक वेबसाइट |
UP PET Answer Key 2025 Download Link
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी सभी शिफ्टों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है, जिसे परीक्षार्थी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने 6 और 7 सितंबर को आयोजित चारों शिफ्टों की मास्टर प्रश्न पुस्तिका के साथ उत्तर कुंजी अलग-अलग PDF फाइल के रूप में उपलब्ध कराई है, जिसे 15 सितंबर 2025 तक ही डाउनलोड किया जा सकता है। नीचे दी गई तालिका में सभी शिफ्टों के डाउनलोड लिंक का विवरण दिया गया है।
परीक्षा तिथि |
शिफ्ट |
PDF लिंक |
6 सितंबर 2025 |
शिफ्ट 1 |
|
शिफ्ट 2 |
||
7 सितंबर 2025 |
शिफ्ट 1 |
|
शिफ्ट 2 |
UP PET Answer Key 2025 Download Steps
नीचे बताए गए चरणों को अपनाकर उम्मीदवार आसानी से उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
चरण |
प्रक्रिया |
चरण 1 |
सबसे पहले आपको आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.upsssc.gov.in) पर जाना होगा। |
चरण 2 |
वेबसाइट खुलने के बाद परीक्षार्थी को “Latest News” या “Important Announcements” सेक्शन में प्रवेश करना होगा, जहाँ नवीनतम अधिसूचनाएँ प्रदर्शित होती हैं। |
चरण 3 |
इसके पश्चात उम्मीदवार को उस लिंक पर क्लिक करना होगा, जिस पर “Preliminary Eligibility Test (PET) 2025 Answer Key” अंकित हो। |
चरण 4 |
लिंक पर क्लिक करते ही एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित शिफ्ट की प्रश्न पुस्तिका और आधिकारिक उत्तर कुंजी उपलब्ध होगी। |
चरण 5 |
अब उम्मीदवार को उस पीडीएफ को ध्यानपूर्वक पढ़ना है और अपने उत्तरों से तुलना करने के लिए इसे डाउनलोड कर लेना है। |
UP PET Answer Key 2025 Objection Process
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अभ्यर्थियों को यह सुविधा दी है कि यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसके लिए उम्मीदवारों को प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होता है। नीचे दिए गए चरणों को पालन करके उम्मीदवार आसानी से अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
चरण |
प्रक्रिया |
चरण 1 |
आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक खोलना होगा। |
चरण 2 |
इसके बाद उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा, ताकि आपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया आगे बढ़ सकें। |
चरण 3 |
लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर उम्मीदवार की शिफ्ट के अनुसार प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी दिखाई देगी, जिसमें जिस प्रश्न पर आपत्ति करनी है उसे चयन करना होगा। |
चरण 4 |
आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थी को अपने दावे को प्रमाणित करने के लिए सही संदर्भ या प्रमाण संलग्न करना अनिवार्य है। |
चरण 5 |
आपत्ति जमा करते समय आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, अन्यथा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। |
चरण 6 |
सभी विवरण भरने और शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार को अपनी आपत्ति सबमिट करनी होगी और भविष्य के लिए उसकी रसीद/प्रिंट आउट सुरक्षित रखना चाहिए। |
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/