IB ACIO Tier I Admit Card 2025 OUT
गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाली इंटेलिजेंस ब्यूरो की ACIO Tier I भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 13 सितम्बर 2025 को जारी कर दिए गए है। सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का प्रयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए इस आर्टिकल में डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है।
IB ACIO Tier I Admit Card 2025 OUT Overview
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा आयोजित ACIO ग्रेड-II/एक्जीक्यूटिव परीक्षा के लिए टियर-I एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर 13 सितम्बर 2025 को जारी कर दिए गए है। इस वर्ष, कुल 3717 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, जिसमें उम्मीदवारों को पहले टियर-I ऑनलाइन परीक्षा, उसके बाद टियर-II परीक्षा और अंत में इंटरव्यू चरण से गुजरना होगा। इसके लिए टियर-I परीक्षा का आयोजन 16, 17 और 18 सितम्बर 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर अपने यूज़र आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। यह दस्तावेज़ उम्मीदवार की पहचान का प्रमाण है और इसमें परीक्षा से संबंधित सभी विवरण दिए जाते हैं। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर सहित सभी निर्देश और परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन अंकित होते है। यह दस्तावेज़ परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य है और बिना इसके परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
संगठन |
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) |
परीक्षा आयोजित करने वाला |
गृह मंत्रालय (MHA) |
पद का नाम |
ACIO ग्रेड-II/एक्जीक्यूटिव |
कुल रिक्तियाँ |
3,717 |
एडमिट कार्ड जारी |
13 सितम्बर 2025 |
परीक्षा तिथि |
16, 17 और 18 सितम्बर 2025 |
परीक्षा मोड |
ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
आधिकारिक वेबसाइट |
IB ACIO Tier I Admit Card 2025 Download Link
IB ACIO टियर-I एडमिट कार्ड 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और उम्मीदवार इसे अपने User ID और Password का उपयोग करके लॉगिन करने के बाद डाउनलोड कर सकते है। नीचे आपकी सुविधा के लिए डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके इसे प्राप्त किया जा सकता है।
IB ACIO Tier I Admit Card 2025 Download Steps
IB ACIO टियर-I एडमिट कार्ड 2025 को आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांक |
विवरण |
1 |
सबसे पहले उम्मीदवार www.mha.gov.in पर जाएँ और होमपेज पर उपलब्ध विकल्पों में से “Online Examination Call Letter for ACIO Grade 2/Executive in Intelligence Bureau” पर क्लिक करें। |
2 |
क्लिक करने के बाद उम्मीदवार को लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहाँ उन्हें अपना User ID और Password दर्ज करे। |
3 |
सभी विवरण सही ढंग से भरने के बाद Login बटन पर क्लिक करें। |
4 |
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। |
5 |
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसकी साफ प्रिंट निकालें। उम्मीदवार को इसे परीक्षा के दिन अपने साथ लाना अनिवार्य है। |
नोट: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत प्राधिकरण से संपर्क करें।
Mention Details on IB ACIO Tier I Admit Card 2025
उम्मीदवार का नाम |
रोल नंबर |
पंजीकरण संख्या |
जन्म तिथि |
परीक्षा तिथि |
शिफ्ट समय |
रिपोर्टिंग समय |
परीक्षा केंद्र |
उम्मीदवार का फोटो |
उम्मीदवार का हस्ताक्षर |
IB ACIO Exam Schedule 2025
IB ACIO टियर-I परीक्षा 16, 17 और 18 सितम्बर 2025 को तीनों शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग टाइम उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से उल्लिखित होगा।
Shift |
Reporting Time |
Exam Time |
Shift 1 |
07:30 |
9:00 AM – 10:00 AM |
Shift 2 |
10:30 |
12:00 PM – 1:00 PM |
Shift 3 |
13:30 |
3:00 PM – 4:00 PM |
IB ACIO Tier I Exam Day Guidelines 2025
दिशा-निर्देश |
|
महत्वपूर्ण दस्तावेज़: उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी (Aadhaar, PAN, Passport, Voter ID, Driving Licence) लेकर जाए। |
|
रिपोर्टिंग समय: परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचें। |
|
निषिद्ध वस्तुएँ: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन, नोट्स, बड़ी बैग आदि परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाएँ। |
|
निर्देश: परीक्षा शुरू होने से पहले कंप्यूटर स्क्रीन पर दिए निर्देश ध्यान से पढ़ें और केवल दिए गए रफ शीट का प्रयोग करें। |
|
अनुशासन: परीक्षा के दौरान शांति बनाए रखें; किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल पर अयोग्यता लागू होगी। |
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/