IB Security Assistant Tier I Exam City Intimation Slip 2025 Out
IB Security Assistant Tier I Exam City Intimation Slip 2025 को गृह मंत्रालय द्वारा 15 सितम्बर 2025 को जारी कर दिया गया है, यह स्लिप अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर संबंधी जानकारी देती है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके प्राप्त कर सकते है। आपकी सुविधा के लिए इसे डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।
IB Security Assistant Tier I Exam City Intimation Slip 2025 Out Overview
IB Security Assistant Tier I Exam City Intimation Slip 2025 अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे गृह मंत्रालय ने 15 सितम्बर 2025 को जारी किया है। इस परीक्षा का आयोजन 29 और 30 सितम्बर 2025 को चार अलग-अलग शिफ्टों में किया जाएगा और कुल 4987 रिक्त पदों को भरने के लिए इसे आयोजित किया जा रहा है। इस स्लिप का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक उम्मीदवार को अपने परीक्षा शहर, शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग समय से जुड़ी जानकारी समय से पहले प्राप्त हो सके ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपनी यात्रा और आवश्यक तैयारी कर सकें। यह स्लिप केवल सूचना के लिए जारी की जाती है और इसे परीक्षा हॉल में ले जाने की आवश्यकता नहीं है, प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन से चार दिन पूर्व आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन करते समय वही यूजर आईडी और पासवर्ड उपयोग करना है जो पंजीकरण के समय जनरेट किया गया था। इस परीक्षा की चयन प्रक्रिया में टियर 1, टियर 2 और इंटरव्यू शामिल हैं, जिसे इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा संचालित किया जा रहा है।
संगठन |
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) |
आयोजक |
गृह मंत्रालय |
पद का नाम |
सिक्योरिटी असिस्टेंट/एक्जीक्यूटिव (SA/Exe) |
कुल रिक्तियां |
4,987 |
सिटी इंटिमेशन स्लिप |
15 सितम्बर 2025 |
परीक्षा की तिथि |
29 और 30 सितम्बर 2025 |
एडमिट कार्ड उपलब्धता |
परीक्षा से 3–4 दिन पहले |
चयन प्रक्रिया |
टियर 1, टियर 2 और इंटरव्यू |
आधिकारिक वेबसाइट |
IB Security Assistant Tier I Exam City Intimation Slip 2025 Download Link
IB Security Assistant Exam City Intimation Slip 2025 का डाउनलोड लिंक गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है और उम्मीदवार अपने यूजर आईडी तथा पासवर्ड दर्ज कर आसानी से इसे प्राप्त कर सकते हैं, यह लिंक सीधे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी उपलब्ध कराता है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
How to Download IB Security Assistant Tier I Exam City Intimation Slip 2025?
नीचे दी गई तालिका में IB Security Assistant Exam City Intimation Slip 2025 डाउनलोड करने के चरण बताए गए हैं। प्रत्येक चरण का पालन करके इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
चरण |
प्रक्रिया |
1 |
सबसे पहले अभ्यर्थी को गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in या राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल www.ncs.gov.in पर जाना होगा। |
2 |
इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध “Online Applications for Security Assistants/Executives in IB” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। |
3 |
अब बाईं ओर दिखाई देने वाले Login टैब पर उम्मीदवार को क्लिक करना होगा। |
4 |
पंजीकरण के समय प्राप्त हुए यूजर आईडी और पासवर्ड को सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा। |
5 |
लॉगिन करने के बाद City Intimation Tab पर क्लिक करना होगा, जिससे परीक्षा शहर और शिफ्ट की पूरी जानकारी प्रदर्शित होगी। |
6 |
अंत में इस स्लिप को डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं। |
Mentioned Details on IB Security Assistant Tier I Exam City Intimation Slip 2025
IB Security Assistant Exam City Intimation Slip 2025 में वे सभी महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं, जिनसे उम्मीदवार को अपने परीक्षा स्थल और रिपोर्टिंग समय से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त होती है। नीचे इससे संबंधित तालिका देखे।
उम्मीदवार का नाम |
पंजीकरण के अनुसार प्रदर्शित पूरा नाम |
पद का नाम |
सिक्योरिटी असिस्टेंट/एक्जीक्यूटिव (SA/Exe) |
परीक्षा शहर |
आवंटित शहर का नाम |
राज्य का नाम |
आवंटित राज्य का नाम |
शिफ्ट टाइमिंग |
निर्धारित समय स्लॉट |
रिपोर्टिंग समय |
प्रत्येक शिफ्ट के अनुसार प्रवेश का समय |
IB Security Assistant Tier I Exam Shift Timings 2025
नीचे दी गई तालिका में IB Security Assistant Tier I परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग दी गई है। यह परीक्षा 29 और 30 सितंबर 2025 को दोनों ही दिन, चार शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
शिफ्ट |
परीक्षा समय |
शिफ्ट 1 |
सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक |
शिफ्ट 2 |
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
शिफ्ट 3 |
दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक |
शिफ्ट 4 |
शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक |
Also Check: IB ACIO Tier I Admit Card 2025 OUT |
FAQs: IB Security Assistant Exam City Intimation Slip 2025
Q1. IB Security Assistant Exam City Intimation Slip 2025 कब जारी की जाएगी?
IB Security Assistant Exam City Intimation Slip 2025 को गृह मंत्रालय ने 15 सितम्बर 2025 को जारी किया है, उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इसे यूजर आईडी और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. IB Security Assistant Exam City Intimation Slip 2025 से क्या जानकारी प्राप्त होती है?
IB Security Assistant Exam City Intimation Slip 2025 में उम्मीदवार को परीक्षा शहर का नाम, राज्य, शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग समय जैसी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे यात्रा की योजना बनाई जा सके।
Q3. क्या IB Security Assistant Exam City Intimation Slip 2025 ही एडमिट कार्ड है?
IB Security Assistant Exam City Intimation Slip 2025 केवल परीक्षा शहर और शिफ्ट की सूचना देने के लिए है, वास्तविक प्रवेश पत्र परीक्षा से 3–4 दिन पहले जारी किया जाएगा जिसे केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/